hrbreakingnews.com

IMD Rain Alert : पश्चिमी विक्षोभ हुए एक्टिव, अगले 5 दिन आंधी तूफान के साथ भारी बारिश का अनुमान 

IMD Rain Alert -देश के कई राज्यों में एक बार फिर बारिश का सिलसिला शुरू होने वाला है। नवंबर महीने में सर्दी के सीजन में मौसम विभाग ने तेज आंधी तूफान के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो गया है और आसमान में काले बादल छा गए हैं। अगले पांच दिनों तक बारिश होने का अनुमान है।

 
IMD Rain Alert : पश्चिमी विक्षोभ हुए एक्टिव, अगले 5 दिन आंधी तूफान के साथ भारी बारिश का अनुमान 

HR Breaking News - भारतीय मौसम विभाग के नए अपडेट के अनुसार बारिश का सिलसिला अगले काफी दिनों तक जारी रहने वाला है। पिछले 24 घंटे में असम और मेघालय में कुछ जगहों पर तेज आंधी के साथ भारी बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार कश्मीर संभाग और उसके आसपास के इलाकों में एक पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) एक्टिव हो गया है जिसकी वजह से आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। निचले वायुमंडल में मन्नार की खाड़ी और उसके आसपास के इलाकों में चक्रवाती परिसंचरण भी बना हुआ है।

 

 


पूर्वोत्तर भारत में होगी तेज बरसात-

पूर्वोत्तर भारत में भी मौसम करवट बदल रहा है। एक बार फिर कई राज्यों में बारिश देखने को मिलने वाली है। मौसम विभाग (IM Weather) के अनुसार 15 से 17 नवंबर (17 November ka mausam) के बीच अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, असम तथा 16 से 18 नवंबर के बीच नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में बिजली कड़कने के साथ हल्की से मध्य बरसात होगी। मेघालय में आज कुछ जगहों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है।


पूर्वी भारत के राज्यों में तेज आंधी और बारिश 


पूर्वी भारत के मौसम (Mausam Update) की बात करें तो अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 13 से 18 नवंबर के बीच जमकर बादल बरसेंगे। 13 से 16 नवंबर के बीच तेज आंधी तूफान और बिजली गिरने की आशंका है। हवा की गति 50 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। खराब वेदर के चलते मौसम विभाग ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है। 


उत्तर पश्चिम भारत में कई दिन होगी बारिश 

 उत्तर पश्चिम भारत के जम्मू कश्मीर, लद्दाख, मुजफ्फराबाद में मौसम विभाग (IMD Weather) ने 13 नवंबर के बीच तेज आंधी-तूफान के साथ बहुत भारी बरसात की चेतावनी जारी की है। 14 से 15 नवंबर के बीच और 13 से 15 नवंबर के दौरान हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड (Uttarakhand Mausam) में हल्की से मध्य बरसात देखने को मिलेगी।


13 नवंबर को पंजाब में (Punjab me Barish), 14 से 15 नवंबर को पश्चिमी राजस्थान में बारिश हो सकती है। IMD ने 13 से 14 नवंबर के बीच जम्मू कश्मीर, लद्दाख, मुजफ्फराबाद में तेज आंधी तूफान और बिजली गिरने की आशंका जताई है। इस दौरान हवा की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटातक रह सकती है।


इन राज्यों में साफ रहेगा मौसम - 

पश्चिम, मध्य और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में मौसम (IMD Weather) साफ बना हुआ है। मौसम विभाग ने यहां किसी भी राज्य में तेज आंधी तूफान और अति भारी बरसात को लेकर कोई विशेष अलर्ट जारी नहीं किया है। हालांकि कुछ जगहों पर बदले नजर आ सकते हैं, लेकिन भारी बारिश का अनुमान नहीं है।