IMD Weather : यूपी के इन 42 जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी
UP weather update : उत्तर प्रदेश में बारिश का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब मौसम विभाग ने 42 और जिलों में मूसलाधार बारिश (UP rain alert) होने का अलर्ट जारी किया है। इस समय प्रदेश के कई इलाकों में मौसम खुशनुमा बना हुआ है। अब मूसलाधार बारिश से तापमान में और गिरावट आएगी।
HR Breaking News : (UP weather news) उत्तर प्रदेश के अधिकतर इलाके इस समय मानसूनी बारिश से भीग चुके हैं। अब प्रदेश में कहीं ऐसा एरिया नहीं रहा, जहां बारिश (IMD rain alert) न हुई हो। प्रदेश में रुक रुककर हो रही बारिश ने मौसम पूरी तरह से बदल दिया है। अब प्रदेश के 42 जिलों में मूसलाधार बारिश से फिर से मौसम (UP ka mausam) में ठंडक घुलने वाली है। इससे प्रदेश के लोगों को उमस भरी गर्मी से निजात मिलेगी। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील भी की है।
तूफानी बारिश मचाएगी कहर-
अभी तक उत्तर प्रदेश (UP weather today) में मानसूनी बारिश उस तरह से नहीं हो सकी है, जिस तरह से प्रदेश का तापमान बढ़ा हुआ था। अब कई जिलों में तूफानी बारिश से जलभराव हो सकता है। अगर बीते 24 घंटों की बात करें तो पूर्वी उत्तर प्रदेश (UP weather tomorrow) और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में करीब 4 मिलीमीटर बरसात ही हुई है। अब 42 जिलों में झमाझम बारिश होने का अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है।
इन जिलों में बदलेगा मौसम-
मौसम विभाग के अनुसार संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर जिलों में भारी बारिश (UP weather update) का अनुमान है। इसके अलावा लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकर नगर, पीलीभीत, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती और बहराइच में भी तगड़ी बरसात होने का अनुमान है। कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश (rain in UP) की चेतावनी मौसम विभाग की ओर से जारी की गई है।
अधिकतर इलाके होंगे कवर -
मानसून का दक्षिण-पश्चिमी प्रभाव उत्तर प्रदेश (UP ka kal ka mausam) के पश्चिमी इलाकों में अधिक दिखाई दिया है। अब पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी बारिश का अनुमान है। इससे उत्तर प्रदेश (UP news) के अधिकतर इलाके कवर होंगे।
राजधानी में ऐसा रहेगा मौसम-
उत्तर प्रदेश की राजधानी की बात करें तो लखनऊ (lucknow weather) में बारिश का सिलसिला अभी जारी रहेगा। यहां पर तापमान 2 डिग्री और गिरने की संभावना है। इस समय अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस है जो 30 डिग्री सेल्सियस तक हो सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 24 डिग्री तक आ सकता है। आज शनिवार को लखनऊ (lucknow ka mausam) में दिनभर बादलों की आवाजाही जारी रही। इससे कल रविवार को बारिश होने के आसार बन रहे हैं। कई स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान वज्रपात भी हो सकता है।
प्रदेश में जारी रहेगा मानसूनी दौर -
उत्तर प्रदेश में इस बार मानसून (monsoon update) अन्य राज्यों की तरह जल्दी एंट्री कर गया था। अगर जून से लेकर अब तक की बात करें तो यूपी में 1 जून से लेकर 1 अगस्त तक 345 मिलीमीटर बारिश हुई है। यह सामान्य से 6 प्रतिशत कम है। मौसम विभाग (weather department) के अनुसार अभी मानसूनी दौर प्रदेश में बना रहेगा। पिछले साल की तुलना में इस बार अधिक बारिश हो सकती है।
एक सप्ताह लगातार बरसेंगे बादल -
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार अभी एक सप्ताह तक उत्तर प्रदेश (UP ka mausam 2 august) में मौसम जारी रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पूरे प्रदेश में दक्षिणी पश्चिमी मानसून सक्रिय है, इस कारण पूर्वी तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश (UP rain alert today) का सिलसिला जारी रहेगा। इससे मौसम में ठंडक घुलेगी। इसके बाद आसमान साफ होने की संभावना बन रही है।
