home page

IMD Weather : अगले 24 घंटे यूपी बिहार समेत इन राज्यों में मूसलाधार बारिश, अलर्ट हुआ जारी

Weather Update : मानसून की बारिश का सिलसिला देश के अधिकतर राज्यों में जारी है। इससे अधिकतर जगह मौसम में ठंडक घुली है, इस कारण गर्मी से राहत पाने के अलावा अब अनेक लोग सुहाने मौसम (aaj ka mausam) का भी लुत्फ उठा रहे हैं। इसी बीच मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में यूपी बिहार सहित अनेक राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन  राज्यों में मूसलाधार बारिश से फिर से मौसम (weather tomorrow) बदला हुआ नजर आएगा।

 | 
IMD Weather : अगले 24 घंटे यूपी बिहार समेत इन राज्यों में मूसलाधार बारिश, अलर्ट हुआ जारी

HR Breaking News (kal ka mausam)। उत्तर भारत के कई राज्यों में पिछले कई दिनों से रुक रुककर बारिश होने का सिलसिला जारी है। खासकर उत्तर प्रदेश और बिहार (bihar weather tomorrow) में तो कई इलाकों में बारिश से पारा कई डिग्री तक गिरा है।

 

 

अब फिर से उत्तर प्रदेश (UP weather news) और बिहार सहित कई राज्यों में मूसलाधार बारिश होगी। इसके लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। अब उत्तर भारत सहित कई अन्य राज्यों में भी बारिश से मौसम खुशगवार होगा।


मूसलाधार बारिश से गिरेगा तापमान
 

अब देश के कई राज्यों में बारिश से फिर से तापमान गिरेगा। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली (delhi ka mausam) में मूसलाधार बारिश होने के अलावा यूपी व बिहार के कई जिलों में बारिश होगी। इसके अलावा हिमाचल, उत्तराखंड, राजस्थान आदि राज्यों में भी तगड़ी बारिश होगी और मौसम (Weather Update) में परिवर्तन होगा।


खतरे के निशान से ऊपर कई नदियां


मौसम विभाग ने कई राज्यों में ऑरेंज तो कुछ राज्यों में बारिश (IMD rain alert) का रेड अलर्ट जारी किया है। कई राज्यों में बड़ी नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। लोगों के लिए बाढ़ बचाव के प्रबंध किए जा रहे हैं।

दिल्ली (delhi weather news) में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ ही बारिश होने की भी संभावना है। खासकर पटपड़गंज, आनंद विहार, उत्तरी, दक्षिणी और पश्चिमी दिल्ली (delhi ka mausam) में तगड़ी बारिश के आसार हैं। 


यूपी में ऐसा रहेगा मौसम 


यूपी में मौसम (UP weather 5 august) फिर से करवट लेगा। यहां के 50 जिलों में बारिश होने का अनुमान है। मूसलाधार बारिश होने से यहां तापमान गिरने की संभावनाएं हैं। प्रदेश के सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, बलरामपुर, कुशीनगर, देवरिया, संतकबीरनगर, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर (gorakhpur news) में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही कई इलाकों में वज्रपात हो सकता है। 

सुरक्षित रहने की सलाह दी


उत्तर प्रदेश (UP weather news) की राजधानी लखनऊ, फतेहपुर, कन्नौज, हापुड़, बरेली, बिजनौर, हमीरपुर, मेरठ जिलों में भी भारी बारिश होने की संभावना है। लोगों को बारिश (UP rain alert) के मौसम के दौरान वज्रपात से बचने के लिए सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।


बिहार में जमकर बरसेंगे बादल 


बिहार में अगले 24 से 48 घंटों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। गया, गोपालगंज, भागलपुर, सिवान, पटना, समस्तीपुर, दरभंगा जिलों के क्षेत्रों में बारिश से मौसम (weather update) में बदलाव आएगा। कुछ स्थानों पर वज्रपात की आशंका भी है।

हिमाचल में बारिश से भू स्खलन का खतरा


हिमाचल में बारिश (HP rain alert) कई दिनों से रुक रुककर हो रही है।  अब यहां पर फिर से तगड़ी बारिश हो सकती है, इससे कई जगह भू स्खलन की आशंका है। प्रदेश के ऊना, हमीरपुर, कांगड़ा, बिलासपुर जिलों में  भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा सिरमौर, मंडी, कुल्लू, सोलन और शिमला (shimla ka mausam) में भी मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा से बचाव की हिदायत दी गई है।


 

उत्तराखंड के इन जिलों में होगी बरसात


उत्तराखंड (uttarakhand ka mausam) के पिथौरागढ़, बागेश्वर, उधमसिंह नगर, अल्मोड़ा, नैनीताल  और चमोली जिलों में तगड़ी बारिश होने की संभावना है। तेज बारिश (rain alert today) के दौरान बाढ़ और भूस्खलन का खतरा बढ़ सकता है। इसके लिए स्थानीय प्रशासन ने भी लोगों को सुरक्षा के उपाय अपनाने की हिदायत दी है। 


 

राजस्थान में ऐसा रहेगा मौसम 


राजस्थान में अब कई जगह लगातार बारिश (rajasthan ka mausam) होने की संभावना है। यह सिलसिला कई दिनों तक जारी रह सकता है। खासकर प्रदेश के अलवर, दौसा, करौली, बूंदी, सवाई माधोपुर, कोटा, जयपुर, बीकानेर और बारन जिलों में तेज बारिश (rain in rajasthan) हो सकती है। 

मध्य प्रदेश में बाढ़ जैसे हालात 


मध्यप्रदेश (MP weather news) में मानसून अब पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। यहां शिवपुरी, मोरेना, विदिशा, रायसेन, भिंड, सागर, सीहोर, बीना, अशोकनगर, होशंगाबाद, छतरपुर, इंदौर में तगड़ी बारिश हो सकती है। निचले इलाकों में जलभराव की आशंका है। ग्वालियर और भोपाल में भी तगड़ी बारिश की संभावना है। इसके लिए आईएमडी (IMD weather update) ने अपडेट जारी किया है।

फसलों के लिए फायदेमंद बारिश 


इस समय हो रही बारिश (IMD heavy rain alert) को कई राज्यों में फसलों व वनस्पति के लिए बेहतर बताया जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD weather alert) के अनुसार इस बार अगस्त और सितंबर में देश के अधिकतर राज्यों में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है।