home page

IMD rain alert : आंधी तूफान के साथ बारिश, 40 किलोमीटर की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, जानिये 1 जून तक के मौसम का हाल

IMD rain alert : बीते कई दिनों से देश भर में मौसम अपना रुख बदलता जा रहा है।  देश में इन दिनों मौसम काफी ज्यादा परिवर्तनशील बना हुआ है। कई इलाकों में भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है तो कई इलाकों में आंधी तूफान के साथ बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। चलिए खबर में जानते हैं 1 जून तक आपके यहां कैसा रहेगा मौसम का हाल।
 | 
IMD rain alert : आंधी तूफान के साथ बारिश, 40 किलोमीटर की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, जानिये 1 जून तक के मौसम का हाल

HR Breaking News : (IMD rain alert) गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। बदल रहे मौसम को देख आईएमडी ने भी आने वाले दिनों के मौसम को लेकर एक बड़ा अपडेट जारी किया है तथा बताया है कि कई राज्यों में आंधी तूफान के साथ बारिश होगी वही कई इलाकों में 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाए चलने वाली है। चलिए एक और में जानते हैं अगले दिनों कैसा रहने वाला है आपके यहां का मौसम।


26 मई से 1 जून 2025 तक हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश, धूल भरी आंधी और तापमान में उतार-चढ़ाव की चेतावनी (IMD Alert) जारी की गई है। आइए, जानते हैं कि अगले कुछ दिनों में मौसम और तापमान का मिजाज कैसा रहेगा।

उत्तराखंड और हिमाचल में तेज बारिश


हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड (heavy rain) में 26 मई से छिटपुट से लेकर व्यापक हल्की/मध्यम बारिश की संभावना है, जो 1 जून तक जारी रह सकती है। खास तौर पर 28 से 30 मई को उत्तराखंड और 30 मई से 1 जून को हिमाचल में भारी बारिश (latest weather updates) का अनुमान है। 


इन पहाड़ी क्षेत्रों में वर्तमान में न्यूनतम तापमान 15-20 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22-28 डिग्री सेल्सियस के बीच है। बारिश के कारण तापमान में 2-3 डिग्री की कमी आ सकती है, जिससे मौसम ठंडा और सुहावना हो सकता है। 27 और 28 मई को हिमाचल में ओलावृष्टि भी संभावित है, जो तापमान को और प्रभावित कर सकता है। 

इन इलाकों में चलेगी तेज हवाएं


हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में 26 मई से 1 जून तक छिटपुट से लेकर व्यापक हल्की/मध्यम बारिश के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान और बिजली गिरने की संभावना (latest weather  updates) है। हिमाचल में 27 और 28 मई को 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जो 70 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं।


इन मैदानी इलाकों में वर्तमान में न्यूनतम तापमान 20-26 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 30-38 डिग्री सेल्सियस के बीच है। अगले 4-5 दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है, लेकिन बारिश और तूफान के कारण कुछ इलाकों में (weather updates) तापमान में मामूली कमी भी देखी जा सकती है। 


राजस्थान में कुछ ऐसा रहेगा मौसम


राजस्थान में मौसम की चुनौती सबसे जटिल है। 26 मई को पश्चिमी राजस्थान में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी की चेतावनी है। साथ ही, 26 मई को पश्चिमी राजस्थान (Rajasthan Weather) में लू से लेकर गंभीर लू की स्थिति और 27 मई को पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में लू की संभावना है। 


इस दौरान अधिकतम तापमान 40-45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि 26 मई को कुछ स्थानों पर गर्म (Weather Latest Updates) रातें देखी जा सकती हैं, जहां न्यूनतम तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री अधिक (25-30 डिग्री सेल्सियस) रह सकता है। 25 मई को फलोदी (पश्चिम राजस्थान) में अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

तापमान की स्थिति


उत्तर-पश्चिम भारत (north-west india weather) में अगले 4-5 दिनों में अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री की वृद्धि की संभावना है, जिससे दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश में तापमान 35-40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हालांकि, बारिश और तूफान (aaj ka mausam) के कारण कुछ राहत मिल सकती है। 


हिमाचल और उत्तराखंड में ठंडा मौसम बना रहेगा, लेकिन मैदानी इलाकों में गर्मी और उमस का मिश्रण असहजता बढ़ा सकता है। राजस्थान में लू और गर्म रातें स्वास्थ्य जोखिम पैदा कर सकती हैं, खास तौर पर बुजुर्गों और बच्चों के लिए।