IMD Rain Alert : तीव्र ठंड के साथ होगा बारिश और आंधी का अटैक, अलर्ट हुआ जारी
Rain Alert Today : देशभर में ठंड का आगाज हो गया है। ऐसे में अब उत्तर भारत के लोगों को गलन वाली सर्दी का भी सामना जल्दी करना पड़ सकता है। मौसम विभाग की ओर से वेदर अपडेट जारी कर बताया गया है कि आगामी 24 घंटे में देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम (IMD Weather) कैसा रहने वाला है। भारत मौसम विभाग की ओर से जारी वेदर अपडेट के अनुसार आज व कल से जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में बर्फबारी होने की संभावना है, जिसके चलते भारी सर्दी का लोगों को सामना करना पड़ेगा। इसके अलावा आगामी 24 घंटे में हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में भी ठंडी हवाएं चल सकती हैं। इसी के साथ इन क्षेत्रों के न्यूनतम तापमान में भी काफी तेज गिरावट देखने को मिलेगी। वहीं, विभाग ने आने वाले 48 घंटे में कुछ राज्यों में भारी बारिश होने की चेतावनी भी जारी की है।
HR Breaking News (IMD Rain) भारत मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए लेटेस्ट वेदर अपडेट के अनुसार आगामी दो दिनों तक तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल व कर्नाटक के कई क्षेत्रों में तेज आंधी व बारिश होने की संभावना है। इसके चलते आईएमडी की ओर से यहां के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं, अगर बात करें आज के मौसम की तो आज यानी 9 नवंबर को पहाड़ी क्षेत्र में बर्फबारी हो सकती है।
चलेंगी बर्फीली हवाएं
इसी के साथ मैदानी राज्यों में भी ठंड का स्तर बढ़ने की संभावना है। 24 घंटे में जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों में तेज बर्फीली हवाएं चलने और भारी बर्फबारी होने की संभावना है। वहीं इन बर्फीली हवाओं का असर हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश जैसे मैदानी क्षेत्रों पर भी साफ दिखाई देने वाला है। आईएमडी का मानना है कि इस दौरान दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) गिरावट के बाद करीब 10 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
वहीं कई ऐसे भी स्थान हैं जहां न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच सकता है। मैदानी क्षेत्रों में तो अब ग्रामीण इलाकों में कोहरा (fog) भी छाने लगा है। इसी के साथ उत्तर पूर्व मानसून के प्रभाव के चलते मिजोरम, त्रिपुरा, मणिपुर जैसे राज्यों में भी हल्की बारिश होने की विभाग ने संभावना जताई है।
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम
भारत मौसम विभाग (IMD Latest Alert) के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। ऐसे में अब रात के समय ठंड अधिक हो गई है। बीते दिन यानी शनिवार को भी पारा गिरने से सर्दी का प्रभाव कुछ ज्यादा ही महसूस किया गया है। वहीं, न्यूनतम तापमान की बात करें तो यह सामान्य से कम दर्ज किया जा रहा है।
राजधानी दिल्ली में बीती रात न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस (degree Celsius) कम आंका गया है। आईएमडी के अनुसार वर्तमान समय में 2024 में न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस और 2023 में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। भारत मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि पश्चिमी हिमालय में ताजा बर्फबारी के बाद दिल्ली में ठंडी हवाओं का असर बढ़ गया है।
जिसका प्रभाव मौसम पर साफ देखने को मिल रहा है। वहीं, विभाग का मानना है कि आज यानी 9 नवंबर को भी हल्का कोहरा छाया रह सकता है और इस दौरान अधिकतम तापमान जहां 28 डिग्री सेल्सियस बने रहने का अनुमान है, तो वहीं न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।
एक और जहां सर्दी बढ़ गई है वहीं दूसरी और प्रदूषण की मार भी लोगों को झेलनी पड़ रही है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (National Capital Delhi) और एनसीआर (NCR) में एक्यूआई (AQI) पर नजर डाले तो यह 350-450 के बीच दर्ज किया जा रहा है। शनिवार रात को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार दिल्ली के बवाना में एक्यूआई 403 दर्ज किया गया है। वहीं, गाजियाबाद और नोएडा में भी एक्यूआई चिंताजनक स्थिति में बना हुआ है। सर्दी बढ़ने पर प्रदूषण के चलते आसमान में धुंध और धुआं कुछ ज्यादा ही नजर आने की संभावना है, जिसके चलते बीमारियां बढ़ने की भी आशंका जताई जा रही है।
उत्तर प्रदेश में दिन भर कैसा रहेगा मौसम
बीते दिनों उत्तर प्रदेश के मौसम (UP Weather Alert) में काफी बदलाव देखने को मिला है। वहीं अब आईएमडी की ओर से जारी किए गए वेदर अपडेट के अनुसार उत्तर प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में कोहरा छाने लगा है और इसी के साथ वहां के न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की कटौती देखने को मिल रही है।
