home page

IMD Weather : दिल्ली एनसीआर में इस दिन से आएगी प्री-मानसून की बारिश, तेज आंधी के साथ होगी झमाझम

Weather update : जून के माह में पड़ने वाली भीषण गर्मी से आम लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया था। अब अचानक से मौसम बदलाव होने से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलने के आसार है। आइए इस खबर के माध्यम से जानतें है कि मौसम विभाग द्वारा किन-किन शहरों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है।

 | 
IMD Weather : दिल्ली एनसीआर में इस दिन से आएगी प्री-मानसून की बारिश, तेज आंधी के साथ होगी झमाझम 

HR Breaking News (Weather Update) गर्मी पिछले सालों के सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है। इसी बीच  IMD की ओर से मौसम में बदलाव की संभावना जताई गई है। दिल्ली एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, यूपी में बारिश होने की संभावना दर्ज की गई है।

 

 

इससे उमस भरी गर्मी से लोगों को जल्द ही राहत मिलने की संभावना है। जानें मौसम विभाग द्वारा देश के इन हिस्सों में (Mansoon) प्री-मानसून आने की संभावना जताई गई है। 

हरियाणा के इन शहरों में तापमान में आई गिरावट
मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि हरियाणा में पश्चिमी विभोक्ष के आगमन से मौसम ने अचानक अपना रुख बदल लिया है और प्रदेश के  अधिकतर स्थानों में भारी बारिश हुई है।

इससे दिन के तापमान (Temperature)में भारी गिरावट आई है। इस वजह से आम लोगों को गर्मी से राहत तो मिली लेकिन बारिश होने पर उमस ने फिर से लोगों का हाल-बेहाल कर दिया है।

इन शहरों में इतनी हुई बारिश   
हरियाणा के इन शहरों में महेंद्रगढ़ में 14.5 एमएम और रोहतक में 13 एमएम तक सबसे ज्यादा बारिश हुई है और इनके अलावा कई शहरों सोनीपत, पानीपत, गुरुग्राम, कैथल, फरीदाबाद, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, जींद और झज्जर में भी बारिश होने से आम लोगों का गर्मी से थोड़ी राहत मिली है और इस दौरान 19 जून से 23 जून के बीच प्री-मानसून(Pre-Mansoon )के आने की संभावना जताई गई है। 

प्रदेश के इन जिलों में दिन का तापमान 


इन जिलों में भारी बारिश होने से दिन का औसत तापमान(Average Temperature ) 6.3 डिग्री सेल्सियस कम हो गया है और अधिकतम तापमान (Maximum Temperature )41.4 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया है। वहीं रोहतक में दिन का तापमान 12 डिग्री कम होकर 34.6 डिग्री रह गया है।

इससे दिन और रात का तापमान (Day-Night Temperature )में सिर्फ 1.4 डिग्री सेल्सियस के बीच तय किया गया है और प्रदेश के  सभी जिलों  में दिन का तापमान 40 डिग्री के आसपास ही रहा है लेकिन सिरसा में दिन का तापमान सामान्य ही दर्ज किया गया है। 


IMD ने किया भारी बारिश का अलर्ट जारी 
मौसम विभाग की ओर से हरियाणा दिल्ली एनसीआर, राजस्थान, यूपी, पंजाब के कुछ इलाकों में आने वाले दिनों में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके बाद इन क्षेत्रों में 16 जून से 21 जून तक बारिश के साथ ही ठंडी हवाएं और आंधी तूफान चलने की संभावना है। इस दौरान मौसम विभाग ने येलो अलर्ट (Yellow Alert )जारी किया है। 
  

एक्सपर्ट ने मौसम को लेकर दी जानकारी 
मौसम विशेषज्ञ डॉ. मनमोहन ने बताया है कि हरियाणा और दिल्ली एनसीआर (Delhi-NCR )में पश्चिमी विभोक्ष के आने का असर देखने को मिल रहा है। इस वजह से ही उत्तरी, पूर्वी और मध्यवर्ती जिलों में तेज ठंडी हवाओं के साथ बादलों की चमक गरज बनी हुई है और भारी बारिश होने की संभावना दर्ज की गई है। बीतें दिन महेन्द्रगढ़ में सबसे अधिक बारिश हुई है।  

19 जून के बाद प्री मानसून की एंट्री 
इस दिन एक नया पश्चिमी विभोक्ष का आगमन हो रहा है। इस दौरान 19 जून से 23 जून तक प्री-मानसून (Pre-Mansoon) के आने की संभावना जताई है। प्रदेश में आने वाले दिनों में मानसून के आने का संयोग बन रहा है। जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने के आसार है। 

बारिश से धान की खेती करने में फायदा 


हरियाणा में बारिश होने के साथ ही किसानों ने धान की खेती (Rice Cultivation )करना शुरू कर दिया है। जबकि 15 जून तक इसकी खेती करने पर कृषि विभाग द्वारा रोक लगा दी गई थी लेकिन मौसम ने अपना रुख बदल लिया है। जिससे बारिश होने से इसकी सिंचाई (Irrigation )में लाभ होगा।