जयपुर मंडी भाव 3 नवंबर 2026: गेहूं में 50 रुपये की गिरावट, सरसों 150 रुपये और ग्वार में 100 रुपये की तेजी
Jaipur Mandi Bhav: जयपुर मंडी में मंगलवार को अनाज और तेल-तिलहन बाजार में मिलाजुला रुख देखने को मिला। फ्लोर मिलों की मांग कमजोर रहने से गेहूं मिल डिलीवरी के भाव में 50 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट आई। मक्का, ज्वार और बाजरा में भी नरमी रही। दूसरी ओर, मंडी में सरसों की आवक कमजोर होने से सरसों मिल डिलीवरी 150 रुपये प्रति क्विंटल तेज हो गई। सरसों में तेजी का असर तेल पर भी दिखा और कच्ची घाणी तेल 250 रुपये महंगा हो गया।
ग्वार बाजार में भी तेजी देखने को मिली। पैदावार कम रहने की आशंका और वायदा बाजार में भाव बढ़ने से ग्वार सीड 100 रुपये तथा ग्वारगम 150 रुपये प्रति क्विंटल मजबूत हुआ। त्योहारी मांग के चलते बीकानेर मूंगफली तेल में 100 रुपये की तेजी रही, जबकि कांडला पोर्ट पर पाम ऑयल 50 रुपये महंगा हुआ। चीनी में ऊपरी स्तर पर तेजी रही। सामान्य कारोबार के चलते चना और अन्य दाल-दलहन के भाव में खास बदलाव नहीं हुआ।
जयपुर मंडी के ताजा भाव
अनाज के भाव
गेहूं मिल डिलीवरी : 3050 से 3060 रुपये
गेहूं दड़ा : 3000 से 3010 रुपये
मक्का लाल : 2700 से 2800 रुपये
बाजरा : 2450 से 2500 रुपये
ज्वार पीली : 2900 से 3000 रुपये
जौ लूज : 3200 से 3300 रुपये
दाल-दलहन के भाव
मूंग मिल डिलीवरी : 8000 से 8500 रुपये
मोठ : 8500 से 9000 रुपये
चौला : 8500 से 9000 रुपये
उड़द : 8500 से 9000 रुपये
चना जयपुर लाइन : 7500 से 7700 रुपये
मूंग मोगर : 9500 से 10500 रुपये
मूंग छिलका : 8500 से 9500 रुपये
उड़द मोगर : 10000 से 12000 रुपये
अरहर दाल : 10000 से 13000 रुपये
चना दाल मीडियम : 8800 से 8850 रुपये
चना दाल बोल्ड : 9750 से 9800 रुपये
तेल और तिलहन के भाव
सरसों 42% कंडीशन मिल डिलीवरी : 9500 से 9505 रुपये
सरसों कच्ची घाणी तेल : 18600 रुपये
कांडला पोर्ट पाम ऑयल : 13850 से 13950 रुपये
कांडला पोर्ट सोया रिफाइंड : 14250 से 14300 रुपये
कोटा सोया रिफाइंड : 14350 से 14400 रुपये
बीकानेर मूंगफली तेल : 17600 से 17700 रुपये
ग्वार और ग्वारगम के भाव
ग्वार जयपुर लाइन : 7750 से 7900 रुपये
ग्वारगम जोधपुर : 15700 रुपये
गुड़ और चीनी
चीनी : 5700 से 6450 रुपये
गुड़ : 5700 से 6200 रुपये
