home page

IMD Weather : बारिश के बाद अब झूलसाएगी लू, मौसम विभाग ने अलर्ट किया जारी

IMD Weather : मौसम विभाग ने हाल ही में पंजाब, हरियाणा और दिल्ली सहित कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए अगले कुछ दिनों तक भीषण गर्मी और लू का (IMD Weather) अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अपडेट से लोगों को आने वाले दिनों में मौसम को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता हैं। इसी के चलते आइए जानते हैं आपके राज्य में कैसा रहने वाला मौसम...

 | 
IMD Weather : बारिश के बाद अब झूलसाएगी लू, मौसम विभाग ने अलर्ट किया जारी

HR Breaking News - (IMD weather forecast) हाल ही में देश के कई हिस्सों में हुई बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई थी, लेकिन मौसम विभाग ने अपडेट दिया है कि अब ये राहत भरी हवाएं रूक चुकी हैं। इसके चलते लोगों को फिर से प्रचंड गर्मी (IMD Weather) का सामना करना पड़ेगा। 

 


मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा और दिल्ली सहित कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (IMD weather forecast) में अगले कुछ दिनों तक तपती गर्मी और हीट वेव का अलर्ट जारी किया है।

 

तापमान में भी तेजी से वृद्धि होने की संभावना है। यह अलर्ट इन क्षेत्रों के लोगों के लिए चिंता का विषय है, क्योंकि लू से स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। 

इन जगहों पर Heat Wave की आशंका -
 

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने राजस्थान और गुजरात में आगामी दिनों में भीषण गर्मी की चेतावनी (IMD Weather) जारी की है। राजस्थान में 15 अप्रैल से 19 अप्रैल तक और गुजरात में 15 अप्रैल से 17 अप्रैल तक हीट वेव की संभावना बनी रहेगी। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर लू चलने की आशंका है। 

ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज
 

IMD के पूर्वानुमान के अनुसार 16 अप्रैल से 18 अप्रैल तक पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी लू चल सकती है। दिल्ली में भी अगले तीन दिनों तक लू की स्थिति रहने का (IMD Weather) अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली में अधिकतम तापमान 40 से 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। 

इन जगहों पर आज बारिश आंधी और तूफान -
 

आज मंगलवार यानी 15 अप्रैल को मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी और तूफान का पूर्वानुमान जताया है। उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के कई हिस्सों में बारिश और तूफान आने की संभावना है। इन राज्यों के निवासियों को मौसम की स्थिति से सावधान रहने की सलाह दी गई है और आवश्यक सावधानी बरतने को कहा गया है।


भारत के कई राज्यों में मौसम (Weather Update) का मिजाज बदलने वाला है। महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में बिजली गिरने की संभावना है, जबकि झारखंड में ओले गिर सकते हैं। मौसम विभाग ने बताया हैं कि राजस्थान और गुजरात में लू चलने की संभावना है।

वहीं केरल और गुजरात के कुछ हिस्सों में उमस से लोग परेशान रहेंगे। दिल्ली (Weather Update) में मौसम साफ रहेगा, लेकिन तेज सतही हवाएं चलेंगी। अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रहने का अनुमान है।