IMD Weather : 22, 23 और 24 फरवरी को इन राज्यों में आंधी तूफान और बारिश, अलर्ट जारी
today mausam update : उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में मौसम का मिजाज बदल रहा है। कल यानी 20 फरवरी को कई राज्यों में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई है। जिससे अचानक तापमान में कमी आई है। एक बार फिर से ठंड का एहसास होने लगता है। इसी बीच मौसम विभाग (IMD Weather) ने 24 फरवरी तक कई राज्यों में आधीं-तूफान, बारिश और ओले गिरने की संभावना जताई है। आईये जानते हैं -

HR Breaking News - (Weather Update)। उत्तर भारत में सर्दियों का दौर समाप्त होने को है। दिन की शुरूआत के साथ ही गर्मी का एहसास होने लगा है। दोपहर में तापमान 25 डिग्री से पहुंच जाता है। फरवरी के महीने में अप्रैल वाली गर्मी का अहसास हो रहा है। इस बीच, मौसम विभाग ने कई राज्यों में तेज बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने लेटेस्ट (Latest mausam update) जानकारी दी है पश्चिमी विक्षोभ (western disturbance) सक्रिय होने से जम्मू कश्मीर, लद्दाख में 25 से 27 फरवरी, हिमाचल प्रदेश में 26 और 27 फरवरी, उत्तराखंड में 27 फरवरी को बरसात हो सकती है।
वहीं, पूर्वोत्तर भारत में 22 और 23 फरवरी को आंधी तूफान, बारिश और ओलावृष्टि होने का अनुमान है। इसको लेकर IMD ने अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (western disturbance) 24 फरवरी को एक्टिव होगा, जिसका उत्तर पश्चिम भारत के मौसम पर असर देखने को मिलेगा। अनुमान है कि आने वाली 26 और 27 फरवरी को पंजाब, हरियाणा (Haryana ka mausam), चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी राजस्थान में झमाझम बारिश होगी।
24 घंटों में बदला मौसम -
बीते 24 घंटों के दौरान, मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान (Rajasthan Weather), आंतरिक ओडिशा, पश्चिमी तट और पूर्वोत्तर भारत में कई स्थानों पर दिन के तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ौतरी दर्ज कि गई है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में कई इलाकों में तापमान में 06 से 12 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है, पश्चिमी राजस्थान, पंजाब (Punjab Weather), हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तरी तटीय ओडिशा, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल में 02 से 04 डिग्री सेल्सियस की गिरावट रिकॉर्ड की गई है और देश के बाकी हिस्सों में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है।
मध्य भारत, पश्चिम भारत, आंतरिक कर्नाटक, पश्चिम तेलंगाना, छत्तीसगढ़, आंतरिक ओडिशा, दक्षिण राजस्थान, दक्षिण बिहार (Bihar weather today), पश्चिम झारखंड और दक्षिण असम में कई जगहों पर दिन का तापमान सामान्य से ऊपर (2.0 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस) रहा है।
आंधी-तूफान के साथ यहां होगी बारिश -
मौसम विभाग (weather today update) के ताजा अपडेट के मुताबिक ओडिशा में 22 और 23 फरवरी को तेज आंधी- (40 से 60 किमी प्रति घंटे की गति), बिजली की गड़गड़हाट के साथ कहीं- कहीं पर हल्की व मध्यम बारिश होने की आशंका है, इसके साथ ही पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों, झारखंड (Jharkhand weather) में 22 और 23 फरवरी को आंधी (30-40 किमी प्रति घंटे की गति), बिजली कड़ने का अनुमान है।
उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, बिहार (Bihar ka mausam) में भी 22 और 23 फरवरी को आंधी और बिजली के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। जम्मू-कश्मीर-लद्दाख, हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh Weather) में 25 और 27 फरवरी को गरज-चमक के साथ हल्की और मध्यम बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है। इस दौरान उत्तराखंड में भी बिजली की कड़क के साथ हल्की बरसात/बर्फबारी होगी।
कई दिनों तक छाया रहेगा घना कोहरा -
मौसम विभाग (IMD Weather) का अनुमान है कि उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 3 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है, उसके बाद मौसम में कोई खास परिवर्तन नहीं देखने को मिलेगा। भारत के बाकी हिस्सों में अगले 4 से 5 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं आएगा। इसके अलावा, 22 फरवरी तक रात/सुबह के समय हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh mausam update) के अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा छा सकता है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 24 फरवरी तक कोहरा छाए रहने का अनुमान है।