home page

IMD ने मॉनसून को लेकर जारी किया बड़ा अपडेट, इस तारीख को करेगा एंट्री

Monsoon Update 2025 : इस समय ज्यादातर राज्यों में भीषण गर्मी और लू का कहर देखने को मिल रहा है। लेकिन जल्द ही गर्मी से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने मानसून को लेकर ताजा अपडेट जारी किया है। IMD के अपडेट के मुताबिक जल्द मानसून की एंट्री होने वाली है, जिससे कई दिनों तक झमाझम बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। आईये जानते हैं सबसे पहले किस राज्य में मानसून दस्तक देगा।  
 | 
IMD ने मॉनसून को लेकर जारी किया बड़ा अपडेट, इस तारीख को करेगा एंट्री

HR Breaking News - (weather update)। देशभर में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कई जगहों पर गर्मी कहर बरपा रही है तो वहीं कुछ क्षेत्रों में झमाझम बारिश का दौर चल रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने मॉनसून को लेकर ताजा अपडेट जारी किया है।  इस बार दक्षिण पश्चिम मॉनसून (monsoon Update) समय से पहले आ रहा है। अभी यह दक्षिण अंडमान सागर में आगे बढ़ गया है। साथ ही दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी और निकोबार द्वीप समूह में भी आगे बढ़ा है।


इसी के साथ दक्षिण पश्चिम मॉनसून (monsoon 2025) के 13 मई, 2025 के आसपास दक्षिण अंडमान सागर, दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों और निकोबार द्वीप समूह में आने की संभावना है। मैदानी इलाकों में मानसून की एंट्री को लेकर मौसम विभाग (weather update) ने पूर्वाअनुमान जारी किया है। IMD का कहना है कि इस साल जल्द ही मानसून की एंट्री होगी। इसके सामान्य से 2 दिन पहले 13 मई को पहुंचने की संभावना है।


पहले कहां पहुंचेगा मानसून - 

बता दें कि चार महीने लंबा मॉनसून (monsoon  Update) बंगाल की खाड़ी के सुदूर दक्षिण और दक्षिण-पूर्वी भागों में आगे बढ़ता है, जो अगले पखवाड़े में श्रीलंका और भारत के दक्षिण-पश्चिमी तट (केरल) पर पहुंचने से पहले इसका पहला पड़ाव होता है। हालांकि, खाड़ी में मानसून का जल्दी पहुंचने का यह मतलब नहीं होता है कि केरल में मानसून समय स पहले पहुंच जाएगा। 

सबसे पहले किस राज्य में होगी मानसून की एंट्री - 

मौसम विज्ञानिकों ने जानकारी देते हुए बताया है कि पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) मई के दूसरे हफ्ते में उत्तर-पश्चिम भारत में एक्टिव होगा और उसके बाद देश के उत्तर में वापस चला जाएगा, जबकि देश का दक्षिणी हिस्सा (शुरुआत में बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्से) दक्षिण-पश्चिम मॉनसून को रिसीव करने की तैयारी कर रहा है। देश की मुख्य जमीन भारत पर मॉनसून (monsoon News) के व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ने के लिए पश्चिमी विक्षोभ का खत्म होना जरूरी है।


इस दिन होगी मानसून की एंट्री - 

मौसम विज्ञानिकों (weather update) ने हाल ही मानसून की रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है कि अंडमान सागर के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने का अनुमान है और अगर ऐसा होता है तो यह म्यांमार की ओर बढ़ेगा। म्यांमार की न्यूज एजेंसी ने जानकारी देते हुए बताया है

कि आमतौर पर मॉनसून (monsoon Update) अंडमान सागर से पहले 18 मई के करीब म्यांमार में दस्तक देता है। म्यांमार के मौसम एजेंसी ने कहा है कि इस साल यह 16-20 मई के दौरान समय से थोड़ा पहले दक्षिणी म्यांमार पहुंच सकता है। 21-25 मई के दौरान डेल्टा क्षेत्र, 26-31 मई के दौरान मध्य म्यांमार और 1-5 जून के दौरान उत्तरी म्यांमार में आ सकता है। 

IMD ने जारी किया मानसून का अपडेट - 

IMD के ताजा अपडेट (IMD Rain Alert) के मुताबिक 13 मई से खाड़ी के दक्षिण और पूर्वी भागों में दक्षिण-पश्चिमी हवाओं की गति तेज हो सकती है, लेकिन जरूरी नहीं कि एक ‘निम्न’ दबाव का क्षेत्र बनेगा। उत्तर-पश्चिम भारत पर मौजूदा पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव चालू हफ्ते तक एक्टिव रहने की संभावना है, जिससे इस अवधि के दौरान मॉनसून (monsoon 2025) की शुरुआत की संभावना कम हो जाएगी।