home page

IMD Weather : अगले 5 दिन के लिए इन राज्यों में लू का अलर्ट हुआ जारी, जानिए बारिश को लेकर लेटेस्ट अपडेट

IMD Weather : देश में मौसम लगतार करवट बदल रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने इन राज्यों में अगले पांच दिन के लिए लू का अलर्ट जारी किया है। साथ ही मध्य भारतीय हिस्से में गरज के साथ बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। आइए नीचे खबर में ये जान लेते है कि आखिर बारिश को लेकर क्या है मौसम विभाग का लेटस्ट अपडेट। 
 | 
IMD Weather : अगले 5 दिन के लिए इन राज्यों में लू का अलर्ट हुआ जारी, जानिए बारिश को लेकर लेटेस्ट अपडेट

HR Breaking News, Digital Desk- Weather News: देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कहीं तेज आंधी के साथ बारिश हो रही है तो कहीं प्रचंड गर्मी और लू ने लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल कर दिया है। मौसम विभाग ने अपने बुलेटिन में बताया कि अगले पांच दिन पूर्वी भारत में लू का प्रकोप जारी रहेगा।

पश्चिम बंगाल, पूर्वी यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़ और झारखंड में 25 अप्रैल तक लू की स्थिति बनी रहेगी। हालांकि पूर्वोत्तर राज्यों अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, असम, मेघालय और मणिपुर में भारी बारिश की संभावना है। मध्य भारतीय हिस्से में गरज के साथ बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

मौसम विभाग ने अपने दैनिक बुलेटिन में जानकारी दी है कि असम और मेघालय, नगालैंड. मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में भारी बारिश हुई है। इसके अलावा ओडिशा, कर्नाटक, गोवा में भी भारी बारिश देखी गई। तेलंगाना और मराठावाड़ में ओलावृष्टि हुई है। जबकि, गंगीय बंगाल में गर्मी और लू का कहर जारी है। इसके अलावा ओडिशा, बिहार , छत्तीसगढ और झारखंड में लू का प्रकोप जारी है। गंगीय बंगाल के कई हिस्सों में अगले पांच दिन और ओडिशा में 22 को लू की स्थिति बनी रहेगी।।  अरुणाचल में 25 अप्रैल तक, असम, मेघालय, नगालैंड और मणिपुर में 23 अप्रैल तक भारी बारिश की संभावना है। 

इन राज्यों में लू का कहर
आईएमडी का कहना है कि पूर्वी यूपी, बिहार में अगले पांच दिन के दौरान, गंगीय बंगाल में 24 को और झारखंड में 25 अप्रैल को लू की स्थिति सबसे गंभीर रहेगी। मध्य प्रदेश, ओडिशा, बिहार और छत्तीसगढ़ समेत देश के पूर्वी हिस्से में अलग-अलग हिस्सों में रातें गर्म रहेंगी और दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहेगा।

श्चिमी यूपी समेत उत्तर भारत में मौसम-

मौसम विभाग का कहना है कि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। वहीं, अरुणाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश के कई स्थानों पर हल्की वर्षा और बर्फबारी के साथ गरज और बिजली चमकने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 22 से 23 और 26 से 28 अप्रैल तक ओलावृष्टि की संभावना है। वहीं, पंजाब में 22, 23, 26 और 27 अप्रैल को, राजस्थान में 22 और 27 अप्रैल को, हरियाणा में 22 अप्रैल को और यूपी में 22, 23 और 26 अप्रैल को तेज हवाएं (30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार) चल सकती हैं।

गौर हो कि पिछले 24 घंटे में मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, असम और मेघालय, केरल, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्य प्रदेश, विदर्भ, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में छिटपुट बारिश देखी गई है। असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा हुई है।