hrbreakingnews.com

जयपुर मंडी भाव 31 अक्टूबर 2026: सरसों में तेजी, ग्वार और ग्वारगम हुए कमजोर

 
जयपुर मंडी भाव 31 अक्टूबर 2026: सरसों में तेजी, ग्वार और ग्वारगम हुए कमजोर

Jaipur Mandi Bhav: जयपुर मंडी में शुक्रवार को सरसों के भाव में हल्की तेजी देखने को मिली। तेल मिलों की खरीदारी और बारिश के कारण मंडी में आवक कमजोर रहने से सरसों मिल डिलीवरी 25 रुपये प्रति क्विंटल मजबूत हो गई। हालांकि, सरसों कच्ची घाणी तेल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ। अन्य खाद्य तेलों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिला।

दूसरी ओर, ऊंचे भावों पर मांग कमजोर पड़ने से ग्वार सीड 80 रुपये और ग्वारगम 300 रुपये प्रति क्विंटल नीचे आ गया। अनाज, चना, दाल-दलहन और चीनी में सामान्य कारोबार रहा और इनके भाव में कोई खास बदलाव नहीं हुआ। आइए जानते हैं जयपुर मंडी के प्रमुख कृषि जिंसों के ताजा भाव।

जयपुर मंडी में अनाज के भाव

गेहूं मिल डिलीवरी: 3100-3110 रुपये

गेहूं दड़ा: 3000-3060 रुपये

मक्का लाल: 2700-2900 रुपये

बाजरा: 2500-2600 रुपये

ज्वार पीली: 3000-3050 रुपये

जौ लूज: 3200-3300 रुपये

दाल-दलहन के भाव

मूंग मिल डिलीवरी: 8000-8500 रुपये

मोठ: 8500-9000 रुपये

चौला: 8500-9000 रुपये

उड़द: 8500-9000 रुपये

चना जयपुर लाइन: 7500-7700 रुपये

मूंग मोगर: 9500-10500 रुपये

मूंग छिलका: 8500-9500 रुपये

उड़द मोगर: 10000-12000 रुपये

अरहर दाल: 10000-13000 रुपये

चना दाल मीडियम: 8800-8850 रुपये

चना दाल बोल्ड: 9750-9800 रुपये

तेल और तिलहन के भाव

सरसों 42 प्रतिशत कंडीशन, मिल डिलीवरी: 9300-9305 रुपये

सरसों कच्ची घाणी तेल: 18200 रुपये

कांडला पोर्ट पाम ऑयल: 13900-14000 रुपये

कांडला पोर्ट सोया रिफाइंड: 14250-14300 रुपये

कोटा सोया रिफाइंड: 14200-14250 रुपये

मूंगफली तेल बीकानेर: 17500-17550 रुपये

ग्वार और ग्वारगम के भाव

ग्वार जयपुर लाइन: 7600-7800 रुपये

ग्वारगम जोधपुर: 15500 रुपये

सभी भाव रुपये प्रति क्विंटल में हैं।

गुड़ और चीनी के भाव

चीनी: 5700-6350 रुपये

गुड़: 5700-6200 रुपये

दोनों के भाव टैक्स सहित प्रति क्विंटल हैं।