hrbreakingnews.com

IMD Rain Alert : यूपी, बिहार, राजस्थान, पंजाब समेत 10 राज्यों में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट 

IMD Rain Alert :  उत्तर भारत के राज्य में ठंड पड़ने लगी है। लेकिन बारिश का दौर अभी भी जारी है। मानसून के जाने के बाद देश के कई राज्यों में जमकर बादल बरसे हैं और आने वाले कई दिनों तक बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने आज दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान, पंजाब, मध्य प्रदेश समेत 10 राज्यों में आंधी तूफान और मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है।

 
IMD Rain Alert : यूपी, बिहार, राजस्थान, पंजाब समेत 10 राज्यों में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट 

HR Breaking News - मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। चक्रवर्ती तूफान के कमजोर पड़ने के बाद उसका बचा हुआ हिस्सा डिप्रेशन के रूप में पूर्वी तेलंगाना और आसपास की तटीय आंध्र प्रदेश में बना हुआ है जिसके कारण दक्षिण भारत से लेकर पूर्वी और उत्तर भारत के राज्यों में तेज आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 5 नवंबर को छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh Mausam), आंध्र प्रदेश, उड़ीसा समेत 10 राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है कुछ जगहों पर हवा की गति 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है। 


दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम - 


देश की राजधानी दिल्ली (Delhi ka Mausam) और आसपास के इलाकों में आज काले बादल आएंगे। इस दौरान 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलेगी और हल्की बारिश होने का अनुमान है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। मौसम में बदलाव होने से सुबह और शाम ठंड का एहसास होने लगा है आने वाले दिनों में ठंड का असर तेजी से बढ़ेगा। 


उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट - 


उत्तर प्रदेश (UP weather) में कई दिनों से बारिश वाला मौसम बना हुआ है। आज मौसम विभाग ने यूपी के मेरठ, आगरा, गाजियाबाद, मुरादाबाद, कानपुर, मथुरा और सोनभद्र समेत कई जिलों में गरज- चमक के साथ झमाझम बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान हवा की गति 40 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। लखनऊ में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहने का अनुमान है।


बिहार के इन जिलों में बारिश - 

बिहार के मौसम (Bihar weather) की बात करें तो मौसम विभाग ने आज 5 नवंबर को पटना, बक्सर, गया, भोजपुरी, सीतामढ़ी, पूर्णिया, दरभंगा, भागलपुर समेत कई जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश के चेतावनी जारी की है। यहां 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलेगी जिससे तापमान में गिरावट आएगी और मौसम ठंडा बना रहेगा। 

बंगाल, झारखंड और मध्य भारत में छाए काले बादल - 


बंगाल, झारखंड (Jharkhand Weather Update) और मध्य भारत में बादलों की आवाजाही जारी है। मौसम विभाग ने 5 और 6 नवंबर को झारखंड में बारिश की संभावना जताई है। बोकारो धनबाद, जमशेदपुर और देवघर समेत कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने के आसार। 


राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी होगी बारिश - 


पश्चिम बंगाल के हावड़ा, कोलकाता, मालदा, दार्जिलिंग और जलपाईगुड़ी में आंधी के साथ बारिश होगी। कुछ इलाकों में हवा की गति 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक जा सकती है। राजस्थान (Rajasthan weather) और मध्य प्रदेश में भी बारिश होने की संभावना है। यहां जयपुर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर, भोपाल, विदिशा, बैतूल और बालघाट में तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 


पंजाब का मौसम - 

मौसम विभाग ने पंजाब (punjab me Barish) के लुधियाना, बठिंडा, अमृतसर, गुरदासपुर और कपूरथला में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हवा की गति 50 किलोमीटर प्रति घंटा तकजा सकती है। 


हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर में कैसा रहेगा मौसम - 

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड (Uttarakhand Ka Mausam), जम्मू कश्मीर में भी बारिश का दौर जारी रहेगा और इन राज्यों में बर्फबारी की भी संभावना है। हवा की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। पहाड़ी क्षेत्र में फिसलन और भूस्खलन का खतरा भी बढ़ सकता है। मौसम विभाग ने पहाड़ी राज्य में यात्रा करने वाले लोगों को घरों में रहने की सलाह दी है। 

यहां दिखेगा चक्रवर्ती तूफान का असर - 
 


चक्रवर्ती सिस्टम का सबसे ज्यादा असर दक्षिण भारत के हिस्सों में देखने को मिलेगा। तमिलनाडु (Tamil Nadu weather), कराईकल, पांडिचेरी, केरल, तेलंगना, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश में आंधी तूफान के साथ व्यापक बारिश हो सकती है। दक्षिण अफ्रीका में भी जमकर बादल बरसेंगे। तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में तेज हवाओं के साथ बारिश होने के अनुमान है। ओडिशा और छत्तीसगढ़ में भी मौसम खराब रहेगा। बारिश होने से तापमान गिर सकता है। मौसम विभाग ने खराब वेदर के चलते लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।