जयपुर मंडी भाव 22 सितंबर 2026: दलहन फसलों में 200 से 500 रुपए तेजी, ग्वार गम और सीड मंदे
Jaipur Mandi bhav 22 September 2026: राजस्थान की जयपुर मंडी पैदावार कम रहने की आशंकाओं के चलते मूंग, मोठ इत्यादि कई दलहन फसलों में लगातार तेजी दर्ज की जा रही है। पिछले दो सप्ताह से दलहन के भाव में 200 से ₹500 प्रति क्विंटल तक का उछाल आया है। वहीं सप्लाई कम होने से चना मिल डिलीवरी में भी 50 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गई। दूसरी ओर मंडी में गेहूं की आवक बढ़ने से गेहूं मिल डिलीवरी 10 रुपये प्रति क्विंटल नरम हो गई।
खाद्य तेलों में कमजोरी का असर सरसों पर भी देखने को मिला। सरसों मिल डिलीवरी 50 रुपये प्रति क्विंटल टूट गई, जबकि सरसों कच्ची घाणी तेल में भी 50 रुपये की गिरावट रही। कांडला पोर्ट पर सोया रिफाइंड तेल 50 रुपये सस्ता हुआ, जिसके चलते कोटा सोया रिफाइंड में भी इतनी ही गिरावट आई। वायदा कारोबार में कमजोरी के कारण ग्वार सीड 50 रुपये और ग्वारगम 200 रुपये प्रति क्विंटल नरम हुआ। चीनी के भाव सामान्य कारोबार के बीच स्थिर रहे।
जयपुर मंडी के आज के भाव
| फसल नाम | भाव |
| गेहूं मिल डिलीवरी | 2820-2830 |
| गेहूं दड़ा | 2750-2760 |
| मक्का लाल | 2500-2600 |
| बाजरा | 2150-2300 |
| ज्वार पीली | 2900-3000 |
| जौ लूज | 2300-2400 |
दाल-दलहन के भाव
| फसल नाम | भाव |
| मूंग मिल डिलीवरी | 7500-8000 |
| मोठ | 8000-8300 |
| चौला | 9000-9500 |
| उड़द | 8500-9000 |
| चना जयपुर लाइन | 6700-6900 |
| मूंग मोगर | 9000-10500 |
| मूंग छिलका | 8500-9500 |
| उड़द मोगर | 9000-10500 |
| अरहर दाल | 9000-10500 |
| चना दाल मीडियम | 8000-8050 |
| चना दाल बोल्ड | 8950-9000 |
तेल-तिलहन के भाव
सरसों 42% कंडीशन मिल डिलीवरी - 8400-8405 रुपये
सरसों कच्ची घाणी तेल - 16600 रुपये
कांडला पोर्ट पाम ऑयल - 14750-14800 रुपये
कांडला पोर्ट सोया रिफाइंड - 14250-14300 रुपये
कोटा सोया रिफाइंड - 14200-14300 रुपये
मूंगफली तेल बीकानेर - 17450-17500 रुपये
ग्वार और ग्वारगम
ग्वार जयपुर लाइन - 6475-6600 रुपये
ग्वारगम जोधपुर - 13100 रुपये प्रति क्विंटल
गुड़-चीनी
चीनी - 4900-5000 रुपये प्रति क्विंटल (टैक्स पेड)
