hrbreakingnews.com

IMD Weather Haryana : हरियाणा के 14 जिलों के अगले 48 घंटे भारी, किसानों के लिए चिंता का अलर्ट, फसल कटाई के बीच गिरेंगे ओले

IMD Weather Haryana : हरियाणा प्रदेश में पिछले कई दिनों से मौसम बदलाव के दौर पर है और अभी भी आईएमडी की तरफ से अगले 48 घंटे के मौसम को लेकर एक और नया अपडेट जारी कर दिया गया है। इन दिनों हरियाणा प्रदेश में फसल कटाई का सीजन चल रहा है और ऐसे मौके पर बरसात का होना किसानों के लिए काफी ज्यादा नुकसानदायक होगा। मौसम विभाग की तरफ से बताया गया है कि अगले 48 घंटे के दौरान हरियाणा प्रदेश के तकरीबन 14 जिलों में भारी बरसात के साथ ओले गिरने की संभावना है। आइए जान लेते है हरियाणा प्रदेश के मौसम को लेकर जारी हुए इस अपडेट के बारे में विस्तार से।

 
IMD Weather Haryana : हरियाणा के 14 जिलों के अगले 48 घंटे भारी, किसानों के लिए चिंता का अलर्ट, फसल कटाई के बीच गिरेंगे ओले

HR Breaking News (IMD Weather Haryana) भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से हरियाणा प्रदेश के मौसम को लेकर नया अपडेट जारी कर दिया गया तथा बताया गया है कि अगले 48 घंटे के दौरान हरियाणा प्रदेश के तकरीबन 14 जिलों में भारी बरसात के साथ ओले गिरने की भी संभावना है। इस समय हरियाणा प्रदेश (haryana weather updates) में धान की कटाई का सीजन चल रहा है और ऐसे मौके पर बरसात के होने से किसानों को काफी ज्यादा नुकसान हो रहा है। चलिए जान लेते है अगले 48 घंटे के मौसम को लेकर जारी हुए इस अपडेट से जुड़ी पूरी जानकारी। 


आईएमडी (India Meteorological Department) की तरफ से आज 28 अक्टूबर के लिए (28 october ka mausam) भी हरियाणा प्रदेश के तीन जिलों में बरसात से जुड़ा अलर्ट जारी करते हुए बताया गया था कि आज हरियाणा प्रदेश के फरीदाबाद, पलवल और मेवात में व्यापक बरसात होने की संभावना है। चलिए जान लेते हैं अगले 48 घंटे प्रदेश के किन-किन इलाकों में मौसम खराब रहेगा। 

 

 


29 अक्टूबर का मौसम (29 october ka mausam)


भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से 29 अक्टूबर के लिए हरियाणा के फतेहाबाद, जींद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी में बरसात से जुड़ा येलो अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि इन इलाकों में तेज बरसात होने की संभावना जताते हुए आईएमडी की तरफ से चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुड़गांव, फरीदाबाद, पलवल और मेवात में भी भारी बरसात के साथ ओले गिरने की संभावना जताई है।

 

 


30 अक्टूबर का मौसम (30 october ka mausam)


30 अक्टूबर को भी हरियाणा प्रदेश (haryana news) के ज्यादातर इलाकों में तेज बरसात होने की संभावना जताई गई है। 30 अक्टूबर को हरियाणा के चंडीगढ़ए, पंचकुला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में बरसात से जुड़ा अलर्ट जारी हुआ है। आईएमडी की तरफ से हरियाणा के यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, गुड़गांव, फरीदाबाद, पलवल और मेवात में भारी बरसात के साथ ओले गिरने की संभावना जताई है तथा बताया गया है कि 31 अक्टूबर को प्रदेश के इन इलाकों में मौसम काफी ज्यादा खराब (weather updates) रह सकता है।