IMD Rain Alert : यूपी, बिहार, दिल्ली समेत इन राज्यों में 3, 4, 5, 6, 7 और 8 अक्टूबर को आंधी तूफान के साथ होगी बारिश
Mausam Update : देश के ज्यादातर राज्यों से मानसून की विदाई हो चुकी है। अब भयंकर गर्मी पड़ने लगी है। लेकिन अब एक बार फिर से बारिश का दौर शुरू होने वाला है। मौसम विभाग न यूपी, बिहार, दिल्ली समेत कई राज्यों में 3 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक आंधी तूफान (Rain Alert) के साथ जोरदार बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। चलिए जानते हैं कि अगले सात दिनों तक कैसा रहेगा मौसम -
HR Breaking News - (IMD Rain Alert)। मौसम विभाग ने आने वाले मौसम को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। IMD के मुताबिक, अगले कई दिनों तक जोरदार बारिश होने वाली है। पिछले कई दिनों से बारिश नहीं हुई है जिसकी वजह से भयंकर गर्मी पड़ रही है। लेकिन अब गर्मी से राहत मिलने वाली है।
मौसम विभाग (Weather Update) के ताजा अपडेट के अनुसार, अब एक बार फिर से मानसून (Monsoon update) रफ्तार पकड़ने वाला है जिसके चलते कई राज्यों में भारी से अति भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, 3, 4, 5, 6, 7 और 8 अक्टूबर को यूपी, उत्तराखंड, एमपी और छत्तीसगढ़ समेत देश के कई राज्यों में तूफानी बारिश होने वाली है। इसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
यूपी में होगी जोरदार बारिश -
मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव बना हुआ है, जिसकी वजह से गरज चमक के साथ अति भारी बारिश होगी। इसका असर यूपी (UP Rain Alert) पर भी पड़ेगा। इसको लेकर मौसम विभाग (Mausam Update) ने अगले 5 दिनों तक रुक-रुक कर भारी बारिश की संभावना जताई है।
इन जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग (Weather Update) के मुताबिक, गोरखपुर, संत कबीर नगर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, लखनऊ, बलिया, गाजीपुर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, आजमगढ़, मऊ, देवरिया,बस्ती, कुशीनगर, श्रावस्ती, बहराइच, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज (Prayagraj Weather), फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही और जौनपुर के आसपास के इलाकों में गरज चमक के साथ अति भारी बारिश होगी।
उत्तराखंड में होगी भारी बारिश -
मौसम विभाग (IMD Weather) के मुताबिक, उत्तराखंड (Uttarakhand Weather)में 4, 5 और 6 अक्टूबर को गरज चमक के साथ अति भारी बारिश होगी। 6 और 7 अक्टूबर को को कुछ जगहों पर अत्यधिक बरसात होने का अलर्ट जारी किया है।
दिल्ली NCR में कैसा रहेगा मौसम -
दिल्ली और एनसीआर में पिछले कई दिनों से बारिश नहीं हुई थी। जिसकी वजह से गर्मी कहर बरपा रही थी। लेकिन हाल ही में राजधानी में झमाझम बारिश हुई है जिसकी वजह से मौसम सुहावना बना हुआ है। 6 से 7 अक्टूबर को मौसम में बदलाव की संभावना है। इस दौरान कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है इसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।
दक्षिण भारत में अत्यधिक बारिश का अलर्ट -
मौसम विभाग के अनुसार, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश में 2 से 5 अक्टूबर को मेघ गर्जन और बिजली चमकने के साथ मूसलाधार बरसात होगी। केरल (Kerala Weather) और कर्नाटक में भारी बारिश ( Heavy Rainfall) हो सकती है।
