IMD Rain Alert : दिल्ली में बदलेगा मौसम, बारिश के साथ चलेगी 60 की स्पीड से हवाएं
Weather Update : राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। बीते कई दिनों से प्रचंड गर्मी पड़ रही है और सभी इस समय बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मौसम विभाग ने आज दिल्ली एनसीआर में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। आईये जानते हैं कहां कहां होगी बारिश -

HR Breaking News - (Weather Update)। देश की राजधानी दिल्ली एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी पड़ रही है। लेकिन दिल्ली वालों को अब गर्मी से राहत मिलने वाली है। हाल ही में मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी करते हुए बताया है कि गुरुवार यानी आज 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और शाम या रात तक गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की आशंका है। आज दिल्ली में अधिकतम तापमान (Delhi Tempreature) 43 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
दिल्ली में इस दिन होगी बारिश -
मौसम विभाग (weather Update) के लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, 13 जून से हीटवेव का कहर कम होने का अनुमान है। जिससे ‘रेड अलर्ट’ की जगह ‘ऑरेंज अलर्ट’ ले सकता है। वहीं, दिल्ली में 14 से 17 जून के बीच कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश होने की संभावना है। इससे तापमान 37 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है इससे भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी।
पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव -
IMD के मुताबिक, गुरुवार तक भीषण गर्मी जारी रहने की संभावना है। 13 जून की रात से पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने की आशंका है, जिससे दिल्ली में तेज हवाओं के साथ कहीं कहीं हल्की बारिश हो सकती हैं।
दिल्ली में इतना रहेगा तापमान -
पिछले काफी दिनों से दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR Mausam) में तेजी से तापमान में बढ़ौतरी हो रही है और भीषण गर्मी और लू ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है और तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा है। मौसम विभाग ने इसके लिए दिल्ली में रेड अलर्ट जारी किया है।
IMD के मुताबिक, 11 जून को दिल्ली में विभिन्न जगहों पर अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री सेल्सियस से 45.0 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा सकता है।
शाम को आयानगर में 45.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है, जोकि दिल्ली में सबसे ज्यादा रहा है। इसके बाद पालम में 44.5 डिग्री सेल्सियस (Delhi Tempreature), रिज क्षेत्र 43.6 डिग्री सेल्सियस, पीतमपुरा 43.5 डिग्री सेल्सियस, लोदी रोड 43.4 डिग्री सेल्सियस, मयूर विहार 40.9 डिग्री सेल्सियस और सफदरजंग में 43.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया है।
मौसम विभाग (weather update) के ताजा अपडेट के मुताबिक, ये तापमान सामान्य से 3 से 4 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा है, जिससे 12 जून तक लगातार लू चलने की उम्मीद है। इसके बाद गर्मी से राहत मिलेगी।