IMD rain alert : 15 मई तक इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 50 से 60 किलोमीटर की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

HR Breaking News : (IMD rain alert) अप्रैल महीने में देश में कई जगहों पर लोगो को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा था। कई क्षेत्र ऐसे थे जहां तापमान 40 डिग्री को पार कर गया था। ऐसे में 1 मई से ही हो रही बारिश से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली हुई है।
बदल रहे मौसम के इस मिजाज को देखते हुए विभाग ने भी बड़ा अपडेट जारी किया है। जारी हुए इस अपडेट ने आने वाले दिनों के मौसम को लेकर पूर्वानुमान (IMD latest updates) जताया है। चलिए खबर में जानते है कि आने वाले दिनों में आपके यहां पर कैसा रहने वाला है मौसम।
दक्षिण-पश्चिम मॉनसून का प्रवेश
IMD द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के 13 मई के आसपास दक्षिण अंडमान सागर, दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी और निकोबार द्वीप समूह में प्रवेश करने की संभावना है। अगले 4-5 दिनों में यह दक्षिण अरब सागर, मालदीव, कोमोरिन क्षेत्र, दक्षिण बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों, पूरे अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अंडमान सागर और मध्य बंगाल की खाड़ी (monsoon latest updates) के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ेगा।
उत्तर-पश्चिम भारत के कई इलाकों में बारिश और आंधी का दौर
12 मई को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर-पूर्व राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और 40-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। इन हवाओं (mausam ka taja update) की रफ्तार 60 किमी/घंटा तक पहुंच सकती हैं।
गर्म हवाओं का अलर्ट
15 से 17 मई के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 14 से 17 मई तक गर्मी की लहर की स्थिति बन सकती है। पश्चिमी राजस्थान में 17 मई को लू की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, अगले 6 दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना (latest weather updates) है।
पश्चिमी भारत में आंधी और बारिश
12 से 15 मई के दौरान मध्य महाराष्ट्र, कोंकण, गोवा और मराठवाड़ा में हल्की से मध्यम बारिश, आंधी चलने की संभावना है। तापमान के लिहाज से अगले 6 दिनों में गुजरात के तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी, जबकि आंतरिक महाराष्ट्र में अगले 24 घंटों में कोई खास बदलाव (IMD Alert) नहीं होगा, लेकिन इसके बाद 5 दिनों में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी।
पूर्वी और मध्य भारत के इन इलाकों में तेज बारिश का अलर्ट
12 से 15 मई के दौरान पश्चिम मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार और झारखंड में हल्की से मध्यम बारिश और 30-50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 12 मई को 50 से 60 किमी/घंटा की रफ्तार (latest weather updates) से हवा चल सकती हैं।
मध्य भारत में अगले 6 दिनों में तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी। झारखंड और उत्तरी ओडिशा में अगले 2 दिनों में तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी।