home page

IMD WEATHER : मौसम में आएगा बड़ा परिवर्तन, अलग-अलग राज्यों में भारी बारिश का अंदेशा

IMD WEATHER : इस साल मानसून का सीज़न बेहतरीन रहा, क्योंकि देशभर में जमकर बारिश हुई। कई राज्यों में तो इस बार मानसून की रिकॉर्ड-तोड़ वर्षा दर्ज की गई। वहीं कई राज्यों में तो इसका असर अभी भी बरकरार है। IMD ने 31 अक्टूबर को देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है-

 | 
IMD WEATHER : मौसम में आएगा बड़ा परिवर्तन, अलग-अलग राज्यों में भारी बारिश का अंदेशा

HR Breaking News, Digital Desk- (Monsoon) इस साल मानसून का सीज़न बेहतरीन रहा, क्योंकि देशभर में जमकर बारिश हुई। कई राज्यों में तो इस बार मानसून की रिकॉर्ड-तोड़ वर्षा दर्ज की गई। सुहावने मौसम के कारण लोगों को गर्मी से भी काफी राहत मिली। हालांकि, मानसून के विदा होने के कारण अब कुछ राज्यों में कुछ दिनों के लिए बारिश का सिलसिला थम गया है। (Today Weather Update)

वहीं कई राज्यों में तो इसका असर अभी भी बरकरार है। इसी बीच अन्य राज्यों में भी मौसम बदल गया है। ऐसे में आईएमडी (India Meteorological Department – IMD) ने 31 अक्टूबर को देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट (Heavy Rainfall Alert) जारी किया है।

उत्तरपश्चिम भारत (Northwest India) -

उत्‍तर-पश्चिमी भारत में मौसम का मिजाज बदल गया है। इस बीच मौसम विभाग ने 31 अक्टूबर को राजस्थान के कुछ जिलों में हल्की बारिश और उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई क्षेत्रों में तेज़ हवाओं के साथ बिजली गरजने के भी आसार है। (IMD Weather Forecast)

पूर्वी और मध्य भारत (Eastern and Central India) -

मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वी और मध्य भारत में मौसम में बदलाव आया है। 31 अक्टूबर को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, सिक्किम और अंडमान-निकोबार सहित कई राज्यों में बारिश होने की संभावना है, जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने चेतावनी दी है कि इस दौरान कई इलाकों में तेज हवाओं और आंधी का सामना भी करना पड़ सकता है। (weather update)

पश्चिम भारत (West India) -

मौसम विभाग ने 31 अक्टूबर को महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा और कोंकण में कई जगह भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अतिरिक्त, कुछ जिलों में हल्की बारिश, जबकि कई इलाकों में आंधी और बिजली गरजने का भी अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। (Heavy Rain Alert)

दक्षिण भारत (South India)-

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण भारत में भी मौसम के बदलाव का असर दिख रहा है। 31 अक्टूबर को तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल (kerala), यनम और रायलसीमा में कई स्थानों पर रिमझिम से लेकर झमाझम बारिश का अलर्ट है। इसके अलावा, इस दौरान कई जगह 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और बिजली गरजने की भी चेतावनी जारी की गई है।

उत्तरीपूर्व भारत (North East India)-

उत्तर-पूर्वी भारत के कई राज्यों में मौसम में बदलाव आया है। इसी कारण, मौसम विभाग ने 31 अक्टूबर के लिए मेघालय, अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pardesh), असम और नागालैंड (Nagaland) में कई स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अतिरिक्त, कई जिलों में इस दौरान हल्की बारिश और बिजली गरजने की भी संभावना है।