अगले 1 से 3 घंटे में यूपी, हिमाचल, उत्तराखंड़ के 80 से अधिक जिलों में आंधी तुफान के साथ 15MM बारिश का अलर्ट
HR Breaking News (Heavy Rain Alert) देशभर में इस बार मानसून की बारिश कम हुई है। मानसून की वापसी के बाद अब पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बारिश का सिलसिला जारी है। अलग-अलग राज्यों में भारी बारिश देखी जा रही है। कई राज्यों में तो नदियों में जल स्तर भी बढ़ गया है। वहीं पहाड़ी राज्यों में ठंड लगातार बढ़ रही है। पहाड़ी राज्यों में बारिश का असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है और तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। आने वाले 1 से 3 घंटे में 80 से ज्यादा जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
उत्तर प्रदेश के इन जिलों में 4:30 बजे तक बारिश का अलर्ट (UP me barish ka alert)
भारत मौसम विभाग की तरफ से उत्तर प्रदेश के कई जिलों के लिए अगले कुछ ही पलों में बारिश का अलर्ट (Uttar Pradesh Barish ka alert) जारी किया गया है। बारिश के दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा से लेकर 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार तक की हवाएं चल सकती है। हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
सीमित इलाकों में बारिश (Heavy rain alert) देखने को मिलेगी और तेज आंधी के साथ यह फसलों को काफी नुकसान भी पहुंचा सकती है। बहराइच, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, हरदोई, मैनपुरी, काशीराम नगर, अलीगढ़, बुलंदशहर, अमरोहा, हापुड़, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बिजनौर के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां 5 एमएम प्रति घंटा तक की बारिश होने की संभावना है। वहीं शाहजहांपुर, पीलीभीत, बरेली, बदायूं, संभल, मुरादाबाद, रामपुर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां 5 से 15 एमएम तक बारिश होने की संभावना है।
उत्तराखंड के लिए बारिश का अलर्ट (Uttarakhand Barish ka alert)
भारत मौसम विभाग की तरफ से उत्तराखंड के लिए 4:00 बजे तक का बारिश का अलर्ट है, जिसमें 5 से 15 एमएम तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। यहां 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। उत्तराखंड के पिथौरागढ़, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, अल्मोड़ा, नैनीताल, उधम सिंह नगर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
पूरे हिमाचल के लिए येलो अलर्ट जारी (Himachal Pradesh me barish ka latest alert)
इसके अलावा हिमाचल में भी येलो अलर्ट जारी किया गया है जो कि 6:00 बजे तक का है। यहां 5 एमएम प्रति घंटा तक की बारिश होने की संभावना है। यहां तेज हवा का कोई अलर्ट नहीं है। इसके अलावा यहां बिजली चमकने की भी संभावना है। हिमाचल के लाहौल स्पिति, चंबा, कांगड़ा, पुणे, हमीरपुर, बिलासपुर, सोलन, सिरमौर, शिमला, किन्नौर, कुल्लू और मंडी में बारिश का अलर्ट है।
