home page

IMD Weather : दिल्ली-एनसीआर में 72 घंटे तक झमाझम बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Weather Update :पूरे उत्तर भारत में पिछले कई दिनों से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। आगामी दिनों में मौसम विभाग (Meteorological department) ने दिल्ली-एनसीआर में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ (Weather alert) के चलते पूरे एनसीआर में बारिश का अलर्ट जारी किया है। फरवरी महीने के अंत में पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तर-भारत के कई हिस्सों में तेज बारिश हो सकती है। इस खबर में जानिए उत्तर भारत में कहां-कहां होगी झमाझम बारिश।
 | 
IMD Weather :  दिल्ली-एनसीआर में 72 घंटे तक झमाझम बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

HR Breaking News (Weather Update)। दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में मौसम विभाग में पश्चिमी विक्षोभ (Weather Alert) के चलते तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने दिल्ली में आज तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर (Rain in delhi-NCR) में तीन दिन तक गरज के साथ बारिश हो सकती है। बारिश का अलर्ट जारी होने के बाद दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाएं चल रही है। तेज हवाओं के कारण मौसम में फिर से ठंड बढ़ गई है। 

 

 


दिल्ली-एनसीआर में कल होगी झमाझम बारिश


मौसम विभाग ने गुरुवार को दिल्ली में पश्चिमी विक्षोभ (rain alert in delhi) के चलते तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली-एनसीआर में मौसम खराब होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कल पूरा दिन दिल्ली-एनसीआर  (heavy rain) में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवाएं चलेंगी। वहीं दिल्ली में शुक्रवार को भी सुबह के वक्त धुंध छाने का अनुमान है। दिन में गरज चमक के साथ हल्की बारिश होगी। इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवाएं चलेंगी।


पहाड़ी क्षेत्र में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में होगी झमाझम बारिश


मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ (western disturbance) के चलते तीन दिन तक उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में हल्की और मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम में हो रहे बदलाव के कारण नई दिल्ली में सुबह-शाम कोहरा छाया (heavy dense) रह सकता है। हालांकि दिल्ली में दोपहर से मौसम बदलना शुरू होगा। शाम या रात तक आसमान में बादल डेरा डाले नजर आ सकते हैं। दिल्ली में रात में बहुत हल्की बारिश या बूंदाबांदी नजर आ सकती है।


पश्चिमी विक्षोभ के कारण कम हुआ तापमान


मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ (weather in delhi) के कारण तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों से मिली जानकारी के अनुसार तीन दिन बूंदाबांदी और तेज हवाओं (Rain with heavy wind) का असर दिल्ली एनसीआर के मौसम पर होगा। इससे तापमान में गिरावट आएगी।

मौसम विभाग ने बुधवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। IMD ने गुरुवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किए जाने का अनुमान जताया है।

 


मार्च की शुरुआत में होगा तापमान में बदलाव


मौसम विभाग ने शुक्रवार (Rain in march) को दिल्ली में अधिकतम तापमान 23 से 25 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं पहली मार्च (IMD Weather alert) को अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। IMD ने दो मार्च को अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 13 से 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है।