home page

IMD Rain Alert : अगले 4 दिन इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से चलेगी आंधी

IMD Rain Alert : देशभर में गर्मी का सितम लगातार बढ़ता ही जा रहा है। बढ़ रही गर्मी को देख हर कोई बारिश का इंतजार कर रहा है। इसी के चलते IMD ने भी आने वालें दिनों के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है तथा बताया है कि अगले दिनों देश के कई राज्यों में बारिश होगी। चलिए खबर में जानते है कि किन-किन राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी हुआ है। 
 | 
IMD Rain Alert : अगले 4 दिन इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से चलेगी आंधी

HR Breaking News : (weather update) देश भर में गर्मी अपना रूप दिखा रही है। खासकर उत्तर भारत में गर्मी का सितम लगातार लोगो के लिए परेशानी बनता जा रहा है। ऐसे में हर कोई बारिश के इंतजार में है। ऐसे में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने आने वालें दिनों के मौसम को लेकर जानकारी दी है। मौसम विभाग का कहना है कि देश के कई राज्यों में अगले 5 दिन भारी से बहुत भारी बारिश के आसार हैं। IMD के मुताबिक 16 जून तक दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। 


वहीं 14 जून तक कोंकण और गोवा में कई जगहों पर तेज बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग का अनुमान है कि बारिश के दौरान मानसून सक्रिय अवस्था में रह सकता है।

 

 


मानसून के क्या है अपडेट?


IMD के मुताबिक मानसून (monsoon latest updates) की उत्तरी सीमा फिलहाल 17 डिग्री उत्तर/55 डिग्री पूर्व, 17.5 डिग्री नॉर्थ/60 डिग्री ईस्ट, 18 डिग्री नॉर्थ/65 डिग्री ईस्ट, 18.5 डिग्री नॉर्थ/70 डिग्री ईस्ट, मुंबई, अहिल्यानगर, अहिल्याबाई, भवानीपटना, पुरी, सैंडहेड द्वीप, 23.5 डिग्री नॉर्थ/89.5 डिग्री ईस्ट, बालुरघाट, 30 डिग्री नॉर्थ/85 डिग्री ईस्ट से होकर गुजर रही है। 


14 जून के करीब मध्य और आसपास के पूर्वी भारत के कुछ और हिस्सों में मानसून (monsoon rain) के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल होने की संभावना है।


मौसमी प्रणाली बनी है कुछ इस तरह


IMD के मुताबिक उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश से पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी तक निचले और मध्य क्षोभमंडलीय स्तरों पर एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। जबकि निचले क्षोभमंडलीय स्तरों पर उत्तर पूर्वी राजस्थान (Rajasthan weather) से एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ बनी हुई है। 


पूर्वी उत्तर प्रदेश और हरियाणा में ऊपरी हवा का एक चक्रवाती (weather updates) परिसंचरण सक्रिय है। मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में एक ट्रफ के रूप में नया पश्चिमी विक्षोभ कल यानी 13 जून से सक्रिय हो सकता है।

दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के मौसम का हाल


मौसमी हलचल के कारण केरल, माहे, कर्नाटक, लक्षद्वीप में अगले 7 दिनों तक कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 13 जून तक तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, तेलंगाना में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज चमक (weather latest updates) के साथ 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है।


15 जून तक तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और कर्नाटक में 50 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है।

इन राज्यों में हो सकती है बारिश


12-15 जून- तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तेलंगाना में भारी बारिश
12-13 जून: केरल, माहे में में भारी बारिश


अत्यधिक भारी बरसात


14 से 16 जून- केरल, माहे में भारी से बहुत तेज बरसात
12 से 16 जून तटीय और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में तेज बरसात

कई जगहों पर तेज आंधी तथा बिजली गिरने की संभावना


IMD ने मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कोंकण, गोवा में आगामी दिनों में धीमी बारिश, आंधी, बिजली और 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना (IMD Alert) जताई है। 


IMD के मुताबिक 14 से 16 जून को गुजरात, 12 से 14 जून को मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कोंकण, गोवा में बिजली और 50 से 70 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है।


इन जगहों पर बारिश का अलर्ट


अगले 7 दिनों तक उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इसके अलावा अंडमान-निकोबार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा में 12-13 जून को गरज, बिजली और 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं (chances of rain) चल सकती है। 


मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, गांगेय पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड में 15 जून तक गरज, बिजली और 14 से 15 जून को मध्य प्रदेश (MP Weather) में 50 से 70 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती है।