home page

IMD Weather : दिल्ली NCR में 48 घंटे कैसा रहेगा मौसम, मौसम विभाग ने दी जानकारी

IMD Weather : देश में इन दिनों मौसम के मिजाज लगातार बदल रहे हैं। इन दिनों जहां कुछ जगहों पर मानूसन की बारिश हो रही है। वहीं, कुछ शहरों में प्री मानसून गतिविधियां जोरों पर हैं। ऐसे में राजधानी दिल्ली व एनसीआर में इन दिनों मौसम काफी बदला-बदला सा है।

 | 
IMD Weather : दिल्ली NCR में 48 घंटे कैसा रहेगा मौसम, मौसम विभाग ने दी जानकारी

HR Breaking News (IMD Weather) देश की राजधानी दिल्ली में इन दिनों मौसम काफी सुहावना बना हुआ है। दिल्ली में मई महीने में रिकॉर्ड तोड़ बारिश दर्ज की गई थी। वहीं, जून की शुरुआत भी दिल्ली व एनसीआर में बारिश के साथ हुई है।

 

 

ऐसे में भारतीय मौसम विभाग की ओर से वेदर अपडेट जारी किया गया है। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आने वाले समय में मौसम कैसा रहने वाला है तो पढ़े हमारी पूरी खबर। 

मौसम एक बार फिर लेगा करवट
 

भारतीय मौसम विभाग की ओर से जारी वेदर अपडेट के अनुसार राजधानी दिल्ली में आज यानी मंगलवार और कल यानी बुधवार को मौसम (IMD Weather) अनुकूल रहने वाला है। वहीं, दो दिन बाद मौसम एक बार फिर से करवट लेगा और तापमान में बढ़त देखने को मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि मौसम विभाग की ओर से वेदर को लेकर क्या पूर्वानुमान लगाया गया है तो यह पूरा आर्टिकल पढ़ें। 


विभाग ने जारी किया अलर्ट
 

भारतीय मौसम विभाग की ओर से जारी वेदर अपडेट में विभाग की ओर से आज यानी 3 जून के लिए अलर्ट जारी किया गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD Weather) ने यह वेदर अलर्ट राजधानी दिल्ली के साथ-साथ उत्तर भारत के कई शहरों के लिए जारी किया है। विभाग की ओर से कहा गया है कि इस दौरान गरज व चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है। 

इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा भी चल सकती है। अगर विभाग की ओर से लगाया गया यह पूर्वानुमान सही जाता है तो तापमान में भी गिरावट आ सकती है।

वहीं, आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकती है। इस दौरान हवा में नमी का स्तर 70 से 50 प्रतिशत के मध्य रह सकता है।  

कल भी बारिश के आसार
 

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक कल यानी 4 जून को भी राजधानी दिल्ली व एनसीआर में गरज व चमक के साथ बारिश हो सकती है। हालांकि विभाग की ओर से कल के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। वहीं, इस दौरान अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस (IMD Weather) के करीब रह सकता है। ऐसे में लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली रहेगी। 

आसमान में छाए रहेंगे बादल
 

वहीं, 5 जून यानी वीरवार से एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। इस समय आसमान में बादल (IMD Weather) तो छाए रहेंगे, लेकिन इस दौरान तापमान में भी बढ़त होने की संभावना है। वहीं, 5 जून को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।  

6-8 जून के बीच बढ़ेगा तापमान
 

विभाग की ओर से जारी अपडेट के अनुसार 6 जून से 8 जून के मध्य तापमान (IMD Weather) में ओर ज्यादा बढ़त होगी। वहीं, इस दौरान अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
 


मौसम एक्सपर्ट्स के मुताबिक प्री मानसून गतिविधियों के चलते जून महीने की शुरुआत में तापमान में थोड़ी गिरावट रहने वाली है। हालांकि आने वाले कुछ दिनों में लोगों को एक बार फिर से गर्मी का अहसास होने लगेगा। 

भारत के पूर्वी राज्यों में भयंकर बारिश
 

मौजूदा समय में देश के पूर्वोत्तर राज्यों में मौसम काफी खराब बना हुआ है। इन दिनों पूर्वोत्तर के कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।  मौसम विभाग के अनुसार आगामी 1-2 दिनों तक ऐसे ही बारिश होती रहने की संभावना है।

यह चल रही है मानसून की गति
 

वहीं, मानसून की गति की बात करें तो शुरुआत में देश में मानसून की रफ्तार काफी तेज रही थी। वहीं, भारतीय मौसम विभाग (IMD Weather) की ओर से जारी ताजा मानसून अपडेट के अनुसार आने वाले 7-8 दिनों के लिए मानसून की गति थम गई है।