home page

IMD Rain Alert : 9 मई तक इन राज्यों में आंधी तूफान और बारिश की चेतावनी जारी, 60 किलोमीटर की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

UP Weather : देशभर में मौसम परविर्तनशील बना हुआ है। जहां कुछ दिनों पहले भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा था। अब शुक्रवार को हुई तेज बारिश ने मौसम को कूल कर दिया है। अब बारिश का यह दौर रूकने वाला नहीं है। मौसम विभाग ने आगमी दिनों में कई राज्यों में आंधी-तूफान, बिजली कड़कने, मूसलाधार बारिश और ओले गिरने की भविष्यवाणी की है। आईये जानते हैं - 
 | 
IMD Rain Alert : 9 मई तक इन राज्यों में आंधी तूफान और बारिश की चेतावनी जारी, 60 किलोमीटर की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

HR Breaking News - (IMD Rain Alert)। उत्तर भारत में एक दो दिन से मौसम में बड़ा बदलाव आया है। शुक्रवार को कई राज्यों में आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश हुई है। मौसम विभाग (weather update) ने जानकारी देते हुए बताया है कि बारिश का यह सिलसिला अब कई दिनों तक चलने वाला है। मौसम विभाग ने यूपी समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में 9 मई तक बारिश, आंधी तूफान और बिजली कड़कने की चेतावनी जारी की है।

वहीं, उत्तर पश्चिम भारत में 7 मई तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। इसके अलावा, मध्य, पूर्वी भारत में अगले 4 से 5 दिनों के बीच आंधी तूफान, भारी बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है। पूर्वोत्तर भारत में 5 से 8 मई के बीच मूसलाधा बारिश होने की आशंका है। 
 

इन राज्यों में चलेगी तेज आंधी - 

3, 4, 5, 6 को आंधी तूफान और बारिश की भविष्यवाणी

उत्तर पश्चिम भारत के मौसम की बात करें तो जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा (punjab-haryana Mausam), चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान में 3-9 मई के दौरान बारिश, आंधी तूफान, बिजली कड़कने की संभावना जताई है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं भी चल सकती हैं।

मौसम विभाग (IMD Up Rain Alert) ने 3, 4, 5, 6 मई को यूपी के आगरा में गरज-चमक, आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके बाद अगले कई दिनों तक आसमान में बादलों की आवाजाही जारी रहेगी। अकबरपुर, अयोध्या, अमरोहा, ओरैया, आजमगढ़, बदायूं, बागपत, बहराइच, बाराबंकी, बरेली, बस्ती, बुलंदशहर, चंदौसी, गाजीपुर, एटा, फतेहपुर, कानपुर, हरदोई समेत कई अन्य जिलों में भी अगले कुछ दिनों तक बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है।

इन राज्यों में गिरेंगे ओले - 

जहां कई राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं IMD ने कुछ राज्यों में बारिश के साथ ओलावृष्टि का भी अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश में 3 और 4 मई, उत्तराखंड में 3 से 6 मई को आलोवृष्टि की संभावना जताई हैं। उत्तराखंड में 3 से 6 मई, पंजाब, हरियाणा (Haryana weather), चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश (UP Mausam) में 4 और 5 मई, उत्तर प्रदेश में 5 मई को गरज के साथ तेज आंधी का अलर्ट है। पश्चिमी राजस्थान में 3 से 5 मई के दौरान और पूर्वी राजस्थान (Rajasthan Mausam) में 3 और 4 मई को धूलभरी आंधी चलने का अनुमान है। 

इन राज्यों में बारिश और आंधी अलर्ट - 

IMD ने पूर्वी और मध्य भारत के कई राज्यों में भी आंधी तूफान और बारिश के साथ ओले गिरने की भविष्यवाणी की है। बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 4 मई, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ में 6 मई तक बारिश, आंधी तूफान, बिजली कड़कने का अलर्ट जारी किया है। 


पश्चिमी मध्य प्रदेश में 5 और 6 मई, मध्य प्रदेश, ओडिशा में 3 और 4 मई, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़ में 3 मई और बिहार (Bihar Weather) में 5 मई को तेज गरज के साथ साथ आंधी चलेगी। इसके अलावा, सिक्किम, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पश्चिमी मध्य प्रदेश में 3 मई, पूर्वी मध्य प्रदेश में 3 और 4 मई को ओलावृष्टि होने की आशंका है। ओडिशा में 3 और 4 मई को जोरदार बरसात हो सकती है। 


7 दिनों तक इन राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि का कहर - 

वहीं, दक्षिण भारत के राज्यों की बात करें तो कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तेलंगाना, रायलसीमा, केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल में अगले 7 दिनों के दौरान आंधी तूफान, बारिश की चेतावनी है। उत्तरी इंटीरियर कर्नाटक में 5 और 6 मई, साउथ इंटीरियर कर्नाटक में 6 और 7 मई को ओलावृष्टि होने की संभावना जताई है।

News Hub