hrbreakingnews.com

IMD Weather 14 August : यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में अगले 4 दिनों तक जमकर बरसेंगे मेघा, IMD ने किया  अलर्ट
 

Weather Update : देशभर में मॉनसून का दौर अब  भी  जारी है। कई राज्यों में मानसूनी सीजन में बारिश का कहर बरप रहा है। अब इसी बीच मौसम विभाग (IMD Weather 14 August )ने यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में अगले 4 दिनों तक जमकर बारिश को लेकर पूर्वानुमान जारी कर दिया है। आइए खबर में  जानते हैं आपके राज्य में अगले कुछ दिनों तक मौसम कैसा रहने वाला है।
 
 
IMD Weather 14 August : यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में अगले 4 दिनों तक जमकर बरसेंगे मेघा, IMD ने किया  अलर्ट

HR Breaking News -(Weather Update ) वैसे तो इस समय में पहाड़ी से लेकर मैदानी इलाकों तक झमाझम बारिश देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में कई राज्यों के लिए भारी बारिश की संभावना जताई  है। कई दिनों की बारिश (Weather Update ) की रोकथाम के बाद अब एक बार फिर मॉनसून करवट ले रहा है। आइए खबर में जानते हैं कि देशभर में अगले 4 दिनों तक मौसम का हाल कैसा रहने वाला है।

 

कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम


राजधानी दिल्ली के मौसम (Delhi Ka Mausam) की बात करें दिल्ली में पिछले दो दिनों तक झमाझम बारिश दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिनों तक आसमान अधिकतर बादलों से घिरा रहने वाला है, जबकि 14 और 15 अगस्त को हल्की से मध्यम (UP Rain Alert) बारिश दर्ज की जा सकती है।

 

कैसा रहेगा उत्तर प्रदेश का मौसम


यूपी में मानसूनी (UP Monsooon Updates) बारिश को  लेकर अगले 48 घंटे के लिए बहुत भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। आज 14 अगस्त को पश्चिमी यूपी में लगभग सभी स्थानों पर और पूर्वी यूपी में कई जगहों पर बौछारें पड़ने व गरज चमक के साथ बारिश (UP Rain alert) की संभावना जताई  हैं। ऐसे में प्रदेश के दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं पर भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार है।

 

बिहार के मौसम का हाल


मौसम विभाग (IMD Weather Forecast)का कहना है कि बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य व उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में कम दबाव का क्षेत्र इस समय में बना हुआ है, जिसके  चलते बिहार में मूसलाधार बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। जबकि बिहार  (Bihar Weather Updates) में आज 14 और कल 15 अगस्त राज्य के अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश के आसार है।

 

उत्तराखंड में कितने दिन बरसेंगे मेघा


उत्तराखंड (Uttrakhand ka Mausam) में बीते कई दिनों से लगातार बारिश दर्ज की जा रही है और इसके चलते  कई इलाकों में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तराखंड में अगले 6-7 दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश के आसार है।