home page

IMD Weather : दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम, आगे ऐसा रहेगा मौसम

IMD Weather :देश में इस समय कई जगहों पर प्री मानसून बारिश का दौर जारी है। ऐसे में दिल्ली व एनसीआर क्षेत्र समेत देश के अधिकतर शहरों में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। कल देश की राजधानी में लोगों को एक बार फिर से गर्मी का सामना करना पड़ रहा था। वहीं, आज फिर से दिल्ली में मौसम पूरी तरह से बदल गया है।

 | 
IMD Weather : दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम, आगे ऐसा रहेगा मौसम

HR Breaking News (IMD Weather) आज मंगलवार को दिल्ली व एनसीआर की कई जगहों पर तेज हवा दर्ज की गई है। इसी के साथ मौसम में अचानक से बदलाव हुआ और कई हिस्साों में तेज बारिश हुई है।

 

 

इससे मौसम में ठंडक हो गई है और तापमान में भारी गिरावट देखने को मिली है। भारतीय मौसम विभाग की ओर से हाल ही में एक बार फिर से दिल्ली व एनसीआर क्षेत्र के लिए मौसम अपडेट जारी किया गया है।  

 

 

कई शहरों में जबरदस्त बारिश


भारतीय मौसम विभाग की ओर से जारी वेदर अपडेट के अनुसार दिल्ली व एनसीआर के कई हिस्सों में तेज बारिश और हवा चल रही है। आज मंगलवार शाम को दिल्ली, नोएडा व गुरुग्राम के साथ ही हरियाणा के कई शहरों में जबरदस्त बारिश (IMD Weather) देखने को मिली है। इससे दिल्ली व एनसीआर क्षेत्र में मौसम पूरी तरह से बदल गया है और लोगों को भी पिछले दो दिन से जो गर्मी झेलनी पड़ रही थी उससे भी राहत मिली है। 

15 घंटे छाए रहेंगे बादल


भारतीय मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले 15 घंटे तक दिल्ली व एनसीआर में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान तेज हवाएं भी चलती रहेंगी। विभाग की ओर (IMD Weather) से इस समय के लिए तेज हवाओं के मध्यनजर अलर्ट भी जारी किया गया है। विभाग का अनुमान है कि इस दौरान हवा की गति 20-30 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। 

वहीं, कुछ समय के लिए यह रफ्तार 40 किमी प्रति घंटा भी हो सकती है। वहीं, भारतीय मौसम विभाग का यह भी कहना है कि 16 मई को एक बार फिर से दिल्ली के मौसम (IMD Weather) में बड़ा बदलाव हो सकता है। विभाग का अनुमान है कि 16 मई को दिल्ली  व एनसीआर क्षेत्र में तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। 

कल और परसों छाए रहेंगे बादल


भारतीय मौसम विभाग का मानना है कि कल और परसों यानी 14 व 15 मई को राजधानी दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए (IMD Weather) रह सकते हैं और तेज हवा चलने की भी संभावना है।

साथ ही इस दौरान 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है। दूसरी ओर इस दौरान कुछ समय तक हवा की गति 35 किमी प्रति घंटा भी हो सकती है। 14 व 15 मई को राजधानी दिल्ली के तामपान में भी बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है। 

भारतीय मौसम विभाग का मानना है कि इस दौरान अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

वहीं, कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि जिस हिसाब से आज शाम को दिल्ली व उसके आसपास के शहरों में भारी बारिश (Rain In Delhi NCR) हुई है तो तापमान में इतनी वृद्धि होना संशय का विषय है। 

16 मई को ऐसा रहेगा मौसम


भारतीय मौसम विभाग के अनुसार राजधानी दिल्ली में इस हफ्ते मौसम थोड़ा गर्म रहेगा और कभी कभार तेज आंधी आ सकती है। इस बीच कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी देखने को मिल सकती है। विभाग की ओर से कहा गया है कि 16 मई को राजधानी दिल्ली में बादल छाए सकते हैं। 

थोड़ी बहुत बारिश भी हो सकती है। इस दौरान हवा की गति 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे (IMD Weather) तक रह सकती है। अगर यह पूर्वानुमान सही साबित होता है तो गर्मी से राहत मिली रहेगी लेकिन तापमान में ज्यादा कटौती होने की संभावना नहीं है। 


दिल्ली में छा सकते हैं बादल
 

वहीं, विभाग का यह भी अंदेशा है कि 16 मई को अधिकतम तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 28-30 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इसके बाद 17 मई को भी दिल्ली में आंशिक बादल छा सकते हैं।

साथ ही इस दिन अधिकतम तापमान 39-41 डिग्री सेल्सियस व  न्यूनतम तापमान 27-29 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।  इसके अलावा 18 व 19 मई को दिल्ली में अधिकतम तापमान 39-41 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 26-28 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

News Hub