IMD Weather : 5 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, मौसम विभाग ने जारी किया चेतावनी

HR Breaking News - (IMD Rain Alert)। देशभर के राज्यों में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने मौसम को लेकर एक बड़ा अपडेट जारी किया है। IMD की ताजा रिपोर्ट के अनुसार देश के पांच राज्यों में मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने अरब सागर में बन रहे एक नए सिस्टम की वजह से पांच राज्यों में कुछ जगहों पर मूसलाधार बारिश और कुछ क्षेत्रों में अति भारी बरसात होने की संभावना जताई है।
4 दिन बाद इस राज्य में दस्तक देगा मानसून -
एक ओर जहां कई राज्यों में झमाझम बारिश का सिलसिला शुरू होने वाला है इसी बीच कुछ राज्यों में गर्मी अपने कहर बरपाने वाली है। राजस्थान (Rajasthan Ka Mausam) समेत उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में भयंकर लू चलने की संभावना है। लेकिन अच्छी खबर ये है कि लू और गर्मी ज्यादा दिनों तक परेशान नहीं कर पाएगी। मौसम विभाग ने अपडेट जारी किया है कि अगले 3 से 4 दिनों में मानसून केरल (monsoon kerala) में दस्तक देने वाला है यानी इसके बाद देश के अन्य हिस्सों में धीरे धीरे मानसून फैल जाएगा।
6 से 7 दिनों तक तेज बारिश का अलर्ट -
IMD ने अरब सागर के पूर्व-मध्य हिस्से में उत्तर कर्नाटक-गोवा तट के पास एक निम्न दबाव क्षेत्र बनने की संभावना जताई है। यह सिस्टम 21 मई की शाम सक्रिय हो सकता है और 22 मई तक यह और ताकतवर होकर एक दबाव क्षेत्र में बदल सकता है।
इसके असर से पश्चिमी तट पर देखने को मिलेगा। यहां पर जोरदार से लेकर अत्यधिक भारी बरसात होने की संभावना है। खासकर कोंकण और गोवा, कर्नाटक और गुजरात में इसका बड़ा असर देखने को मिलेगा। 21 मई को कोंकण, गोवा और तटीय कर्नाटक में कुछ जगहों पर 20 सेंटीमीटर से अधिक बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने केरल में अगले 6 से 7 दिनों तक मूसलाधार बारिश की आशंका जताई है।
कब आएगा मानसून?
IMD ने मानसून (monsoon 2025 Update) को लेकर बड़ा अपडेट जारी करते हुए बताया है कि अगले 3 से 4 दिनों में केरल में मानसून एंट्री करेगी। देशभर में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए यह खबर राहत भरी है। मानसून की शुरुआती बारिश केरल में जोरदार और कई दिनों तक चल सकती है। इसके बाद धीरे-धीरे यह देश के बाकी हिस्सों में पहुंच जाएगा। हालांकि, मानसून के आने पर कई जगहों पर मूसलाधार बारिश होने से बाढ़ जैसे हालात भी बन सकते हैं।
इन राज्यों में लू और गर्मी का कहर -
जहां एक ओर दक्षिण और पश्चिमी भारत में जोरदार बरसात ने कहर बरपा रखा है वहीं, उत्तर भारत में लू और गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। मौसम विभाग ने राजस्थान में 21 से 25 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा (Haryana Mausam Update), चंडीगढ़ और पूर्वी राजस्थान में 21 से 23 मई तक भीषण हीटवेव चलने की चेतावनी जारी की गई है। इन दिनों दिन में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक जाने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इन दिनों में सावधान रहने की सलाह दी है।
मुंबई में कैसा रहेगा मौसम -
मुंबई में बरसात का सिलसिला शुरू हो गया है। पहली बारिश होने पर ही मुंबई (Mumbai Weather) में लोगों को परेशानियां सामने आने लगी हैं। मुंबई में बीते दिन शाम को तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हुई है। इससे कई इलाकों में पानी भर गया, जिसकी वजह से लंबा ट्रैफिक जाम लग गया।
मौसम विभाग (Weather update) ने अपडेट जारी किया है कि अगले 48 घंटों में मुंबई में बड़ा बदला देखने को मिल सकता है। IMD के अनुसार अरब सागर में बन रहे दबाव क्षेत्र का असर मुंबई पर भी दिख सकता है। 22 मई को शहर में मूसलाधार बारिश होने का अनुमान है, खासकर देर शाम से रात के समय तेज बौछारें गिर सकती हैं।