home page

IMD Rain : अगले 24 घंटे इन राज्यों में तेज बारिश के साथ गिरेंगे ओले, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

IMD Rain Alert : देश के अधिकांश राज्यों में आज मौसम में बड़ा परिवर्तन देखने को मिला है। दिन की शुरूआत तेज धूप और भीषण गर्मी के साथ हुई। शाम तक कई जगहों पर तेज हवाओं के साथ बारिश होने से मौसम कूल कूल बना हुआ है। हाल ही में मौसम विभाग ने 24 घंटों में इन राज्यों में गरज-चमक, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश और ओले गिरने की चेतावनी जारी की है। आईये जानते हैं - 

 | 
IMD Rain : अगले 24 घंटे इन राज्यों में तेज बारिश के साथ गिरेंगे ओले, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

HR Breaking News - (Weather Update)। देशभर में अचानक मौसम में बड़ा बदलाव आया है। पिछले कई दिनों से लगातार तापमान में तेजी से बढ़ौतरी हो रही थी। ज्यादातर राज्यों में 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के पार तापमान जा पहुंचा। वहीं, कई जगहों पर लू का भी अलर्ट जारी किया गया था। हाल ही में मौसम विभाग ने आगमी मौसम को लेकर ताजा अपडेट जारी किया है। 


दरअसल, नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) एक्टिव होने से उत्तर-पश्चिम भारत में 10 और 11 अप्रैल को गरज-चमक, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना जताई गई है। इसके चलते राजस्थान, हरियाणा (Haryanvi Mausam), दिल्ली, पंजाब, हिमाचल और उत्तराखंड में पड़ रही भयंकर गर्मी से फिलहाल राहत मिलने के आसार हैं।


12 अप्रैल तक दिल्ली में बारिश - 

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR Mausam) में 10 से 12 अप्रैल को तेज हवाओं के साथ हल्की व मध्यम बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान मौसम कूल कूल बना रहेगा और अचानक तापमान में 3 से 5 डिग्री की गिरावट आ सकती है। वहीं बिहार (Bihar Weather Update), पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड और पूर्वोत्तर राज्यों जैसे कि असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश में अगले 5 से 7 दिनों तक बारिश और बिजली कड़कने का अलर्ट जारी किया गया है। 

राजस्थान-गुजरात में 16 मार्च तक कैसा रहेगा मौसम - 

आज कई राज्यों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई है जिससे मौसम सुहावना बना हुआ है। लेकिन अभी कुछ इलाकों में गर्मी से राहत दूर है। मौसम विभाग ने राजस्थान, दक्षिण हरियाणा (Haryana Mausam), गुजरात और मध्य प्रदेश में 10 अप्रैल को लू और सीवियर हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। वहीं पश्चिम राजस्थान (Rajasthan weather) में 14 से 16 अप्रैल के बीच फिर से गर्म हवाएं चलने का अनुमान जताया है। IMD ने ऐसे में लोगों को सर्तक रहने की सलाह दी है। 

इन राज्यों में तेज हवाओं के साथ होगी बारिश - 

पूर्वोत्तर भारत में असम, मेघालय, नागालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा जैसे राज्यों में लगातार बारिश और तेज हवाओं का सिलसिला जारी रहेगा। उधर, दक्षिण भारत के राज्यों जैसे कि केरल (Kerala Mausam), तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में भी हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई है।

आने वाले दिनों में गिरेगा तापमान - 

IMD  के अनुसार उत्तर भारत में तापमान 3 से 5 डिग्री तक गिर सकता है, जबकि मध्य और पश्चिम भारत में 2 से 4 डिग्री की गिरावट होने की संभावना है। लेकिन इसके बाद फिर से धीरे-धीरे तापमान में बढ़ौतरी होगी।