home page

IMD Weather : Delhi NCR में तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी, आ गया एक हफ्ते का अपडेट

IMD Weather : पिछले काफी दिनों से दिल्ली वासियों को चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी से राहत मिली हुई है।मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया था कि दिल्ली के लोगों को एक मई से प्री मानसून बारिश के चलते गर्मी से राहत मिलेगी। भारतीय मौसम विभाग का यह पूर्वानुमान एकदम सही साबित हुआ। मई माह की शुरुआत से ही दिल्ली व एनसीआर क्षेत्र में बारिश का सिलसिला जारी है। ऐसे में मौसम विभाग (IMD Weather) की ओर से आने वाले दिनों के लिए वेदर अपडेट जारी किया गया है।

 | 
IMD Weather : Delhi NCR में तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी, आ गया एक हफ्ते का अपडेट

HR Breaking News (IMD Weather) अप्रैल महीने में दिल्ली वासियों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा था। दिल्ली के कई क्षेत्र ऐसे थे जहां तापमान 40 डिग्री से ऊपर पहुंच गया था। ऐसे में 1 मई से ही हो रही बारिश से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली हुई है।

 

 

बीते कल यानी शनिवार को भी दिल्ली एनसीआर (IMD Weather) में बूंदाबांदी दर्ज की गई है। ऐसे में अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आने वाले सप्ताह में दिल्ली का मौसम कैसा रहने वाला है तो पड़े हमारी यह पूरी खबर।

मौसम में आया बदलाव 
 

अप्रैल के बाद मई महीने की शुरुआत में ही देश के कई शहरों में मौसम में बदलाव देखने को मिला है। मौसम में बदलाव का यह सिलसिला आगे भी जारी रहने वाला है।

वर्तमान में दिल्ली में एनसीआर क्षेत्र के कई जगह पर तेज आंधी और बारिश का दौर जारी है। ऐसे में भारतीय मौसम विभाग (IMD Weather) ने पूर्वानुमान लगाया है कि आने वाले दिनों में देश के कई शहरों में मौसम कैसा रहने वाला है। 

भारतीय मौसम विभाग की ओर से दिल्ली व एनसीआर क्षेत्र में आगामी दिनों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि आज दिल्ली में भयंकर तूफान के साथ बारिश हो सकती है। 

तेज गति से चलेगी हवा
 

आज यानी रविवार को दिल्ली में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज गति के साथ हवा चल सकती है। वहीं वर्तमान परिदृश्य में दिल्ली में अधिकतम तापमान  38 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

वहीं, मौसम विभाग (IMD Weather) का यह भी मानना है कि इसके बाद दिल्ली व एनसीआर क्षेत्र के तापमान में एक बार फिर से वृद्धि देखने को मिलेगी।


12 से 17 में तक छाए रहेंगे बादल 
 

आने वाले सप्ताह में दिल्ली के मौसम को लेकर भारतीय मौसम विभाग में अपना पूर्वानुमान बता दिया है भारतीय मौसम विभाग (IMD Weather) के अनुसार दिल्ली में 12 से 17 मई तक बादल छाए रहेंगे और इस दौरान यहां का अधिकतम तापमान 39 से 40 डिग्री सेल्सियस के मध्य रह सकता है। इसी के साथ दिल्ली का न्यूनतम तापमान भी इस दौरान 26 से 29 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। 

तापमान का यह रहेगा हाल
 

अगर पूरे सप्ताह में तापमान (IMD Weather) की बात करें तो 12 मई को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जाएगा। 13 मई को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 2 डिग्री बढ़कर 28 डिग्री सेल्सियस तक हो सकता है।

वहीं 14 मई को अधिकतम तापमान में काफी बढ़ोतरी होगी और इस दौरान यह है 40 डिग्री के आंकड़े तक पहुंच सकता है। वहीं, इसी समय अगर न्यूनतम तापमान की बात करें तो यह 28 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है।

14 मई से अधिकतम तापमान छूएगा 40 डिग्री का आंकड़ा
 

भारतीय मौसम विभाग के आंकड़ों की बात करें तो इसके अनुसार 14 मई से दिल्ली का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 15 मई को दिल्ली में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान लगाया गया है।

16 मई को दिल्ली में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है इसी के साथ अगर बात 17 मई के तापमान की करें तो अधिकतम तापमान इस दिन भी 40 डिग्री सेल्सियस जाने का अनुमान है वही 17 मई को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है।

बीते दिन कैसा रहा दिल्ली का मौसम 
 

अगर हम बीते दिन की बात करें तो दिल्ली के कई हिस्सों में हल्की बारिश हुई थी। वहीं, दिनभर पूरे शहर में बादल (IMD Weather) छाए रहे थे। इस दौरान भारतीय मौसम विभाग की ओर से गरज व चमक के साथ बारिश होने की संभावना जाता दी गई थी। साथी विभाग में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का भी अंदेशा जताया था। 

अगर हम बीते दिन के न्यूनतम तापमान की बात करें तो यह सामान्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया है। शनिवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वही इस दौरान अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। शनिवार को सुबह के समय हवा में आद्रता 65% दर्ज की गई थी।