home page

IMD Weather : दिल्ली-यूपी में फिर मौसम की करवट, यहां मानसून की पहली दस्तक, चेतावनी भी जारी

IMD Weather : पिछले कुछ दिनों से उत्तर भारत के लोगों को भयंकर गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। जैसे ही उत्तर भारत के क्षेत्र में प्री मानसून बारिश बंद हुई है ठीक उसके बाद लोगों को भीषण तापमान झेलना पड़ रहा है। भारतीय मौसम विभाग की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर बताया गया है कि आगामी समय में दिल्ली, एनसीआर, उत्तर प्रदेश और राजस्थान जैसे क्षेत्रों में मौसम की क्या स्थिति रहने वाली है। विभाग (IMD Weather) की ओर से जो सूचना जारी की गई है उसके मुताबिक जल्द ही लोगों को गर्मी से राहत मिलने वाली है। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि विभाग की ओर से जारी सूचना में क्या बताया गया है तो पढ़े हमारी पूरी खबर।

 | 
IMD Weather : दिल्ली-यूपी में फिर मौसम की करवट, यहां मानसून की पहली दस्तक, चेतावनी भी जारी

HR Breaking News (IMD Weather) देश के अलग-अलग हिस्सों में इस समय मौसम की अलग-अलग परिस्थितियां देखने को मिल रही हैं। कुछ क्षेत्रों में जहां लोगों को गर्मी से थोड़ी बहुत राहत मिली हुई है, वहीं कुछ जगह ऐसी भी हैं जहां का तापमान 43 डिग्री के आंकड़े को पार कर गया है। 

 

 

ऐसे में सब की निगाहें भारतीय मौसम विभाग की ओर से किए जा रहे वेदर अपडेट पर टिकी हुई हैं। इसी वेदर अपडेट में भारतीय मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि जल्द ही देश के कई हिस्सों में मौसम की स्थितियां बदलने वाली हैं। 

 

 

भारतीय मौसम विभाग (IMD Weather) के अनुसार दिल्ली, एनसीआर, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई भागों में गरज व चमक के साथ जल्द ही बारिश होने की संभावना है। वहीं, इस दौरान अलग-अलग क्षेत्र में आंशिक रूप से बदल छाने और तेज हवाएं भी चलने का अनुमान जताया गया है।


पहाड़ी राज्यों में बारिश के आसार 


भारतीय मौसम विभाग (IMD Weather) की ओर से जारी अपडेट के अनुसार आगामी समय में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड में मौसम करवट ले सकता है। आने वाले समय में इन पहाड़ी राज्यों में विभाग की ओर से बारिश होने के आसार जताए गए हैं। विभाग का यह पूर्वानुमान अगर सही जाता है तो तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से काफी राहत मिलेगी। 

यूपी में तापमान 44 डिग्री के पार 


वर्तमान समय में कई राज्यों के लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। उत्तर प्रदेश के बांदा में तो बढ़ते तापमान ने सारी हदें पार कर दी हैं। उत्तर प्रदेश के बांदा में वर्तमान में (IMD Weather) अधिकतम तापमान 44 डिग्री के पार पहुंच गया है। इससे लोगों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। 

इस बढ़ते पारे के बीच लोग अपने घरों में रहने के लिए मजबूर हो गए हैं। वहीं, दूसरी ओर  राजस्थान के बीकानेर व जोधपुर में भी अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री तक जाने की संभावना जताई गई है। ऐसे में लोगों को गर्मी से बचाव करने की हिदायत दी जा रही है। 


उत्तर प्रदेश व बिहार में अलर्ट जारी 


भारतीय मौसम विभाग की ओर से आगामी समय में तापमान के बढ़ने और उसके बाद बारिश होने के आसार जताए गए हैं। ऐसे में विभाग की ओर से उत्तर प्रदेश और बिहार के कई जिलों के लिए लू का अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा विभाग की ओर से बिहार के किशनगंज, अररिया और सुपौल में तेज हवा चलने और बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। ऐसे में इन परिस्थितियों को देखते हुए लोगों को स्तर्क रहने के लिए कहा जा रहा है।

राहत लेकर आएगा मानसून 
 

भीषण गर्मी के बीच राहत भरी खबर यह है कि इस बार विभाग की ओर से मानसून (IMD Weather) के जल्दी दस्तक देने का अनुमान लगाया गया है। वहीं, दक्षिणी पश्चिमी मानसून ने अंडमान सागर के कुछ भागों में समय से पहले ही आगमन कर लिया है।

इसी के साथ विभाग का यह भी पूर्वानुमान है कि आने वाले कुछ दिनों में मानसून तेजी से आगे बढ़ सकता है। इस बीच असम के डिब्रूगढ़ जिले में दो दिन से लगातार बारिश हो रही है और आज भी पूरे दिन बादल छाए रहे हैं। 

कई राज्यों में आंधी व बारिश का अलर्ट 
 

एक ओर उत्तर भारत के लोगों को जहां भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं पश्चिमी भारत में विभाग की ओर से धूल भरी आंधी (IMD Weather) और तेज बारिश के लिए चेतावनी दी गई है। विभाग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कोंकण, मध्य महाराष्ट्र, गोवा और मराठवाड़ा में 15 से 18 मई के बीच तेज बारिश और हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

इसी के साथ गुजरात में भी आज और कल दोनों दिन मौसम ऐसा ही बने रहने का अनुमान लगाया गया है। साथ ही कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने का भी अनुमान विभाग की ओर से जताया गया है।

News Hub