hrbreakingnews.com

IMD Rain Alert : 24 से 29 सितंबर के बीच देश के अधिकतर राज्यों में होगी बारिश, भारत मौसम विभाग में जारी किया अपडेट

Weather Update :देश के अलग-अलग इलाकों में पिछले कई दिनों से मौसम के हालात बिगड़े हुए हैं, लेकिन कई जगह ऐसी भी है जहां मानसून ने वापसी ले ली है। अब मौसम विभाग की तरफ से 24 से 29 सितंबर के मौसम को लेकर नया अपडेट जारी कर दिया गया है। चलिए जान लेते हैं 29 सितंबर तक कहां कैसा रहेगा मौसम। 
 
IMD Rain Alert : 24 से 29 सितंबर के बीच देश के अधिकतर राज्यों में होगी बारिश, भारत मौसम विभाग में जारी किया अपडेट

HR Breaking News (Weather Update) भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा देश भर के मौसम को लेकर नया अपडेट जारी कर दिया गया है और बताया गया है कि देश के अलग-अलग इलाकों में 29 सितंबर तक मौसम के हालात काफी अनोखे दिखाई देने वाले हैं। आईएमडी द्वारा नया अपडेट (IMD Weather Updates) जारी करते हुए बताया गया है कि कई जगह पर मौसम के हालात सुधरते हुए नजर आ रहे हैं तो कई इलाकों में मौसम एक बार फिर से बिगड़ने वाला है। चलिए जान लेते हैं 23 से 29 सितंबर तक देश के किन-किन इलाकों में किस तरह का रहने वाला है मौसम।

 


पिछले 24 घंटे का मौसम (Weather News)


पिछले 24 घंटे के मौसम की बात की जाए तो दक्षिण उड़ीसा में बहुत ज्यादा बरसात 210mm दर्द की गई और तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय उड़ीसा, असम और तटीय कर्नाटक में बहुत भारी बरसात 120 से 200mm बरसात दर्ज की गई है। पूर्वी उत्तर प्रदेश गोवा मध्य महाराष्ट्र सौराष्ट्र अंडमान और निकोबार द्वीप समूह है पश्चिम बंगाल और मिजोरम में भारी बरसात 70 से 110mm दर्ज की गई है।

 


इन इलाकों से पीछे हटा मॉनसून (Latest Monsoon Updates)


23 सितंबर 2026 को दक्षिण-पश्चिम मॉनसून पंजाब, हरियाणा, राजस्थान के ज्यादातर इलाकों, दिल्ली, यूपी और गुजरात के कुछ हिस्सों से पीछे हट गया है।

 


उत्तर पश्चिम भारत के मौसम का अपडेट  (mausam ki khabar)


23 से 29 सितंबर के दौरान जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई इलाकों में बरसात होने की संभावना मौसम विभाग की तरफ से जताई गई है। भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि 23 से 29 सितंबर के दौरान उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में काफी व्यापक बरसात होने की संभावना है। 25 से 27 सितंबर के दौरान उत्तराखंड में आंधी बिजली चमकने और तकरीबन 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने की भी संभावना है। आईएमडी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पता चला है कि जम्मू कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड के कई इलाकों में भी मौसम एक्टिव रहेगा।

 


मध्य भारत के मौसम का अपडेट (kaisa rahega mausam)


आईएमडी की तरफ से 23 से 29 सितंबर के मौसम का अपडेट जारी करते हुए बताया गया है कि मध्य भारत के ज्यादातर इलाकों में भी मौसम खराब रहने की संभावना है। मध्य भारत, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में 23 से 29 सितंबर तक बरसात का दौर जारी रहने की संभावना विभाग द्वारा जताई गई है। मौसम विभाग का कहना है कि कई इलाकों में व्यापक बरसात होने की संभावना है। छत्तीसगढ़ में 23 से 24 सितंबर को काफी तेज बरसात होने की संभावना जताई गई है। मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ के अलग-अलग इलाकों में आंधी बिजली और तकरीबन 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने के आसार भी दिखाई दे रहे हैं।


पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के मौसम का अपडेट (weather news hindi)


भारतीय मौसम विभाग द्वारा जारी की गई अपडेट के अनुसार पता चला है कि अंडमान, निकोबार, पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार और उड़ीसा में अगले कई दिनों तक बरसात की गतिविधियां जारी रहेगी और उड़ीसा में 23 व 24 सितंबर को काफी तेज बरसात होने की संभावना है। बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के अलग-अलग इलाकों में व्यापक बरसात के गरज चमक और तकरीबन 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने की भी संभावना है।


पश्चिम भारत में कैसा रहेगा मौसम (mausam update) 


कोंकण, गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात, मराठवाड़ा और सौराष्ट्र कच्छ में 23 से 29 सितंबर तक मध्यम बरसात होने की संभावना है। कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में कई इलाकों पर तेज बरसात होने की संभावना है। 23 से 26 सितंबर के दौरान महाराष्ट्र के अधिक इलाकों में आंधी बिजली और तेज हवा चलने का भी विभाग द्वारा अलर्ट जारी किया गया है।


दक्षिण भारत के मौसम की जानकारी (barish kab hogi)


तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और रायल सीमा में  29 सितंबर तक कई इलाकों में तेज बरसात होने की संभावना है और तेलंगाना में 23 से 25 सितंबर के दौरान काफी तेज बरसात और 24 से 25 सितंबर को अत्यधिक भारी बरसात हो सकती है। तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 23 से 24 सितंबर को गलत चमक के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक तेज हवा चलने की भी संभावनाहै।