जयपुर मंडी भाव 24 अक्टूबर 2026: गेहूं 50 रुपए और सरसों 75 रुपए तेज, ग्वार सीड-ग्वारगम में गिरावट
Jaipur Mandi Bhav: जयपुर मंडी में आवक कमजोर रहने के कारण गेहूं मिल डिलीवरी के भाव में 50 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गई। तेल मिलों की ओर से लिवाली बढ़ने के चलते सरसों मिल डिलीवरी 75 रुपए प्रति क्विंटल मजबूत हो गई। सरसों कच्ची घाणी तेल में भी 50 रुपए प्रति क्विंटल का उछाल आया। वहीं, कांडला पोर्ट पर पाम ऑयल के भाव 50 रुपए प्रति क्विंटल सुधर गए।
ग्वार सीड और ग्वारगम में मंदी
ऊंचे भावों पर मांग कमजोर पड़ने से जयपुर मंडी में ग्वार सीड 100 रुपए और ग्वारगम 200 रुपए प्रति क्विंटल कमजोर हो गया। दूसरी ओर, चना, मूंग, मोठ, उड़द सहित अन्य दाल-दलहन के भाव सामान्य कारोबार के बीच स्थिर बने रहे। चीनी और गुड़ में भी कोई विशेष बदलाव नहीं देखा गया। गेहूं मिल डिलीवरी 3000 से 3025 रुपए और ग्वार जयपुर लाइन 7950 से 8100 रुपए प्रति क्विंटल के भाव पर कारोबार करता रहा।
जयपुर मंडी भाव (भाव रुपए प्रति क्विंटल)
| फसल | भाव |
| गेहूं मिल डिलीवरी | 3000-3025 |
| गेहूं दड़ा | 2990-3000 |
| मक्का लाल | 2600-2800 |
| बाजरा | 2400-2500 |
| ज्वार पीली | 2950-3000 |
| जौ लूज | 3200-3300 |
गुड़-चीनी के भाव
चीनी: 5500-6200
गुड़: 5700-6200
दाल-दलहन के भाव
| फसल | भाव |
| मूंग मिल डिलीवरी | 8000-8500 |
| मोठ | 8500-9000 |
| चौला | 8500-9000 |
| उड़द | 8500-9000 |
| चना जयपुर लाइन | 7300-7500 |
| मूंग मोगर | 9500-10500 |
| मूंग छिलका | 8500-9500 |
| उड़द मोगर | 10000-12000 |
| अरहर दाल | 10000-13000 |
| चना दाल मीडियम | 8800-8850 |
| चना दाल बोल्ड | 9750-9800 |
तेल-तिलहन के भाव
सरसों 42 प्रतिशत कंडीशन मिल डिलीवरी: 9200-9205
सरसों कच्ची घाणी तेल: 18000
कांडला पोर्ट पाम ऑयल: 14100-14150
कांडला पोर्ट सोया रिफाइंड: 14350-14400
कोटा सोया रिफाइंड: 14500-14500
मूंगफली तेल बीकानेर: 17600-17650
ग्वार व ग्वारगम के भाव
ग्वार जयपुर लाइन: 7950-8100
ग्वारगम जोधपुर: 16000
नोट: मंडी भाव कारोबार और मांग के अनुसार बदल सकते हैं। व्यापार करने से पहले संबंधित मंडी या व्यापारी से भाव की पुष्टि अवश्य करें।
