IMD Weather : समय से पहले Monsoon ने दी दस्तक, अगले कुछ दिनों में इतना और बढ़ेगा
IMD Weather : भारत के कई शहरों में पिछले कुछ दिनों से प्री मानसून बारिश (Monsoon Rain) देखने को मिल रही है। वहीं, अभी प्री मानसून बारिश का यह दौर समाप्ती की ओर है। ऐसे में मौसम विभाग की ओर से मानसून को लेकर नई जानकारी साझा की गई है।

HR Breaking News (IMD Weather) वेदर रिपोर्ट्स के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून ने फिलहाल अंडमान-निकोबार व दक्षिण बंगाल की खाड़ी में दस्तक दे दी है। भारतीय मौसम विभाग की ओर से तेज हवा, बादल व बारिश होने की वजह से इसे मानसून आगमन माना जा रहा है। विभाग ही ओर से पूर्वानुमान लगाया गया है कि आगामी 3 से 4 दिन में मानसून आगे के क्षेत्रों की ओर बढ़ सकता है।
मानसून ने दी दस्तक
भारतीय मौसम विभाग (IMD Weather) समय-समय पर मौसम केा लेकर अपडेट जारी करता रहता है, जिससे लोगों को पहले से मौसम के बारे में जानकारी मिल सके। ऐसे में ताजा मौसम अपडेट जारी कर भारतीय मैसम विभान ने बताया है कि मंगलवार को अंडमान-निकोबार द्वीप, दक्षिण बंगाल की खाड़ी व अंडमान सागर के कुछ भाग में दक्षिण-पश्चिम मानसून की दस्तक हो चुकी है।
मानसून की हो गई शुरूआत
वैसे भी पिछले दो दिन से ही निकोबार द्वीपों में बारिश दर्ज की जा रही है। ऐसे में विभाग का मानना है कि इस बार समय से पहले ही भारत में मानसून (IMD Weather) का आगाज हो चुका है।
इसी के साथ उपरोक्त बताए गए क्षेत्र में तेज रफ्तार पश्चिमी हवा के साथ बादल छाए हुए हैं। मौसम की इन सभी स्थितियों को ध्यान में रखते हुए भारतीय मौसम विभाग की ओर से इसे मानसून की शुरुआत माना गया है। विभाग की ओर से इसकी घोषणा भी कर दी गई है।
क्षेत्र में 4.5 किमी तक फैली हवा
भारतीय मौसम विभाग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार दक्षिण बंगाल की खाड़ी व अंडमान सागर (IMD Weather) में पश्चिमी हवाओं का स्तर बढ़ गया है। वर्तमान में यहां 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर हवा की गति 20 नॉट्स (लगभग 37 किलोमीटर प्रति घंटा) से ज्यादा दर्ज की जा रही है। साथ ही इलाके की कुछ जगहों पर यह 4.5 किलोमीटर तक फैली रही हैं।
3-4 दिनों में इन क्षेत्रों में दस्तक देगा मानसून
वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए भारतीय मौसम विभाग (IMD Weather) की ओर से कहा गया है कि आगामी 3-4 दिन में दक्षिण अरब सागर, मालदीव, कोमोरिन क्षेत्र, अंडमान-निकोबार द्वीप, अंडमान सागर व बंगाल की खाड़ी के कुछ और क्षेत्रों में मानसून की दस्तक हो सकती है। धीरे-धीरे भारत में मानसून का आगमन होने लगा है। इससे आने वाले दिनों में दक्षिण भारत के शहरों में बारिश और ज्यादा होने की संभावना है।
किसानों के लिए अच्छी है मानसून की शुरुआत
भारतीय मौसम विभाग का मानना है कि देश के कई हिस्सों में मानसून की शुरुआत हो चुकी है। वहीं, अब देश के अलग-अलग हिस्सों में मानसून बढ़ रहा है। ऐसे में दक्षिण भारत व पूर्वी और मध्य भारत में बारिश का दौर आरंभ हो जाएगा।
वर्तमान में देश के किसानों की फसल बुआई का समय चल रहा है। ऐसे में मानसून की बारिश किसानों व उनकी फसलों के लिए काफी लाभदायक होगी। ऐसे में अगर बारिश होती है तो उन्हें सिंचाई करने की आवश्यकता नहीं होगी।
भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि वह लगातार मौसम की स्थितियों पर नजर बनाए हुए हैं। किसी भी तरह का बदलाव होने पर अपडेट तुरंत जारी कर दिया जाएगा।