IMD Rain Alert : दिल्ली-एनसीआर समेत इन राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश, मौसम विभाग का ताजा अपडेट
Delhi NCR Weather Today : जून के आखिरी सप्ताह में दिल्ली एनसीआर सहित कई राज्यों में एक बार फिर से मौसम (weather forecast) का मिजाज बदल गया है। बीते कई दिनों से दिल्ली एनसीआर में गर्मी का कहर जारी था। अब आईएमडी ने उत्तर भारत के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश होने का अलर्ट (IMD Rain alert) जारी किया है। जल्द ही पूरे उत्तर भारत में मानसून के आगमन होने से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

HR Breaking News - (Weather Update)। पिछले कई दिनों से लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। आज अचानक मौसम ने अपना रुख बदल लिया है। दिल्ली एनसीआर (delhi NCR ka mausam) सहित कई राज्यों में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है।
इससे आम लोगों को जल्द ही भयंकर गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विभाग (weather department) ने भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। आइए जानते हैं कि भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कहां-कहां मानसून के आगमन और तेज आंधी तूफान के आने की चेतावनी दी है।
इसी सप्ताह एंट्री करेगा मानसून-
देश की राजधानी दिल्ली (Weather today in Delhi) में इसी सप्ताह मानसून के आगमन की स्थिति बनी हुई है। यहां पर काफी दिन से हल्की बारिश के चलते मौसम विभाग ने अब बिजली की चमक गरज के साथ तेज आंधी तूफान और बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, दक्षिण-पश्चिम में उत्तर प्रदेश (UP weather today), उत्तराखंड, ओडिशा और पूर्वोत्तर के राज्यों में मानसून के आगमन (monsoon kab aayega) से झमाझम बारिश हो रही है।
मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में भी होगी भारी बारिश-
मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और दक्षिण भारत के कई इलाकों में भी बादलों की आवाजाही बनी हुई और बारिश की संभावना है। इस बीच उत्तराखंड (High rain alert in Uttrakhand) के पहाड़ी इलाकों में भी भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं पश्चिमी विभोक्ष का आगमन हो गया है, जिससे प्री-मानसून (Pre-Mansoon) के आने की संभावना बनती नजर आ रही है।
उत्तर पश्चिम भारत में बारिश की संभावना-
पिछले काफी दिनों से मुंबई (Rain Alert in Mumbai) में तेज आंधी तूफान के साथ भारी बारिश के चलते समुद्र में भी ऊंची लहरें उठ रही हैं। वहीं आने वाले दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत के कई क्षेत्रों में लगातार मूसलाधार बारिश (IMD rain alert) होने की संभावना है। इस दौरान आसपास के क्षेत्रों में भी तेज हवाएं चलने से तापमान में गिरावट आएगी। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।
पंजाब व राजस्थान में जल्द आएगा मानसून -
IMD के अनुसार जल्द ही हरियाणा समेत चंडीगढ़ और दिल्ली में (Delhi-NCR in Mansoon) मानसून के आगे बढ़ने की संभावना है। आज दिल्ली में भी मानसून ने दस्तक दे दी है। वैसे तो दिल्ली में मानसून 30 जून के आसपास पहुंचता है, लेकिन इस बार समय से पहले ही मानसून की बौछारें पड़ रही हैं। वहीं राजस्थान और पंजाब (punjab weather today) के कई हिस्सों में भी आने वाले कुछ दिनों में मानसून पूरे एरिया को कवर कर लेगा।