home page

IMD Rajasthan Weather : राजस्थान में बदला मौसम, जानिये अगले 5 दिन का मौसम विभाग का अपडेट

उत्तर भारत के साथ साथ राजस्थान में भी गर्मी ने आना रंग दिखाना शुरू कर दिया था जिससे लोगों को अभी से ही दोपहर में घर दे निकलने में परेशानी हो रही थी पर कुछ समय से चलती ठंडी हवाओं ने राजस्थान के मौसम को बदल दिया है।  फिलहाल अभी बादल छाने की वजह से गर्मी से थोड़ी राहत मिली है।  आइये जानते हैं आने वाले दिनों में कैसा रहेगा राजस्थान का मौसम 

 | 

HR Breaking News, New Delhi : उत्तर भारत के साथ साथ राजस्थान में भी इन दिनों मौसम ने करवट ले ली है।  प्रदेश के कई जिलों में सोमवार को सुबह और शाम के वक्त ठंडी हवाएं चली। इन हवाओं की वजह से प्रदेश का तापमान सामान्य रहा। यानी पिछले सप्ताह जिस तरह से अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस क्रॉस कर गया था और करीब आधा दर्जन जिलों का पारा 40 डिग्री सेल्सियस पार पहुंच गया था। वैसी स्थिति अब नहीं है। ठंडी और सुहानी हवाओं ने मौसम को सामान्य कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक इस सप्ताह यानी अगले 5 दिन तक प्रदेश का मौसम सामान्य ही रहेगा।

Delhi Weather : दिल्ली एनसीआर में आने वाली है बारिश, जानिये मौसम विभाग का अपडेट


प्रदेश के अधिकतर जिलों में सोमवार का तापमान सामान्य रहा। केवल भरतपुर ऐसा जिला है जहां अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। अन्य 8 से 10 जिलों का अधिकतम तापमान 35 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। प्रदेश में ऐसा कोई जिला नहीं जहां सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस ज्यादा तापमान पहुंचा हो। मंगलवार सुबह 6 बजे जयपुर का तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे लगता है कि आज मंगलवार का दिन जयपुर के लिए सुहाना रहेगा।


मौसम विभाग ने बताया यही की आने वाले 5 दिनों में राज्य में गर्म हवाएं नहीं चलेगी । दक्षिणी और पश्चिमी राजस्थान के लोगों के लिए यह एक राहत भरी खबर है क्योंकि पिछले सप्ताह जब तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। तब बाड़मेर, जैसलमेर, जालौर और डूंगरपुर सहित कुछ और जिलों में हीट वेव चली थी। आगामी पांच दिन हीटवेव चलने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार 5 और 6 अप्रैल को नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने वाला है। इससे मौसम और खुशनुमा होने की उम्मीद है।

Delhi Weather : दिल्ली एनसीआर में आने वाली है बारिश, जानिये मौसम विभाग का अपडेट