वहीं, विभाग का यह भी मानना है कि वर्तमान में प्रदेश में मौसम सुहाना बना रहेगा। इसी के साथ रात में ठंड काफी बढ़ सकती है। अगर हम तापमान की बात करें तो तेज हवाओं के प्रभाव के चलते कानपुर में तापमान सबसे कम दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज दिन भर मौसम साफ रहने वाला है और बारिश होने की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है।
बिहार के मौसम का हाल
वर्तमान में बिहार के अधिकतर क्षेत्रों के तापमान में काफी कटौती देखने को मिल रही है। बिहार के ज्यादातर जिलों में तेज सतही हवाएं चल रही है, जिससे न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) में काफी गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार आज भी तापमान में बदलाव देखने को मिल सकता है। वहीं विभाग का पूर्वानुमान है कि कल यानी 10 नवंबर को बिहार के मैदानी क्षेत्र में कोहरा छाया रह सकता है। वहीं सुबह व शाम के समय कड़ाके की सर्दी भी पड़ सकती है।
पहाड़ी राज्यों में कैसा रहेगा मौसम
भारत मौसम विभाग (IMD Rain Alert) की ओर से जो लेटेस्ट वेदर अपडेट जारी किया गया है, उसके अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के चलते पहाड़ी क्षेत्र की कुछ चोटियों पर तेज बर्फबारी हो सकती है। ऐसे में विभाग की ओर से 4000 फीट की ऊंचाई वाली चोटियों के लिए अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में तेज बर्फबारी होने के आसार हैं, जिसके चलते अचानक से ठंड बढ़ सकती है।
वहीं, आगामी दो दिनों तक इन क्षेत्रों में शीत लहरें चलती रहने का अनुमान है, जिसके चलते तापमान में और अधिक गिरावट होने के आसार नजर आ रहे हैं। अगर बात करें इन क्षेत्रों के न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) की तो कुछ समय में यहां का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से भी कम चल रहा है।वहीं, जिन क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है वहां का तापमान माइनस में भी देखने को मिल रहा है। इसका असर मैदानी क्षेत्रों के मौसम पर दिखाई दे रहा है। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि आज दिन भर फिर मौसम साफ रह सकता है, लेकिन रात के समय ठंड और कोहरा जबरदस्त होने वाला है।
जानें राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम
बीते दिनों हुई बारिश के बाद से राजस्थान में ठंड ने रफ्तार पकड़ ली है। ऐसे में भारत मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि राजस्थान के सीकर क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस (Degree Celsius) बना हुआ है। वहीं फतेहपुर में यह 7.4 डिग्री सेल्सियस, अजमेर में न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस, अलवर में 8.5 डिग्री सेल्सियस और चूरू क्षेत्र में 9.3 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। इसी के साथ बाड़मेर में अभी भी अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के करीब बना हुआ है।
हाल ही में बाड़मेर का अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी हरियाणा और उसके आसपास के कई इलाकों में ऊपरी हवा का चक्रवात परिसंचरण कम हो गया है, जिसके चलते आने वाले एक सप्ताह में प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहने की संभावना है। ऐसे में कहा जा सकता है कि यहां के न्यूनतम तापमान में कुछ बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलने वाला है।
जानें आज किन क्षेत्रों में होगी बारिश
अभी तो कुछ दिनों से दक्षिण भारत में बारिश (Rain in India) का दौर जारी है। उत्तर पूर्वी मानसून के कमजोर होने के चलते दक्षिण के कई राज्यों में लगातार तेज बारिश देखने को मिल रही है। ऐसे में भारत मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि आने वाले कुछ घंटे में केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और मेघालय के कई क्षेत्रों में आंधी व तूफान के साथ तेज बारिश देखने को मिल सकती है।
आईएमडी (IMD Rain Alert) के अनुसार बंगाल की खाड़ी से चलने वाली उत्तर पूर्वी हवाओं की वजह से केरल में कल यानी 10 नवंबर को आंधी तूफान और बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा आंध्र प्रदेश, रायसीला के साथ-साथ कई पूर्वोत्तर राज्य जैसे मिजोरम, मणिपुर और त्रिपुरा में भी मौसमी गतिविधियां तेज हो सकती हैं। वहीं अगर आज के वेदर की बात करें तो आज यानी 9 नवंबर को तमिलनाडु के चेन्नई, धर्मपुरी, अरियलूर जैसे कई क्षेत्र में आंधी के साथ तेज बारिश होने का विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है। इसी के साथ विभाग की ओर से बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।
