home page

Gold Rate : नहीं थम रही सोने की गिरावट, कुछ ही घंटों में जमीन चाटने लगा सोना

Gold Rate : सोने के दाम गिरने के बाद संभलने का नाम नहीं ले रहे हैं। सुबह से ही सोना धड़ाम होता जा रहा है। कुछ ही घंटों में 10 ग्राम सोना इतना गिर गया है कि सुबह सोना खरीदने वाला दोपहर में पछता रहा होगा। सोने के दामों में इतनी गिरावट का कारण भी सामने आया है। आइए जानते हैं कि सोने की यह हालत क्यों हुई है।

 | 
Gold Rate : नहीं थम रही सोने की गिरावट, कुछ ही घंटों में जमीन चाटने लगा सोना

HR Breaking News (Gold Rate) सोना एक बार फिर अपनी औकात पर आ गया है। 12 मई को सोने में जो ऐतिहासिक गिरावट आ रही है वो बीस दिन पहले की 22 अप्रैल की बढ़ौतरी से भी तगड़ी है।

 

सोने के दाम फिर से जमीन चाटने लगे हैं। वहीं, आम आदमी की पहुंच से दूर जा रहा सोना, फिर से आम आदमी की पहुंच में आ रहा है। 

 

 

इस साल एक लाख को पार कर चुका सोना
 

सोने ने 2025 में 22 अप्रैल को सर्राफा बाजार में एक लाख के कीर्तिमान को छुआ था। वहीं, सोने के दाम एमसीएक्स पर भी इस दिन 99,358 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए थे। सोने के दाम (Gold Rate) इतने गिरने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। खासकर निवेशकों को। 

 

30 प्रतिशत रिटर्न देने के बाद लौटने लगा सोना
 

सोने ने इस साल निवेशकों को अच्छा रिटर्न दिया है। सोने में निवेश करने वालों को 30 प्रतिशत तक रिटर्न इस साल में मिला है। हालांकि उसके बाद पहले सात प्रतिशत दाम गिरे, अब फिर से 8 प्रतिशत तक ऑल टाइम हाई से सोने के दाम (Gold Rate)गिर गए हैं। 

क्यों सस्ता हुआ सोना
 

सोना सस्ता होने का कारण भी सामने आया है। सर्राफा कारोबारी राहुल सोनी के अनुसार सोने में ये गिरावट अंतरराष्ट्रीय कारणों से आई है। ट्रंप प्रशसन की ओर से टैरिफ को लेकर पहले से रूख नरम दिखा है।

दूसरी ओर सोने के दाम (Gold Rate) ट्रंप की ओर से होल्ड किए गए टैरिफ के कारण भी उतार चढ़ाव से गुजर रहे हैं। लोग बीच बीच में अपना मुनाफा वसूल रहे हैं। सोने के दाम (Gold Rate) एक लाख को क्रॉस करने के बाद मुनाफावसूली शुरू हो गई थी। अब फिर से सोने के दाम गिर गए हैं। 

कितना गिर गया सोने 
 

सोने के दाम आज आज में 4007 रुपयेग गिर चुके हैं। एमसीएक्स पर सोना 12 मई 2025, शाम 04:14 बजे 92511 ( Gold Rate ) रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है। वहीं, सोना आज यानी 12 मई को 92453 रुपये के अपने लॉ पर भी चला गया था।

वहीं, सोने का आज का ओपनिंग प्वाइंट 95500 रुपये ही आज का हाईएस्ट प्वाइंट है। सोना इससे पहले शुक्रवार को 96,518 रुपये पर बंद हुआ था। सोना इससे फिलहाल 4,007 रुपये कम यानी 4.15 प्रतिशत कम चल रहा है। 
 

News Hub