home page

IMD Rain Alert : अगले 24 घंटे में इन राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश, अलर्ट जारी

Weather Update : मौसम का मिजाज बदलने वाला है। बीते कई दिनों से पड़ रही भयंकर गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। इसी बीच मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में कई राज्यों में आधीं-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिससे लोगों को प्रचंड़ गर्मी से राहत मिलेगी।

 | 
IMD Rain Alert : अगले 24 घंटे में इन राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश, अलर्ट जारी

HR Breaking News - (IMD Rain Alert)। मौसम विभाग ने चिलचिलाती गर्मी के बीच राहत की खबर दी है। पिछले कई दिनों से लगातार तापमान में तेजी से बढ़ौतरी हो रही है, जिससे कई जगहों पर लू की स्थिति बनी हुई है। इसी बीच  मौसम विभाग (weather update) ने ताजा अपडेट जारी करते हुए बताया है कि अगले 24 घंटे में उत्तर पश्चिमी भारत के कई राज्यों में गरज-चमक, तेज आंधी और धूल भरी हवा के साथ हल्की व मध्यम बारिश होने की आशंका है। 


IMD ने जानकारी देते हुए बताया है कि सबसे पहले राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश (MP Ka Mausam) में मौसम करवट लेगा। यह आगे बढ़ते हुए बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और ओडिशा तक बारिश का दौर देखने को मिलेगा। 


इन राज्यों में प्री मानसून होगा एक्टिव - 

IMD ने लेटेस्ट अपडेट जारी करते हुए बताया है कि देश के अलग अलग हिस्सों में प्री-मानसून (Pre-monsoon) गतिविधि शुरू हो रही है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में कई राज्यों में आंधी तूफान के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। इसकी वजह से तापमान में कमी आएगी और हवा की गुणवत्ता कुछ हद तक बढ़ेगी। 


 मौसम विभाग (Weather Update) ने बताया कि 26 अप्रैल से दिल्ली-एनसीआर सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ साथ आगरा, हाथरस, अलीगढ़, झांसी, महोबा, प्रयागराज और वाराणसी में तेज आंधी के साथ बरसात की आशंका है। IMD ने कहा कि इसके साथ ही मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ में प्री मानसून बारिश के साथ आंधी तूफान की संभावना है। 

27 अप्रैल को होगी बारिश - 

भारत के कई पूर्वी राज्यों में 27 अप्रैल के बाद भयंकर गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने इन राज्यों में प्री-मानसून की शुरूआत के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। 

IMD ने बताया कि 27 अप्रैल से उत्तर प्रदेश, बिहार (Bihar Mausam), पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा के मौसम में बदलाव आएगा। इन राज्यों के कई भागों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश और पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी होगी। 

पहाड़ी क्षेत्रों में बदलेगा मौसम - 

मौसम विभाग (Weather Update) के अनुसार नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की  वजह से पहाड़ों पर बिजली कड़कने के साथ-साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलने की आशंका जताई है।


मौसम विभाग में बताया कि शनिवार 26 अप्रैल को जम्मू कश्मीर (Jammu and Kashmir Mausam) , हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मेघ गर्जन के साथ भारी बारिश होने की संभावना है. साथ ही मौसम विभाग ने बादल कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के अलग-अलग हिस्सों में बारिश होने की संभावना जताई है।

इन राज्यों में चलेगी लू - 

एक ओर जहां कई राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर जारी रहेगा वहीं, कई राज्यों में लू का भी कहर देखने को मिलेगा। इसको लेकर मौसम विभाग ने  अलर्ट जारी किया है।


मौसम विभाग में बताया कि राजस्थान (rajasthan Mausam update) और पंजाब में 1 मई तक, हरियाणा में 29 अप्रैल, मध्य प्रदेश में 28 अप्रैल तक, उत्तर प्रदेश पूर्वी मध्य प्रदेश पश्चिम बंगाल और उड़ीसा में केवल आज के लिए लू अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पश्चिमी राजस्थान में गर्म रातों का अलर्ट हैं।


 

News Hub