IMD Rain Alert : 60 किलोमीटर की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, इन राज्यों में मूसलाधार बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी

HR Breaking News : (IMD Rain Alert) देशभर के कई इलाकों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है, लेकिन मौसम विभाग के अनुसार जल्द ही मौसम में बदलाव आने की संभावना है। IMD की तरफ से जारी हुए अपडेट से पता चला है कि अब गर्मी से परेशान लोगो को राहत मिल सकती है क्योकि देश के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश और आंधी-तूफान को लेकर अलर्ट जारी हो चुके है।
इन दोनों इतनी गर्मी देख अंदाजा लगाया जा रहा है कि मई जून के महीने में तो अबकी बार रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ने वाली है। हाल ही में मौसम का लेकर बड़ा अपडेट जारी हुआ है और IMD की तरफ से बताया गया है कि देश के कई राज्यों में पर आंधी-तूफान और बारिश का तगड़ा अलर्ट जारी हुआ है।
आज अप्रैल महीने का आखिरी दिन है। आमतौर पर ये दिन सबसे ज्यादा गर्म होता है। मगर, आज ऐसा होने की संभावना है क्योंकि आसमान में बादल और प्री-मानसून बारिश के आसार है। दिल्ली (delhi weather latest updates) में आज तो इसके आसार नहीं हैं, मगर आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। तापमान 40.1 डिग्री के आसपास रहेगा।
मगर, देश की राजधानी दिल्ली (delhi ka mausam) में 24 से 27 अप्रैल के बीच सबसे अधिक 42 डिग्री से ज्यादा तापमान दर्ज किया गया था। IMD ने बताया कि पूर्वी भारत और तटीय इलाकों में काल-बैशाखी (प्री-मानसून जैसी ही गतिविधि) का असर है। इसकी वजह से पूर्वी राज्यों (today weather) के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है।
IMD का कहना है कि पूर्वी भारत के कई राज्यों में आज रात भी बारिश (IMD Rain Alert) होने के आसार है, इसमें आंधी-तूफान भी शामिल है। इसकी वजह से बढ़ते पारा पर लगाम लगने की संभावना है। IMD ने बताया कि अगले पांच दिन यानि 5 मई तक मौसम के बिगड़ने की संभावना है। उसके बाद चिलचिलाती गर्मी तेजी से अपना पांव पसारेगी।
जिसके चपेट में पूरा उत्तर भारत रहेगा। IMD ने बताया कि गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ में भीषण लू चलने की संभावना है। साथ ही मौसम विभाग ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्से, हिमाचल प्रदेश और पूर्वी राजस्थान (Rajasthan Weather) में लू (हीट वेव) चलने की संभावना है। गुजरात में हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कुल मिलाकर पूरे देश में मौसम की रंगत बदलती हुई दिखेगी।
मई की शुरूआत में कुछ ऐसा रहेगा दिल्ली का मौसम
मौसम विभाग (IMD Latest Updates) ने बताया दिल्ली में 24-27 अप्रैल के बीच तापमान 41 डिग्री से ऊपर रहा। यह इस महीने का गर्म सप्ताह था। 28 के बाद से मौसम का पारा थोड़ा डाउन हुआ। फिर भी सामान्य से अधिक था। आज यानी 30 अप्रैल के दौरान पारा 40 डिग्री से थोड़ा नीचे रहने की उम्मीद है।
मई महीने की शुरुआत इस बार सामान्य से थोड़ी ठंडी रह सकती है। मई के शुरुआती दिनों में तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जो दिल्लीवासियों के लिए मई में कुछ राहत की बात है।
IMD का कहना है कि1 मई को दिल्ली में पश्चिमी विक्षोभ (western disturbance) पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि असर, दिल्ली सहित आसपास के राज्यों जैसे कि पूर्वी राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में देखा जा सकता है।
बदलने वाला है मौसम का रूख
मौसम विभाग का कहना है कि पूर्वी राज्यों में मौसम बिगड़ने की संभावना (change in weather) है। तेज हवाओं, 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी-तूफान, और बिजली के गरजने के साथ बारिश होने की संभावना है।
IMD ने बताया कि पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड और पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदान वाले हिस्सों में तेज तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग (IMD latest updates) ने बताया कि पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में भी आने वाले 6 दिनों तक बारिश होने की संभावना है। विभाग का कहना है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडिगढ़ और दिल्ली में 1 मई को धूल भरी आंधी चलने की संभावना है।
अगले सात दिनों के मौसम का हाल
IMD का कहना है कि अगले 7 दिनों (weather updates) तक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा, केरल, माहे, तमिलनाडु पुडुचेरी और कराईकल में आंधी, बिजली और तेज हवाओं के साथ छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 02 और 03 मई को (mausam ke taja updates) उत्तर आंतरिक कर्नाटक में गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।
पूर्वोत्तर भारत का मौसम
वहीं, पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश (weather updates) के साथ-साथ आंधी, बिजली और 40-50 किमी प्रति घंटे की गति से 60 किमी प्रति घंटे तक की तेज हवाएं चलने की संभावना है। त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी वर्षा होने की संभावना है।