IMD Rain Alert : जल्द बदलेगा मौसम, 24 घंटे में इन जगहों पर बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी
HR Breaking News (Heavy Rain Alert) देश के अधिकांश राज्यों में ठंड कहर बरपा रही है। अब इसी बीच मौसम विभाग ने कई राज्यों में मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। अब देश में मौसम फिर मिजाज दिखाएगा। आइएमडी ने देश के कई राज्यों में अगले 24 घंटे में भारी बारिश और ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट (Heavy Rain Alert) जारी किया है। आइए खबर में जानते हैं मौसम से जुड़े अपडेट के बारे में।
कब से एक्टिव हेागा पश्चिमी विक्षोभ
मौसम विभाग (IMD Rain Alert) का कहना है कि कल 17 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा, जिससे पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की संभावना है और मैदानी इलाकों में बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। बारिश और नमी बढ़ने से उत्तर भारत में ठंड की गलन कम होने की संभावना है।
दो पश्चिमी विक्षोभ से बढ़ेगा ठंड का असर
मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि पहला पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) 16-17 जनवरी के आसपास एक्टिव होगा। इस पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव गंगा के मैदानी इलाकों तक दिखने वाला है, उसके बाद 19 जनवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ आ सकता है, जिसके बाद मौसम में ज्यादा बदलाव आएगा और ठंड का असर भी तेजी से बढ़ सकता है।
लोगों को दी अलर्ट रहने की सलाह
जानकारो का कहना है कि पश्चिम और उत्तर-पश्चिम दिशा से जो ठंडी हवाएं चलती है, उनके चलते शीत दिवस (Cold Day) और शीत लहर की स्थिती देखी जा सकती है। ऐसे में रात-दिन मौसम ठंडा बना रह सकता है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि आगामी दिनों तक मौसम (mausam ka updates) खराब रह सकता है और इस दौरान लोगों को ठंड, कोहरा, बारिश और ओलावृष्टि के आसार के चलते अलर्ट रहने की सलाह दी गई है।
कैसा रहेगा यूपी का मौसम
यूपी के मौसम (UP Ka Mausam) की बात करें तो यूपी के कई जिलों में सुबह घना कोहरा देखने को मिला है। इटावा, कन्नौज, कानपुर और आसपास के हिस्सों में कोहरे के चलते दृश्यता भी बेहद कम हो गई है। कई इलाकों पर तो विजिबलिटी जीरो के करीब पहुंच गई है। इस वजह से लोगों को अलर्ट रहने और सावधानी बरतने की सलाह दी है। इस दौरान लखनऊ-कानपुर हाईवे (Lucknow-Kanpur Highway) पर वाहन चालकों को भी काफी समस्या हो रही है।
