IMD Weather Forecast : भारत मौसम विभाग ने बताया- अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम, 50-70KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, होगी बारिश
HR Breaking News (IMD Weather Forecast 7 Days) भारत मौसम विभाग की तरफ से देश भर में अगले 6 दिनों तक मौसम परिवर्तनशील बना रहने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम की अलग-अलग गतिविधियां अलग-अलग राज्यों में देखने को मिल सकती है। कुछ राज्यों में तेज बारिश के साथ आंधी और तूफान का अलर्ट है तो कुछ राज्यों में लोगों को गर्मी से दो-चार होना पड़ सकता है। चलिए जानते हैं देश भर में मौसम कैसा रहने वाला है।
पिछले 24 घंटे में कैसा रहा है मौसम
भारत मौसम विभाग (IMD Weather) की तरफ से जारी किए गए अलर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे में मेघालय, असम, नागालैंड में 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाओं के साथ तेज बारिश दर्ज की गई है। इसके अलावा मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, गुजरात, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र, पंजाब और उत्तर प्रदेश उड़ीसा में बिहार में कुछ स्थानों पर 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की तेज हवाएं चली हैं। कुछ इलाकों में बारिश भी दर्ज की गई है।
पूर्वोत्तर भारत में कैसा रहेगा अगले सप्ताह का मौसम
भारत मौसम विभाग (IMD Weather Alert today) की तरफ से जारी किए गए पूर्वानुमान के अनुसार नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम, मेघालय में 18 अप्रैल तक बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की गतिविधियां संभावित है। इस दौरान बिजली गिरने की भी आशंका जताई जा रही है। अरुणाचल प्रदेश में 18 अप्रैल को तो नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 15 से 17 अप्रैल तक बिजली गिरने की संभावना है। 14 और 15 अप्रैल को अरुणाचल प्रदेश में और 18 अप्रैल को असम में हल्की बारिश की भी संभावना जताई जा रही है।
उत्तर पश्चिम भारत के लिए वेदर अलर्ट
भारत मौसम विभाग (IMD Weather Alert) की तरफ से जारी किए गए पूर्वानुमान के अनुसार 17 और 18 अप्रैल को जम्मू कश्मीर क्षेत्र में ओलावृष्टि की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में 17 और 18 अप्रैल को हल्की से मध्यम बारिश बिजली गिरने की घटना व तेज हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। वहीं 17 से 19 अप्रैल के दौरान हिमाचल प्रदेश में कुछ इलाकों में वर्षा होने की संभावना है। 15 से 18 अप्रैल तक जम्मू कश्मीर में बर्फबारी व 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा गिरफ्तार से हवाई चल सकती है।
पूर्वी भारत के लिए वेदर अपडेट
पूर्वी भारत की बात करें तो पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 18 अप्रैल तक गरज चमक के साथ तेज हवाएं (Wind Speed) चलने की संभावना है। हवाओं की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। साथ में हल्की बारिश होने की भी संभावना है। सिक्किम में भी इस दौरान भारी बारिश दर्ज की जा सकती है। 20 अप्रैल तक मौसम आगे खराब रह सकता है।
दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के लिए अलर्ट
भारत मौसम विभाग (India Metrological Department) के अनुसार दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के लिए 16 अप्रैल तक का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान गरज चमक के साथ बिजली गिरने में तेज हवाओं की आशंका जताई जा रही है। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती है और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है वहीं कर्नाटक में 18 अप्रैल तक बिजली गिरने की संभावना जताई जा रही है।
