IMD Weather : बारिश के साथ ओलावृष्टि, दिल्ली एनसीआर, हरियाणा और राजस्थान को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Delhi Ka Mausam update :देशभर में भीषण सर्दी का प्रकोप है। तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। देश की राजधानी दिल्ली पिछले एक दो दिनों से घने कोहरे की चपेट में है। अब दिल्ली वालों को भयंकर ठंड का सामना करना पड़ेगा। दरअसल, हाल ही में मौसम विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों में गरज चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है।
HR Breaking News - (ब्यूरो)। देश के अधिकांश राज्यों में हाड़ कंपकंपाने वाली ठंड पड़ रही है। दिल्ली एनसीआर, हरियाणा, यूपी (Up Ka Mausam), बिहार और राजस्थान समेत देश के ज्यादातर राज्यों में ठंड अपने चरम पर है। पिछले दिनों से पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इस बीच मौसम विभाग अपडेट जारी किया है कि दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान में 11 जनवरी से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।
मौसम विभाग (weather update) के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने और पूर्वी हवाओं के साथ संपर्क के कारण इन राज्यों में 11 और 12 जनवरी को झमाझम बारिश हो सकती है। वहीं राजस्थान समेत कई राज्यों में आज आज सुबह से ही बारिश शुरू हो चुकी है। इसके साथ ही ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है। ऐसे में अचानक तापमान में गिरावट आएगी।
ये भी पढ़ें - केंद्रीय कर्मचारियों के 18 महीने के बकाया DA Arrears पर सरकार का रूख साफ, आया लिखित जवाब
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली (delhi today weather) और आसपास के इलाकों में 11 और 12 जनवरी के गरज चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तेज हवाएं चलने से तापमान में गिरावट आएगी। इसके अलावा काफी जगहों पर स्मॉग और घना कोहरा छाया रहेगा। ऐसे में खराब मौसम के चलते IMD ने आज दिल्ली में येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही आज दिनभर आसमान में बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
तापमान में हो सकती है बढ़ोतरी
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली (delhi Ka Mausam) में आज और कल मध्य व तेज बारिश होने की आशंका है। इसके साथ ही सुबह और शाम के वक्त कोहरा रह सकता है। अनुमान है कि दिल्ली मे कल अधिकतम तापमान (Delhi temperature) 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। 11 और 12 जनवरी को बारिश होने के कारण अधिकतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है।
राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम -
मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में जानकारी देते हुए बताया है कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण राजस्थान (Rajasthan Weather) के कई हिस्सों में आज और कल बारिश के साथ ओलावृष्ठि हो सकती है। इसी बीच राज्य के अनेक इलाकों में भीषण सर्दी का सितम जारी है। जयपुर मौसम विभाग के मुताबिक एक नए पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव हुआ है। जिसके चलते कल राज्य में कहीं कहीं बारिश हो सकती है। इसके प्रभाव से आने वाले 24 घंटों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री बढ़ोतरी की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक (Weather Update) 11 जनवरी को बीकानेर, जयपुर, भरतपुर संभाग के कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ कहीं-कहीं छिट पुट बारिश होने की आशंका है। इसके साथ ही ओलावृष्टि भी हो सकती है। इसके अलावा कुछ राज्य में 12 जनवरी को मौसम शुष्क रहने और हल्की बारिश की संभावना है। साथ ही घना कोहरा भी छाया रहेगा।
13 जनवरी तक हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम -
ये भी पढ़ें - Property Rules : सिर्फ रजिस्ट्री से नहीं बनते प्रॉपर्टी के मालिक, ये डॉक्यूमेंट होता है सबसे अहम
हरियाणा के मौसम (Haryana la Mausam) का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कई जिलों में आज बारिश देखने को मिल सकती है। इसके अलावा 12 और 13 जनवरी को हरियाणा में कहीं कहीं घने से घना कोहरा छाया रहेगा। हरियाणा में अभी सर्दी का सितम जारी है। विभाग के अनुसार हरियाणा में 10 जनवरी को अंबाला का न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस रहा। नारनौल में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री, हिसार में 4 डिग्री, करनाल तथा सिरसा में 5 डिग्री और रोहतक में 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।