home page

IMD Rain Alert : मौसम ने ली करवट, कल और परसों इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश

aaj ka mausam : देशभर में ठंड ने विदा ले ली है। पिछले कई दिनों से लगातार तापमान में वृद्धि हो रही है जिसके चलते अभी से भीषण गर्मी का एहसास होने लगा है। लेकिन अब एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग (IMD Rain Alert ) के ताजा अपडेट के अनुसार कल और परसों कई राज्यों तेज आंधी, बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई है। आईये जानते हैं - 

 | 
IMD Rain Alert : मौसम ने ली करवट, कल और परसों इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश

HR Breaking News - (weather update)। उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में इस समय मौसम बदल रहा है पिछले दिनों पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से कई जगहों पर तेज बारिश और ओलावृष्टि हुई थी। जिसके चलते तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिला। हाल ही में मौसम विभाग (aaj ka mausam) ने ताजा अपडेट जारी करते हुए बताया है कि आने वाले दिनों में कई राज्यों के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। IMD की माने तों नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय होने से देश के कई हिस्सों में हल्की व मध्यम  बारिश, आंधी और लू की स्थिति बन सकती है। 

गुजरात और राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम - 

गुजरात और राजस्थान के मौसम (Rajasthan weather) की बात करें तो यहां तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। राजस्थान के कुछ हिस्सों में तो अभी से ही मई और जून वाली गर्मी का एहसास होने लगा है। लेकिन अब जल्द ही मौसम में फेरबदल देखने को मिलेगा। दरअसल, पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) आने से 12 मार्च से उत्तर पश्चिमी भारत इसका प्रभाव दिखेगा। इस दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश (Himachal Weather) में  बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 


यहां बारिश के साथ व्रजपात की चेतावनी - 

मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर भारत में मौसम के बदलाव के कारण असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम (Mizoram Weather) और त्रिपुरा में गरज चमक के साथ हल्की व मध्यम बरसात और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। IMD का अनुमान है इन क्षेत्रों में 12 से 13 तारीख के बीच तेज बारिश होने की संभावना जताई है। 

दक्षिण भारत में बारिश और आंधी का अलर्ट -  

दक्षिण भारत के तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल (Kerala Weather) में भी मौसम करवट ले सकता है। यहां 11 और 12 मार्च को गरज चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है।

जानिये कितना रहेगा तापमान - 

मौसम विभाग (weather Update) की माने तो अगले 2 दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है इसके बाद  2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट भी आ सकती है। अगले 2 दिनों के दौरान मध्य भारत के अधिकतम तापमान (temperature) में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी। इस दौरान गुजरात के तापमान में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। 

News Hub