home page

IMD Weather : 13 मई तक भारी बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में होगी झमाझम

IMD Weather :पिछले काफी दिनों से मौसम में ठंडक बनी हुई है। ऐसे में मौसम विभाग की ओर से एक बार फिर मौसम के बारे में अपडेट दिया गया है। देश की राजधानी दिल्ली और बाकी शहरों में इन दिनों प्री मानसून बारिश का दौर चल रहा है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी ऐसा ही मौसम बना रहेगा।

 | 
IMD Weather : 13 मई तक भारी बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में होगी झमाझम 

HR Breaking News (IMD Weather) दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से मौसम काफी अच्छा बना हुआ था और लोगों को गर्मी से राहत मिली हुई थी। हालांकि कल हुई बारिश के बाद मौसम एक बार फिर बदला है। मौसम में उमस बनी हुई है, जिससे लोगों को एक बार फिर गर्मी का अहसास हो रहा है। 

 

 

इस दौरान राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री सेल्सियस रहा है। वहीं, भारतीय मौसम विभाग की ओर से एक बार फिर मौसम का ताजा अपडेट जारी किया गया है। विभाग के अनुसार आज राजधानी दिल्ली में फिर से बारिश होने की संभावना है। 

 

 

इन राज्यों में बारिश का अंदेशा
 

इसके अलावा विभाग ने जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड व हिमाचल प्रदेश में भी भारी बारिश होने का अंदेशा जताया है और लोगों को सुरक्षित रहने की सलाह दी है। भारतीय मौसम (IMD Weather) विभाग की ओर से 11 मई तक देश के उत्तर-पश्चिम राज्यों में बारिश होने की आशंका के चलते अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली में फिर हुआ गर्मी का अहसास
 

पिछले कुछ दिनों से जहां दिल्ली का मौसम सुहावना बना हुआ है। वहीं, कल दिन में हुई बारिश के बाद देश की राजधानी दिल्ली में मौसम (IMD Weather) उमस भरा बना हुआ है। इससे लोगों को दोबारा गर्मी सहनी पड़ रही है। अगर हम राजधानी के अधिकतम तामपान की बात करें तो यह 37.3 डिग्री सेल्सियस रहा है। वहीं, इस दौरान दिल्ली का न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियम रहा है। 

शहर में बढ़ गई उमस
 

दूसरी ओर आंकडों के अनुसार शहर में उमस काफी बढ़ी है। आंकड़ों पर नजर डाले तो बुधवार शाम को  हुई बारिश के बाद राजधानी में उमस का स्तर 57 प्रतिशत था। इसके बाद वीरवार को यह स्तर 85 प्रतिशत तक हो गया था। इसी के चलते वीरवार को विभाग की और से येलो अलर्ट भी जारी किया गया था और पूर्वानुमान लगाया था कि राजधानी में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।

हालांकि विभाग का यह पूर्वानुमान सही साबित नहीं हुआ और राजधानी में बारिश नहीं हुई है। वहीं, आज शुक्रवार के लिए भी विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है और हल्की बारिश होने की उम्मीद जताई है। 

कुछ स्थानों पर होगी भारी बारिश
 

मौसम विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार आज शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच तो न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस डिग्री के बीच रहने की संभावना है। इसी के साथ जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में तो आज शुक्रवार (IMD Weather) को भारी बारिश होने की उम्मीद है।  


जानें दिल्ली के मौसम का हाल 
 

भारतीय मौसम (IMD Weather) विभाग के अनुसार आज 9 मई को राजधानी में थोड़े बाद छाए रहने की संभावना है और हल्की बारिश भी हो सकती है।  इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चल सकती है। इसी के साथ विभाग की ओर से कहा गया है कि 10 से 13 मई तक राजधानी क्षेत्र में हल्के बादल छाएं रहेंगे। 

वहीं, इस दौरान हवा की गति भी कम हो सकती है। इस समय यह गति 20 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। इसके अलावा इन तीन दिनों में अधिकतम तापमान 28 से 29 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। 

यहां यहां 11 में तक बारिश का है अलर्ट 
 

एक और जहां अप्रैल महीने के शुरुआत और मध्य में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा था। वहीं, अब देश के कई हिस्सों में भारतीय मौसम विभाग की ओर से 11 मई तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 11 में तक अलर्ट जारी किए गए राज्यों में केंद्रीय और नॉर्थ वेस्ट राज्य शामिल है भारतीय मौसम विभाग की ओर से जम्मू कश्मीर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में इस हफ्ते में रुक-रुक कर काफी समय तक बारिश होने का अनुमान लगाया गया है।

इसके अलावा अगले हफ्ते यानी 13 में के बाद इन राज्यों में लुक दूसरा चरण शुरू होने का भी अंदेशा विभाग की ओर से लगाया गया है। वहीं , बारिश के चलते इन राज्यों के लोगों को अब तक गर्मी से काफी ज्यादा राहत मिली हुई थी। हीट वेव का दूसरा चरण शुरू हो जाने से लोगों को एक बार फिर भयंकर गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। 

बारिश ने दिलाई राजस्थान के लोगों को गर्मी से राहत 
 

अप्रैल के मध्य में जहां राजस्थान के कई शहरों में तापमान 41 डिग्री के आंकड़े को पार कर गया था वहीं हाल ही में हुई बारिश से लोगों को काफी ज्यादा राहत मिली है। वीरवार को राजस्थान की राजधानी जयपुर के अलावा अलवर, डोसा और भीलवाड़ा जिले में हल्की से मध्य बारिश देखने को मिली है। बारिश होने से कई इलाकों के तापमान में काफी गिरावट भी हुई है।

बारिश के साथ ही राजस्थान के टोंक क्षेत्र में ओलावृष्टि भी देखने को मिली है, जिसकी जानकारी मौसम विभाग की ओर से दी गई है। इसी के साथ मौसम विभाग ने आज यानी शुक्रवार को अलवर, दोसा, जयपुर, भरतपुर, कोटा, बूंदी, टोंक चित्तौड़गढ़, उदयपुर, अजमेर, भीलवाड़ा, जालौर, सिरोही, पाली, राजसमंद, जोधपुर, जैसलमेर और बाड़मेर क्षेत्र में बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है और लोगों को सावधानी बरतने की हिदायत दी है।