hrbreakingnews.com

Jaipur Mandi Bhav: जयपुर मंडी में सरसों तेज, तेल में भी उछाल, ग्वार सीड और ग्वारगम के भाव गिरे

 
Jaipur Mandi Bhav: जयपुर मंडी में सरसों तेज, तेल में भी उछाल, ग्वार सीड और ग्वारगम के भाव गिरे

Jaipur Mandi bhav: मंगलवार को राजस्थान की जयपुर मंडी में तेल मिलों की खरीद बढ़ने से सरसों के भाव में तेजी देखने को मिली। सरसों मिल डिलीवरी 50 रुपये प्रति क्विंटल तेज होकर 8500-8505 रुपये पर पहुंच गई। इसके साथ ही सरसों कच्ची घाणी तेल में भी 150 रुपये प्रति क्विंटल का सुधार हुआ। कांडला पोर्ट पर पाम ऑयल 50 रुपये तेज रहा, जबकि सोया रिफाइंड तेल में 50 रुपये की गिरावट दर्ज हुई। कोटा में सोया रिफाइंड तेल 100 रुपये कमजोर रहा।

वायदा कारोबार में गिरावट के चलते ग्वार सीड 50 रुपये और ग्वारगम 200 रुपये प्रति क्विंटल नीचे आया। दूसरी ओर अनाज, चना, दाल-दलहन और चीनी में सामान्य कारोबार के बीच भाव लगभग स्थिर रहे।

अनाज के भाव

अनाज नाम भाव
गेहूं दड़ा 2750-2760
मक्का लाल 2600-2700
बाजरा 2100-2200
गेहूं मिल डिलीवरी 2830-2840
ज्वार पीली 2800-2900
जौ लूज 2500-2600

दाल-दलहन के भाव

अनाज नाम भाव
मूंग मिल डिलीवरी 6800-7600
उड़द 8000-8500
चना जयपुर लाइन 6600-6800
मूंग छिलका 8500-9500
चना दाल मीडियम 7800-7850
मोठ 7500-8000
चना दाल बोल्ड 8750-8800
अरहर दाल 9000-10500
मूंग मोगर 9000-10500
उड़द मोगर 9000-10500
चौला 8000-8500

तेल-तिलहन के भाव:

सरसों 42 प्रतिशत कंडीशन, सरसों मिल डिलीवरी - 8500-8505
सरसों कच्ची घाणी तेल - 16950
कांडला पोर्ट पाम ऑयल - 14800-14850
कांडला पोर्ट सोया रिफाइंड - 14300-14400
कोटा सोया रिफाइंड - 14400-14500
मूंगफली तेल बीकानेर - 17600-17650

ग्वार और ग्वारगम:

ग्वार जयपुर लाइन - 6380-6500
ग्वारगम जोधपुर - 12800

गुड़-चीनी:

चीनी - 4850-5000