hrbreakingnews.com

IMD Heavy Rain Alert : भारी से अति भारी बारिश, आंधी-तुफान, बिजली गिरने का अलर्ट, जानें 23 से 28 सितंबर का मौसम

IMD Heavy Rain Alert :भारत मौसम विभाग की तरफ से देश के अलग-अलग राज्यों में एक बार फिर से बारिश का अलर्ट जारी किया है। अवदाब अब गहन अवदाब में बदल सकता है। जिसकी वजह से कुछ राज्यों में भारी से अति भारी बारिश हो सकती है और कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तेज आंधी तूफान व बिजली गिरने का ही अलर्ट है। देश के उत्तरी हिस्से से मानसून ने भी वापसी शुरू कर दी है। अगले 4 से 5 दिन मौसम काफी विविधता भरा रहने वाला है। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से- 
 
IMD Heavy Rain Alert : भारी से अति भारी बारिश, आंधी-तुफान, बिजली गिरने का अलर्ट, जानें 23 से 28 सितंबर का मौसम

HR Breaking News (Heavy Rain Alert IMD) भारत मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से देश भर में एक बार फिर से बारिश को लेकर नया अलर्ट जारी किया गया है। देश के अलग-अलग हिस्सों में अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है। समुद्र से लगते इलाकों में तो बारिश के साथ-साथ तेज आंधी तूफान का भी अलर्ट है। अति अधिक बारिश होने की वजह से बाढ़ जैसी स्थिति बन सकती है। चलिए जानते हैं किस राज्य में कैसा मौसम रहने वाला है। 

 


पिछले 24 घंटे में कैसा रहा मौसम (Mausam Alert)
 

देशभर में पिछले 24 घंटे में कई इलाकों में बारिश देखने को मिली है। इसमें सबसे ज्यादा बारिश कोकण में हुई है, जहां 120 से 200 एमएम तक बारिश दर्ज की गई है। वहीं रायलसीमा, यनम, तमिलनाडु, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, त्रिपुरा में 70 से 110 एमएम तक बारिश दर्ज की गई है। वहीं, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कुछ हिस्सों से मानसून पीछे हट चुका है। 

 


अगले दो से तीन दिन इन राज्यों से हो जाएगी मानसून की वापसी (Monsoon Alert Update) 


मानसून की वापसी को लेकर हालात अनुकूल बने हुए हैं। उत्तर भारत के कई राज्यों से मानसून की वापसी होनी शुरू हो चुकी है। आने वाले 2 से 3 दिन से हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली के बचे हुए हिस्सों से भी मानसून वापस चला जाएगा। वहीं राजस्थान के कुछ और हिस्सों और सौराष्ट्र व कच्छ, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों से मानसून की वापसी होने की संभावना है। 

 

 

उत्तर पश्चिम भारत (Uttar Paschim bharat) के लिए मौसम विभाग का अलर्ट 
 

मौसम विभाग की तरफ से उत्तर पश्चिम भारत में 28 सितंबर को जम्मू कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड में व्यापक स्तर पर बिजली कड़कने, आंधी, तूफान के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। 26 से 28 सितंबर तक यहां मौसम खराब रह सकता है। 25 से 27 सितंबर तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में आंधी तूफान और बिजली कड़कने के साथ काफी व्यापक स्तर पर बारिश होने की संभावना है। वहीं उत्तर पश्चिम भारत के बाकी हिस्सों में कुछ जगह पर आंधी तूफान व बिजली कड़कने के साथ बारिश (Heavy rain alert) होने की संभावना बन रही है। उत्तराखंड में 28 सितंबर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 26-27 सितंबर तो पूर्वी उत्तर प्रदेश में 25 और 27 सितंबर को कुछ-कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है। उत्तराखंड में 26-27 सितंबर के दौरान कहीं-कहीं पर बहुत भारी बारिश भी हो सकती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी 26 सितंबर का मौसम खराब रहेगा। 

मध्य भारत के लिए मौसम विभाग का अलर्ट (MP Mausam Update)
 

