IMD Weather : देशभर में कैसा रहेगा मौसम, जानिए कहां होगी बारिश, कहां चलेगी लू
IMD Weather :देश के अधिकतर हिस्सों में वर्तमान में मौसम बदल रहा है। ऐसे में मौसम विभाग की ओर से एक बार फिर मौसम को लेकर अपडेट जारी किया है। मौसम विभाग ने बताया है कि आने वाले दिनों में देश में मौसम (IMD Weather) कैसा रहने वाला है। देश के अधिकतर हिस्सों में प्री मानसून बारिश का दौर खत्म हो गया है। ऐसे में मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया ताजा वेदर अपडेट कुछ राज्यों के लिए राहत देने वाला हो सकता है।

HR Breaking News (IMD Weather) अप्रैल महीने में देश के अधिकतर हिस्सों में तापमान 40 डिग्री के आंकड़े को पार कर गया है। उसके बाद मई महीने की शुरुआत से ही देश के अधिकतर हिस्सों में प्री मानसून बारिश का दौर शुरू हो गया और लोगों को गर्मी से रहात मिली रही।
वहीं, मई महीने के कुछ दिन बीत जाने के बाद से अब एक बार फिर से देश के अधिकतर शहरों के लोगों को भयंकर गर्मी की मार झेलनी पड़ रही है। देश के अधिकतर शरहों में पारा 45 डिग्री के करीब है और कहीं पर तो यह आंकड़ा 45 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है।
कई राज्यों आ सकती है बारिश और आंधी
ऐसे में मौसम विभाग की ओर से जारी वेदर अपडेट के अनुसार आने वाले समय में एक बार फिर दिल्ली और एनसीआर के साथ ही देश के अधिकतर हिस्सों में मौसम बदलने वाला है।
मौसम विभाग (IMD Weather) की ओर से पूर्वानुमान लगाया गया है कि आने वाले दिनों में देश के कई राज्यों में बारिश व आंधी हो सकती है। विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश व बिहार में तेज बारिश होने की चेतावनी दी है।
कई जगह हो सकती है तगड़ी गर्मी
मौसम विभाग की ओर से बताया गया है आज देश में मौसम कैसा रहने वाला है। मौसम विभाग (IMD Weather) की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार आज पश्चिमी विक्षोभ, चक्रवाती हवाओं के चलते कई राज्यों में बारिश, आंधी और गरज-चमक के आसार हैं।
वहीं, इस दौरान कुछ राज्यों में भयंकर गर्मी और लू का कहर जारी रहने वाला है। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आपके शहर में मौसम कैसा रहने वाला है तो पढ़े हमारी पूरी है।
दिल्ली-एनसीआर में के लिए अलर्ट
भारतीय मौसम विभाग की ओर से दिल्ली व एनसीआर क्षेत्र में आज बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान दिल्ली व एनसीआर क्षेत्र में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी तेज आंधी (IMD Weather) चल सकती है। इस दौरान हल्की बारिश होने की भी संभावना जताई गई है।
राजधानी दिल्ली में इस दौरान अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। वहीं, विभाग ने इस दौरान लू का अलर्ट भी जारी किया है। इससे लोगों को गर्मी का सामना भी करना पड़ेगा।
उत्तर प्रदेश में बारिश के आसार
भारतीय मौसम विभाग की ओर से जो आज के मौसम के मिजाज बताए गए हैं उसके अनुसार उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से मौसम बदल सकता है। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम अलग रहने वाला है। विभाग (IMD Weather) के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।
वहीं, इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चल सकती हैं। इसी के साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने वाला है।
इसी के साथ भयंकर गर्मी और लू का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग की ओर से उत्तर प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में 24 मई तक बारिश होने के आसार जताए गए हैं। इससे वहां के लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।
बिहार में 22 तक भारी बारिश की चेतावनी
भारतीय मौसम विभाग की ओर से बिहार में 19 से 22 मई तक के लिए बहुत तेज बारिश (IMD Weather) की चेतावनी दी गई है। विभाग के अनुसार इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है।
उत्तरी और पूर्वी बिहार में इस दौरान यह मौसम की गतिविधियां काफी तेज रहेंगी। वहीं प्रदेश में अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। साथ ही बारिश के चलते क्षेत्र में उमस बढ़ सकती है।
राजस्थान में 45 पहुंचेगा पारा
विभाग के अनुसार वर्तमान में राजस्थान में भयंकर लू का दौर शुरू हो गया है। इसी के चलते भारतीय मौसम विभाग (IMD Weather) की ओर से प्रदेश के कई क्षेत्रों में हीटवेव का अलर्ट भी जारी किया गया है।
यहां अधिकतम तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अंदेशा है। साथ ही कुछ पश्चिमी हिस्सों में धूल भरी आंधी चल सकती हैं। राजस्थान में इस समय बारिश होने की कोई ज्यादा संभावना नहीं है।
पहाड़ी क्षेत्रों में शुरू हुई बारिश
विभाग के वेदर अपडेट के मुताबिक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड में आज बारिश शुरू होने की उम्मीद है। इस दौरान जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में गरज के साथ बारिश हो सकती है तो वहीं उत्तराखंड में भी बादल छाए रह सकते हैं। वहीं इन जगहों पर अधिकतम तापमान 28-32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।