Haryana Weather Alert : हरियाणा 11 जिलों में 72 घंटों के लिए IMD ने अलर्ट किया जारी

HR Breaking News (Haryana Weather) इस बार मानसून लगातार मेहरबान दिख रहा है। मानसून की एंट्री भी प्रदेश में समय से पहले हो गई थी और बरस भी खूब एक्टिव मोड में रहा है।
मानसून (Monsoon alert Haryana) के बादल हरियाणा में छाए हुए हैं। हरियाणा में मानसून की अच्छी बारिश देखने को मिल रही है। आने वाले दिनों के लिए भी मानसून एक्टिव मोड में रहने वाला है।
ज्यादातर क्षेत्रों में बारिश की गतिविधि
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार चार दिन से मानसून ट्रफ उत्तर की ओर बनी हुई है। इसकी वजह से दक्षिण पश्चिम मानसून प्रदेश में एक्टिव है।
मानसून एक्टिव (Monsoon Alert today) रहने की कहानी ज्यादातर क्षेत्र में बारिश दर्ज की गई है। भविष्य में भी अधिकतर क्षेत्रों में अच्छी बारिश होने की संभावना है।
बारिश से तापमान हुआ कम
हरियाणा में बारिश लगातार चल रही है, जिसकी वजह से तापमान में गिरावट देखने को मिली है। सबसे कम तापमान यमुनानगर में दर्ज किया गया है। यहां तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हरियाणा (haryana Weather) में सबसे ज्यादा तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस पलवल जिले में रहा है।
सुबह का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के पास बना हुआ है। साथ में हवा में नमी और मौसम की स्थिति को ध्यान रखते हुए तापमान 30 डिग्री तक महसूस हो रहा है।
शनिवार को कैसा है मौसम
शनिवार को प्रदेश भर में मौसम साफ है। हल्के बादल छाए हुए हैं, लेकिन कहीं भी बारिश का दौरा नहीं चल रहा है। बारिश (rain) न होने के कारण हवा में नमी से उमस बन रही है। उसके कारण लोगों को परेशानी भी हो रही है। आसमान बिल्कुल साफ है और तेज धूप का सामना भी करना पड़ सकता है।
सामान्य से अधिक हुई बारिश
हरियाणा में अब तक का रिकॉर्ड देखे तो सामान्य से अधिक बारिश (rain in haryana) हो चुकी है। प्रदेश में 148.9 एमएम बारिश दर्ज की गई है, जबकि सामान्य बारिश 99.5 एमएम होती है। ऐसे में लगभग 50% ज्यादा बारिश अब तक हो चुकी है। आने वाले दिनों के लिए भी मानसूनी क्षेत्र एक्टिव रहने का अनुमान है।
प्रदेश के 11 जिलों में बारिश की संभावना
हरियाणा के 11 जिलों के लिए बारिश का अलर्ट (Haryana Rain Alert) जारी किया गया है। आने वाले तीन दिन तक यानी 72 घंटे में फरीदाबाद, गुरुग्राम, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, झज्जर, पलवल, नूंह, अंबाला, यमुनानगर, पंचकूला में तेज बारिश दर्ज की जा सकती है। इससे कई जगह जल भराव की स्थिति भी हो सकती है। बारिश के कारण लोगों को थोड़ी परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है।
सामान्य से इतनी अधिक हुई बारिश
प्रदेश में सामान्य से 50% ज्यादा बारिश हो चुकी है। आईएमडी (IMD) की ओर से अभी भी 15 जुलाई तक मौसम परिवर्तनशील रहने का अनुमान जारी किया गया है। शुक्रवार को कई जिलों में बारिश दर्ज की गई।
फिलहाल दक्षिण-पश्चिम मानसून राज्य में सक्रिय बना हुआ है, जिससे बारिश की संभावना बन रही है। मानसून ट्रफ एक्टिव है, जिसके कारण आने वाले दिनों में भी बारिश की संभावना है।