मौसम विभाग की तरफ से मध्य भारत में 22 से 28 सितंबर तक छत्तीसगढ़, 28 सितंबर से पहले 22 से 27 सितंबर तक मध्य प्रदेश और विदर्भ में व्यापक स्तर पर आंधी तूफान, बिजली कड़कने व बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिम मध्य प्रदेश (MP Weather Update) में 22 से 28 सितंबर तक कहीं-कहीं पर आंधी तूफान बारिश का अलर्ट है। 28 सितंबर को विदर्भ और पूर्वी मध्य प्रदेश में कुछ इलाकों में आंधी तूफान के साथ बिजली कड़कने व बारिश की संभावना है। पश्चिम मध्य प्रदेश में 25 और 27 सितंबर व पूर्वी मध्य प्रदेश में 24 से 27 सितंबर को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 22 से 24 सितंबर और फिर 27 सितंबर को छत्तीसगढ़ में भी हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट है। छत्तीसगढ़ में 23 और 24 सितंबर को कुछ इलाकों में ज्यादा भारी बारिश देखने को मिल सकती है। 


 

पूर्वी भारत के लिए मौसम विभाग का अलर्ट (Mausam Vibhag ka alert) 
 

मौसम विभाग की तरफ से पूर्वी भारत में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 28 सितंबर तक आंधी-तूफान, बिजली कड़कने के साथ काफी ज्यादा से भी लेकर व्यापक बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 23 से 27 सितंबर तक व्यापक से भी व्यापक बारिश हो सकती है। वहीं पश्चिम बंगाल के साथ-साथ उड़ीसा और झारखंड में भी 27 सितंबर तक तेज बारिश (Heavy rain alert update) हो सकती है। बिहार में 24 से 27 सितंबर के दौरान इसी प्रकार का मौसम देखने को मिल सकता है। इस दौरान इन इलाकों में बीच-बीच में भी कहीं पर अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है। यानी पूर्वी भारत में 28 सितंबर तक व्यापक तौर पर बारिश का अलर्ट जताया गया है। यहां पर इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं जो 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक जा सकती है। 22 से 24 सितंबर तक उड़ीसा में ज्यादा आंधी आने का अलर्ट है। 


पूर्वोत्तर भारत के लिए मौसम विभाग का अलर्ट 
 

मौसम विभाग की तरफ से पूर्वोत्तर के राज्यों में भी अच्छी बारिश (IMD Rain Alert Update) की संभावना है। इसमें नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 28 सितंबर तक कहीं-कहीं पर बारिश होने की संभावना है। वहीं, असम मेघालय में 22 तारीख, फिर उसके बाद 24 से 28 तारीख को कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। इस दौरान इन इलाकों में आंधी और बिजली गिरने की भी संभावना है। अरुणाचल प्रदेश और असम, मेघालय में कहीं-कहीं पर 22-23 सितंबर को यानी अगले 24 घंटे में तेज बारिश की संभावना है।

पश्चिम भारत के लिए मौसम विभाग का अलर्ट (IMD Weather alert update)
 

मौसम विभाग की तरफ से पश्चिम भारत में भी खूब बारिश होने का अनुमान है। इसमें 23 सितंबर तक कोंकण, गोवा, मराठवाड़ा व 22 से 23 सितंबर तक मध्य महाराष्ट्र में व्यापक स्तर पर बारिश (rain alert Haryana) हो सकती है। उसके बाद 24 से 28 सितंबर तक कोंकण, गोवा और मराठवाड़ा में कहीं-कहीं पर हल्की बारिश होने की संभावना है तो 23 से 28 सितंबर तक मध्य महाराष्ट्र में भी हल्के बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान गुजरात में, सौराष्ट्र कच्छ में भी ऐसा ही मौसम रह सकता है। वहीं हवा की गति तेज रह सकती है जो 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक जा सकती है। 24 और 25 सितंबर के दौरान मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में तेज सतही हवाएं चलने की संभावना है। 


दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के लिए अलर्ट (IMD Weather Alert)
 

मौसम विभाग की तरफ से दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के लिए भी अच्छी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। यहां व्यापक स्तर पर बारिश हो सकती है। 22 से 28 सितंबर तक रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल में तो 26 से 28 सितंबर तक तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, केरल में व लक्षद्वीप में कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। फिर 26 से 28 सितंबर तक तटीय कर्नाटक, 25 से 27 सितंबर तक उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, 23 से 28 सितंबर तक दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में अच्छी बारिश (Heavy rain alert) होने की संभावना है। 27 से 28 सितंबर तक तेलंगाना में भी चित्रकूट बारिश होना संभव है। इस दौरान इन इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा से लेकर 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक की तेज हवाएं चल सकती है। केरल और माहे में 23 से 25 सितंबर तक कुछ-कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। 23 सितंबर और 25 सितंबर को कुछ इलाकों में काफी अधिक भारी बारिश की संभावना है। तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और तेलंगाना में 23-24 सितंबर को तेज हवाएं तूफान का अलर्ट है, जोकि 70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चल सकती है।