IMD Rain Alert : यूपी, बिहार समेत 6 राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, चक्रवाती तूफान का भी दिखेगा असर
IMD Rain Alert : नवंबर का महीना शुरू होने के साथ ही मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। पिछले कुछ दिनों से तापमान में भारी गिरावट आई है और ठंड महसूस होने लगी है, जबकि कुछ राज्यों में बारिश का दौर जारी है। इस बीच मौसम विभाग ने यूपी, बिहार, दिल्ली समेत देश के 6 राज्यों में गरज- चमक और तेज तूफानी हवाओं के साथ भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। चलिए नीचेखबर में जानते हैं।
HR Breaking News - भारतीय मौसम विभाग ने एक बार फिर बारिश का अलर्ट जारी किया है। दरअसल बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवर्ती तूफान का असर देश के कई राज्यों में देखने को मिलेगा। आज 4 नवंबर (4 November ka mausam) को देश के कई हिस्सों में तेज आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 6 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है।
चक्रवर्ती तूफान का असर सबसे ज्यादा आंध्र प्रदेश, झारखंड (Jharkhand weather), उड़ीसा और पश्चिम बंगाल में दिखेगा। पूर्वी और दक्षिणी राज्यों में तेज आंधी तूफान और बिजली कड़कने के साथ झमाझम बारिश होगी। वहीं पहाड़ी इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी होने का अनुमान है। अगर आप पहाड़ी राज्यों में यात्रा करने की सोच रहे हैं तो अगले कुछ दिनों तक अपने घरों में ही रहें, क्योंकि मौसम विभाग ने पहाड़ी इलाकों में बारिश के चलते लैंडस्लाइड होने की आशंका जताई है।
यूपी में बरसेंगे बादल -
उत्तर प्रदेश (UP Rain Alert) के कई इलाकों में मौसम विभाग ने आज बारिश का अलर्ट जारी किया है। आज 4 नवंबर को यूपी के रायबरेली, हरदोई, अयोध्या, गौतम बुद्ध नगर, अलीगढ़, उन्नाव, गाजियाबाद, हमीरपुर, अमेठी, इटावा, आजमगढ़, देवरिया, आगरा, मेरठ, बलिया, गोरखपुर में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी। राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
बिहार में गरज चमक के साथ होगी बारिश -
बिहार में आज मौसम (bihar weather update) ने करवट बदली है आज सुबह से ही आसमान में बादल नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग ने बिहार के गोपालगंज, जहानाबाद, गया, पटना, भोजपुर, बक्सर, समस्तीपुर, भागलपुर, रोहतास, वैशाली, खगड़िया, मुंगेर में मेघ गर्जन और बिजली कड़ने के साथ बरसात की संभावना जताई है। पटना में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
दिल्ली-NCR में बारिश की चेतावनी -
देश की राजधानी (Delhi ka Mausam) के मौसम की बात करें तो नवंबर की शुरूआत के साथ ही तापमान में कमी आने से सुबह-शाम ठंड का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग ने आज 4 नवंबर को हल्की बारिश और तेज हवा चलने के आसार जताए हैं। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
झारखंड में बदलेगा मौसम -
झारखंड (Jharkhand me barish) में भी तापमान में गिरावट आई है और आज सिमडेगा, हजारीबाग, धनबाद, रांची, पलामू, दुमका में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की चेतावनी जारी की है। रांची में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम -
राजस्थान में भी मौसम (Rajasthan weather) बदल गया है। आज 4 नवंबर को बूंदी, चित्तौड़गढ़, सवाई माधोपुर, चुरू, अजमेर, जयपुर, झुंझुनू, सीकर, टोंक, बीकानेर, धौलपुर और भरतपुर में भारी होने का अनुमान है। जयपुर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
पश्चिम बंगाल में मूसलाधार बरसात की चेतावनी -
पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर, पुरुलिया, मुर्शिदाबाद, बीरभूम, बीरभूम, हावड़ा, कोलकाता और नादिया में तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश होगी। कोलकाता (Kolkata weather) में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा.
