IMD Rain Alert : दिल्ली एनसीआर में गरज चमक के साथ होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
Delhi Weather Update - दिल्ली में पिछले काफी समय से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए बताया कि आने वाले दिनों में एक बार फिर से दिल्ली में झमाझम बारिश होने वाली है। बारिश होने की वजह से तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। आइए जानते हैं मौसम के बारे में पूरी जानकारी।

HR Breaking News - (Delhi Weather)। दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से लोगों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि आज दिल्ली के लोगों को गर्मी और उमस की मार से राहत मिलने वाली है। लेकिन आज का दिन दिल्लीवालों के लिए सुकून से भरा रहने वाला है।
मौसम विभाग (IMD Rain Alert) के मुताबिक दिल्ली में आज 1 जुलाई का मौसम नमी से भरा और बारिश से सराबोर रहने की उम्मीद लगाई जा रही है। वहीं आसमान में बादल छाए रहने की उम्मीद है। खबर में जानिये दिल्ली के मौसम के बारे में पूरी जानकारी।
दिल्ली के लोगों को मिलेगी गर्मी से राहत-
इसके अलावा गरज-चमक के साथ बारिश होने की भी संभावना लगाई जा रही है। मौसम विभाग (Mausam Update) के अनुसार दिल्ली के लोगों को आज गर्मी से राहत मिलनक की संभावना जाताई जा रही है। लगातार हो रही बारिश को देखते हुए आज मौसम विभाग की ओर से अलर्ट भी जारी किये गए है।
आज इतना रहेगा दिल्ली का तापमान-
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली (Delhi Rain Alert) का मौसम आज आज सुहावना रहने वाला है। तापमान 25-33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद लगाई जा रही है। हल्की ठंडी हवाओं के साथ आसमान में बादल छाए रहेंगे। दिन के समय तापमान 33 डिग्री तक पहुंचने की उम्मीद है।
मौसम विभाग (IMD Weather) ने जानकारी देते हुए बताया है कि दिल्ली-एनसीआर में बिजली कड़कने के साथ-साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की भी उम्मीद लगाई जा रही है। ऐसे में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
दिल्ली में इतने दिनों तक रहेगा मानसून-
दिल्ली में मानसून (Delhi Monsoon) का सिलसिला 1 जुलाई से लेकर 3 जुलाई तक जारी रहने की उम्मीद लगाई जा रही है। मौसम में भारी नमी, बिजली की चमक और हल्की से मध्यम बारिश की पूरी उम्मीद लगाई जा रही है। वहीं तापमान (Delhi Tempreature) 33 से 34 डिग्री के आसपास रहने की भी संभावना है। जबकि रात का तापमान 25-26 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है।
हवा के साफ रहने के आसार-
मौसम विभाग (Mausam Update) का मानना है कि आज दिल्ली में AQI 102 तक दर्ज किया गया है, जोकि ‘मध्यम’ से थोड़ी ऊपर की श्रेणी में आता है। बारिश होने की वजह से आज हवा कुछ हद तक साफ रहेगी, हालांकि प्रदूषण बढ़ सकता है। ऐसे में दमा या सांस की परेशानी से ग्रसित लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।