IMD Rain Alert : दिल्ली यूपी समेत 15 राज्यों में अगले 6 दिन होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Today Weather News : दिल्ली में पिछले काफी समय में गर्मी लोगों को परेशान कर रही थी, वहीं अब आने वाले कुछ दिनों में दिल्ली के अंदर बारिश होने की उम्मीद लगाई जा रही है। आने वाले 6 दिनों तक दिल्ली (Delhi ka mausam) में झमाझम बारिश होने वाली है। इसके अलावा यूपी समेत अन्य 15 राज्यों में भी झमाझम बारिश होने वाली है। आइए जानते हैं मौसम की पूरी जानकारी।

HR Breaking News - (Delhi weather update)। देशभर में काफी समय से मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। जहां एक ओर गर्मी की वजह से लोग परेशान हो रहे हैं। वहीं अब आने वाले कुछ दिनों में बारिश (Rain alert) होने की संभावना जताई जा रही है।
बारिश होने की वजह से तापमान में गिरावट देखी जा रही है। पहाड़ी इलाकों में भी मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। वहीं यूपी समेत 15 अन्य राज्यों में बारिश (IMD rain alert) होने की संभावना जतार्ह जा रही हैं। खबर में जानिये मौसम के बारे में पूरी जानकारी।
दिल्ली में ऐसा रहेगा मौसम का हाल-
दिल्ली में पिछले काफी समय से बारिश का दौर जारी है। कभी हल्की तो कभी तेज बारिश (heavy rain alert) देखी जा रही है। अलग-अलग इलाकों में बारिश की संभावना जताई जा रही है। गुरुवार को भी दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की जा रही है। इसके बाद मौसम सुहाना हो गया है।
हालांकि कई इलाकों में तेज (heavy rain alert) धूप भी खिली रहने की उम्मीद है। अब मौसम विभाग ने दिल्ली में अगले 6 दिन और बारिश का अलर्ट से जारी कर दिया है। पिछले दो दिन में दिल्ली के तापमान में बढ़ौतरी देखी जा रही है।
दिल्ली में इतना रहेगा पारा-
3 जुलाई को दिल्ली का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। हालांकि अब मौसम विभाग ने 4 जुलाई यानी आज के लिए दिल्ली (Delhi ka mausam) का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक रहने का पुर्वानुमान जताया जा रहा है। लेकिन अब अगले तीन दिनों में तापमान (weather update) में गिरावट का अनुमान लगाया जा रहा है।
पहाड़ी राज्यों में ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज-
पहाड़ी राज्यों में बारिश का दौर लगातार जारी रहा है। आने वाले दिनों में भी मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड (uttrakhand weather update) के देहरादून में बहुत भारी बारिश होने की उम्मीद लगाई जा रही है। इसके अलावा हिमाचल के शिमला में हल्की बारिश होने की संभावना है।
आज से 9 जुलाई तक राजस्थान और पंजाब में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की उम्मीद लगाई जा रही है। 4 और 5 जुलाई को पूर्वी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश में बारिश (IMD heavy rain alert) के आसार है। दक्षिण कोंकण (दक्षिण तटीय महाराष्ट्र) और गोवा में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की उम्मीद लगाई जा रही है।
इस इलाकों में बारिश का अलर्ट-
अगले 7 दिनों के दौरान मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों, गुजरात (Gujrat ka maysam) में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की उम्मीद लगाई जा रही है। 4 से 9 जुलाई के दौरान मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर भी भारी बारिश होने की उम्मीद है।
इस अवधि के दौरान बिहार, झारखंड, (Jharkhand ka mausam) गंगा के तटीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पूर्वी मध्य प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़ में बारिश होने की उम्मीद लगाई जा रही है।
पूर्वोत्तर भारत के मौसम का हाल-
पूर्वोत्तर भारत में मेघालय, कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की उम्मीद लगाई जा रही है। आज तेलंगाना, केरल, कर्नाटक में बारिश (IMD Rain Alert) होने की उम्मीद लगाई जा रही है। इसके साथ ही दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में तेज सतही हवाएं चलने की उम्मीद लगाई जा रही है।
असम, मेघालय, तटीय कर्नाटक, पूर्वी राजस्थान, गुजरात क्षेत्र, हिमाचल प्रदेश, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और ओडिशा (Orrisa ka mausam) में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की उम्मीद लगाई जा रही है।
इन जगहों पर चलेंगी तेज हवाएं-
इसके अलावा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, बिहार, (Bihar ka mausam) पूर्वी राजस्थान, पश्चिम बंगाल में गंगा के मैदानी इलाके और झारखंड में अलग-अलग स्थानों पर बिजली कड़कने और तेज हवाएं चलने के साथ बारिश होने की उम्मीद लगाई जा रही है। वहीं आंध्र प्रदेश, तटीय कर्नाटक, (Karnataka weather update) उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु पुडुचेरी, कराईकल और तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर भी तेज हवाएं चलने की उम्मीद लगाई जा रही है।